काम करने के लिए शरीर में एनर्जी की जरूरत होती है और वह एनर्जी हमारे शरीर को फैट्स से मिलती है। लेकिन हर फैट शरीर के लिए फायदेमंद नहीं होता। कोलंबिया एशिया हॉस्पिटल में सीनियर कार्डियोलॉजिस्ट डॉ भूपेंद्र सिंह के अनुसार मानव शरीर के बहुत से फंक्शंस में फैट्स की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। लेकिन हर फैट फायदेमंद नहीं। दो तरह के फैट्स होते हैं एक अच्छा और एक खराब।
यानी सैचुरेटेड फैट्स दिल की सेहत के लिए नुकसानदायक होते हैं और ओमेगा 3 फैटी एसिड युक्त खाद्य फायदेमंद। आज हम बात कर रहे हैं अनहेल्दी फैट्स की। ये वह फैट होते हैं जो कमरे के तापमान पर ठोस रहते हैं। यह बहुत अनहेल्दी फैट हैं। असल में ये डाइट्री फैट का ही एक प्रकार होते हैं जो बटर, नारियल का तेल, चीज़ और रेड मीट जैसी चीजों में मौजूद होते हैं। इन चीजों का ज्यादा सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ सकता है। यह धमनियों की दीवारों पर जमा हो जाते हैं जिसके कारण हृदय तक खून का संचरण बाधित हो जाता है। इससे हार्ट अटैक की संभावना भी बढ़ जाती है। इसलिए सैचुरेटेड फैट्स युक्त चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। आइए जानते हैं इससे बचाव के लिए किन किन चीजों को आपको सेवन नहीं करना चाहिए।
बटर
एक चम्मच बटर में 7 ग्राम सैचुरेटेड फैट होता है। यह तो मेयोनीज से भी काफी ज्यादा है। बटर का प्रयोग कुकिंग से लेकर बेकिंग तक हर रोज होता है और यह हमारी एक बेसिक जरूरत बन गया है। इसलिए हमें बटर का भी रोजाना एक या दो चम्मच से ज्यादा सेवन नहीं करना चाहिए।
इसे भी पढ़ें - सैचुरेटेड फैट की ज्यादा मात्रा आपके लिए है नुकसानदायक, एकाग्रता के स्तर पर पड़ता है बुरा असर
मेयोनीज
एक चम्मच मेयोनीज में 1.5-1.7 ग्राम सैचुरेटेड फैट होता है। इसका प्रयोग कई चीजों में किया जाता है जिसमें सैंडविच और सलाद भी शामिल हैं। इसके स्वाद के कारण बहुत से लोग इसका प्रयोग रोजाना भी करने लगे हैं। लेकिन आप को एक दिन में दो चम्मच से ज्यादा मेयोनीज का सेवन नहीं करना चाहिए।
चीज़
इसका प्रयोग आजकल काफी ज्यादा बढ़ गया है और हर खाने की चीज का टेस्ट बढ़ाने के लिए उसमें चीज़ का प्रयोग किया जाता है। चीज़ की एक स्लाइस में पांच ग्राम सैचुरेटेड फैट होता है। इसके काफी सारे लाभ भी हैं, लेकिन इसका ज्यादा प्रयोग करने पर यह हार्ट अटैक का कारण भी बन सकता है। इसलिए एक दिन में आधी चीज़ स्लाइस का ही प्रयोग करें।
एनिमल फैट्स
एक चम्मच एनिमल फैट में लगभग चार ग्राम सैचुरेटेड फैट होता है। इस फैट के सबसे आम स्रोत हैं चिकन, डक, लार्ड और गूस फैट आदि। यह सब आपको खाने में तो काफी स्वादिष्ट लगते होंगे लेकिन यह आपके स्वास्थ्य के लिए इतने ज्यादा सेहतमंद नहीं होते हैं। इन सब चीजों की बजाए आपको घी का प्रयोग करना चाहिए।
व्हिप्ड क्रीम
एक चम्मच व्हिप्ड क्रीम में 2-4 ग्राम सैचुरेटेड फैट होता है। इससे आपकी धमनियों में ब्लॉकेज होती ही हैं साथ में यह आपका मोटापा बढ़ने का भी कारण बन सकता है। अगर आपको इसका एक हेल्दी विकल्प चाहिए तो आप इसकी बजाए सोर क्रीम का प्रयोग कर सकते हैं।
स्वीट कोकोनट
अगर आप इस तरह के डेजर्ट खाना पसंद करते हैं तो आपको बता दें यह आपकी सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। एक कप ड्राई और मीठे नारियल में कम से कम 28 ग्राम सैचुरेटेड फैट्स होते हैं। यह आप के दिल के लिए काफी ज्यादा खतरनाक होता है। वैसे तो आपको इसे बिलकुल ही नहीं खाना चाहिए, लेकिन अगर आपका ज्यादा खाने का मन है तो आप हफ्ते में दो चम्मच इसका सेवन कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें - क्या हैं गुड फैट और बैड फैट? डायटीशियन दे रही हैं जरूरी फैट की जानकारी
प्रोसेस्ड मीट
100 ग्राम प्रोसेस्ड मीट में लगभग 12 से 15 ग्राम सैचुरेटेड फैट होता है। यह भी एनिमल फैट जितना ही हानिकारक हो सकता है। आमतौर पर आप इसे आप मशरुम से रिप्लेस कर सकते हैं। इसकी बजाए उबले हुए लेंटिल्स, टोफू और बीन्स आदि का भी सेवन किया जा सकता है। प्रोसेस्ड मीट का सेवन कम से कम करने की कोशिश करें।
यह चीजें आपके दिल के लिए हानिकारक होती हैं। इन्हें लंबे समय तक नियमित रूप से न खाएं नहीं तो काफी सारी स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version