बीमार होने पर घर बैठे मुफ्त ले सकते हैं डॉक्टर से सलाह, जानें ई-संजीवनी ऐप से जुड़ी 5 बातें

E-Sanjeevani App Benefits: ई-संजीवनी ऐप भारत सरकार का ऐप है। यह ऐप मुख्य रूप से राष्ट्रीय टेलीमेडिसिन सेवाओं से जुड़ा है। 
  • SHARE
  • FOLLOW
बीमार होने पर घर बैठे मुफ्त ले सकते हैं डॉक्टर से सलाह, जानें ई-संजीवनी ऐप से जुड़ी 5 बातें


E-Sanjeevani App Benefits: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने अपने मन की बात कार्यक्रम में ई-संजीवनी ऐप (E-Sanjeevani app) का जिक्र किया था। 26 फरवरी को मन की बात कार्यक्रम में पीएम मोदी ने मेडिकल सेवाओं से जुड़े इस ऐप को आम आदमी के लिए जीवन रक्षक बताया। मन की बात में ई-संजीवनी ऐप का जिक्र करने के बाद लोग गूगल पर इसको लेकर सर्च कर रहे हैं। आइए जानते हैं क्या है ई-संजीवनी ऐप और इससे जुड़ी 5 महत्वपूर्ण बातें।

क्या है e-Sanjeevani app?

ई-संजीवनी ऐप भारत सरकार का ऐप है। यह ऐप मुख्य रूप से राष्ट्रीय टेलीमेडिसिन सेवाओं से जुड़ा है। स्वास्थ्य मंत्रालय इसे प्राइमरी हेल्थ केयर सेवा में दुनिया का सबसे बड़ा टेलीमेडिसिन मानती है। ई-संजीवनी ऐप की मदद से एक आम इंसान की डॉक्टर तक पहुंच बहुत ही आसान हो जाती है। ई-संजीवनी ऐप के जरिए मरीज, डॉक्टर से कंसल्टेशन की सुविधा भी मौजूद है।

What is E-Sanjeevani App Benefits in Hindi

इसे भी पढ़ेंः बंगाल में बढ़े एडेनोवायरस के मामले; कोरोना जैसे हैं लक्षण, जानें बचाव के उपाय

ई-संजीवनी ऐप से जुड़ी 5 बातें

1. ब्राउज़र आधारित इस ऐप में 'डॉक्टर-से-डॉक्टर' और 'मरीज-से-डॉक्टर' टेली- परामर्श की सुविधा मिलती है। ये ऐप मुख्य रूप से पहाड़ी इलाकों और दूरदराज के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को फायदा पहुंचा रहा है।

2. आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक इस ऐप के माध्यम से टेली कंसल्टेंट्स की संख्या 10 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है।

3. ई-संजीवनी ऐप पर टेली-कंसल्टेशन के साथ-साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए भी डॉक्टर से बातचीत करके सलाह ली जा सकती है।

4. ई-संजीवनी ऐप को कोरोना महामारी के दौरान ही लॉन्च किया गया था। टेलीमेडिसिन इंटरनेट के जरिए स्वास्थ्य सेवाओं का वितरण है।

5. केंद्र सरकार द्वारा जारी किए बयान के मुताबिक इसमें फिजिशियन, ऑर्थोपेडिक, स्किन, डेंट, गायनकोलॉजिस्ट और न्यूरो में से किस डॉक्टर से सलाह लेना चाहते हैं। मरीज अपनी बीमारी के अनुसार डॉक्टर से बातचीत करके दवाएं और टेस्ट के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ेंः वेट लॉस के लिए आजमाएं 300 से कम कैलोरी वाली ये सलाद रेसिपी, देर तक भरा रहेगा पेट

कैसे करें ई-संजीवनी ऐप पर रजिस्ट्रेशन

  • ई-संजीवनी ऐप को डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले गूगल प्ले स्टोर पर जाएं।
  • गूगल प्ले स्टोर पर ई-संजीवनी ऐप को सर्च करें और ऐप को डाउनलोड करें।
  • ऐप डाउनलोड होने के बाद इसे ओपन करें और रजिस्ट्रेशन करें।
  • रजिस्ट्रेशन के लिए दिए गए मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा। उसे दर्ज करें।
  • मोबाइल नंबर रजिस्ट्रेशन करवाने के बाद डॉक्टर के ऑप्शन देखें।
  • आप अपनी बीमारी के अनुसार फिजिशियन, ऑर्थोपेडिक, स्किन, डेंट, गायनी और न्यूरो वाले विकल्प चुन सकते हैं। 
  • विकल्प को चुनने के बाद कॉलिंग या वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए डॉक्टर से बातचीत करें।

PIC Credit: Freepik.com

Read Next

बंगाल में बढ़े एडेनोवायरस के मामले; कोरोना जैसे हैं लक्षण, जानें बचाव के उपाय

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version