Side Effects Of Cold Water: गर्मियों में आफत बन सकता है ठंडा पानी पीना, सेहत को हो सकते हैं ये 6 नुकसान

Side Effect Of Cold Water: ठंडा पानी पीने से शरीर का मेटाबॉलिक सिस्टम स्लो हो जाता है, जिसकी वजह से कई परेशानियां हो सकती हैं।  
  • SHARE
  • FOLLOW
Side Effects Of Cold Water: गर्मियों में आफत बन सकता है ठंडा पानी पीना, सेहत को हो सकते हैं ये 6 नुकसान


Side Effect Of Cold Water: देश की राजधानी दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में गर्मी ने अपना प्रकोप दिखाना शुरू कर दिया है। गर्मी के हालात कुछ यूं है कि अप्रैल के महीने में ही कई शहरों में तापमान 34 डिग्री सेल्सियस का रिकॉर्ड तोड़ चुका है। इस मौसम में शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीना बहुत जरूरी है। गर्मी के सितम से बचने के लिए ज्यादातर लोग फ्रिज का ठंडा पानी पीते हैं। फ्रिज का ठंडा पानी न मिलने पर कई बार लोग गिलास में आइस क्यूब डाल देते हैं। गर्मियों के मौसम में अगर आप भी ऐसा ही करते हैं, तो सावधान हो जाइए। इस मौसम में फ्रिज का ठंडा पानी पीना आपको मानसिक तौर पर सुकून दे सकता है, लेकिन यह आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक होता है। आज इस आर्टिकल में हम आपको बताने जा रहे हैं, गर्मियों में ठंडा पानी पीने से सेहत (Side Effect Of Cold Water) को होने वाले नुकसान के बारे में...

Side-Effect-Of-Cold-Water

गर्मियों में ठंडा पानी पीने के नुकसान - Side Effects of Drinking Cold Water in Summer   

कब्ज और पाचन की समस्या

ठंडा पानी पीने से कब्ज की समस्या हो सकती है। दरअसल, धूप से आने के बाद जब आप ठंडा पानी पीते हैं, तो आंत सिकुड़ जाती हैं। आंतों में सिकुड़न आने की वजह से पेट में दर्द, कब्ज और पाचन संबंधी समस्याएं होना बहुत ही आम बात मानी जाती है।

इसे भी पढ़ेंः Mango-Ginger Lemonade: गर्मियों में शरीर को हाइड्रेट रखेगा मैंगो-जिंजर लेमोनेड, झटपट बनाएं ये रेसिपी

हार्ट रेट को करता है कम

गर्मियों के मौसम में बहुत अधिक ठंडा पानी पीने से हृदय गति कम हो सकती है। दरअसल, जब आप ठंडा पानी पीते हैं तो यह अनैच्छिक कार्यों को नियंत्रित करने वाली तंत्रिका को उत्तेजित करता है। यह नर्व नवर्स सिस्टम का महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। नर्व नवर्स सिस्टम का महत्वपूर्ण हिस्सा होने के कारण यह हार्ट की गति को धीमा कर सकता है।

खाना पचाने में हो सकती है परेशानी

ठंडा पानी पीने से पाचन क्रिया पर भी बुरा प्रभाव पड़ता है। ऐसा इसलिए होता क्योंकि ठंडा पानी पेट को टाइट कर देता है। पेट के टाइट होने पर जब हम खाना खाते हैं, तो उसे पचाने के लिए शरीर को अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ती है। कई बार इसकी वजह से पेट में दर्द की समस्या भी हो सकती है। 

Side-Effect-Of-Cold-Water

सिरदर्द की समस्या

लंबे समय तक ठंडा पानी पीने से ब्रेन फ्रीज की समस्या भी हो सकती है। ठंडे पानी पर हुई कई रिसर्च में यह बात सामने आई है कि यह जैसे ही नसों तक पहुंचता है, दिमाग को एक संदेश देता है। जिसकी वजह से सिर में दर्द की समस्या होने लगती है।

एनर्जी लेवल होता है डाउन

ठंडा पानी पीने से शरीर का मेटाबॉलिज्म सिस्टम स्लो हो जाता है, जिसकी वजह से यह फैट को सही तरीके से रिलीज नहीं कर पाता है। फैट रिलीज न होने की वजह से आपका एनर्जी लेवल डाउन हो जाता है। कई बार यह कमजोरी और थकान का भी कारण बन सकता है।

इसे भी पढ़ेंः Pregnancy Diet: प्रेग्नेंसी के दौरान खाएं पोहा, सेहत को मिलेंगे ये 5 फायदे

गले में दर्द और बलगम की समस्या

धूप से आने के तुरंत बाद अगर आप ठंडा पानी पीते हैं तो आपको गले में दर्द और बलगम की समस्या परेशान कर सकती है। 

Pic Credit: Freepik.com

Read Next

World Health Day 2023: संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए क्यों जरूरी है मेंटल हेल्थ का स्वस्थ होना? जानें डॉक्टर

Disclaimer