
Safed Musli Benefits To Control Blood Sugar: खानपान और जीवनशैली से जुड़ी गलत आदतों की वजह से डायबिटीज की समस्या तेजी से बढ़ रही है। डायबिटीज के मरीजों को ब्लड शुगर कंट्रोल में रखने की सलाह दी जाती है। ब्लड शुगर बढ़ने पर आपको कई गंभीर परेशानियों का खतरा रहता है। डायबिटीज के मरीजों की सबसे बड़ी जद्दोजहद यही रहती है कि आखिर वह किन चीजों का सेवन करें जिससे शरीर में ब्लड शुगर की मात्रा कंट्रोल में बनी रहे। आज हम आपको ब्लड शुगर कंट्रोल करने के लिए एक ऐसे आयुर्वेदिक हर्ब के बारे में बताने जा रहे हैं, जो किसी औषधि से कम नहीं है। हम बात कर रहे हैं सफेद मूसली की, आयुर्वेद में इसका इस्तेमाल कई गंभीर बीमारियों के इलाज में किया जाता है। सफेद मूसली में मौजूद पोषक तत्व और गुण ब्लड शुगर कंट्रोल करने में बहुत फायदेमंद माने जाते हैं। आइये विस्तार से जानते हैं डायबिटीज में सफेद मूसली खाने के फायदे और तरीका।
ब्लड शुगर कंट्रोल करने के लिए सफेद मूसली के फायदे- Benefits Of Safed Musli To Control Blood Sugar in Hindi
सफेद मूसली में प्रोटीन, कार्ब्स, फाइबर, पोटैशियम, मैग्नीशियम और कैल्शियम जैसे पोषक तत्वों की पर्याप्त मात्रा होती है। इसका सेवन करने से स्ट्रेस और ब्लड शुगर कम करने में फायदा मिलता है। व्हाइट मूसली (White Muesli Benefits) एंटी-ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होती है। इसमें मौजूद न्यूट्रिएंट्स न सिर्फ ब्लड शुगर कम करने में मदद करते हैं, बल्कि शरीर को हेल्दी रखने और वजन कम करने में भी फायदेमंद होते हैं।

इसे भी पढ़ें: डायबिटीज रिवर्स करने के लिए जरूरी हैं ये 5 माइक्रोन्यूट्रिएंट्स , डाइट में करें शामिल
आरोग्यं हेल्थ सेंटर के क्लिनिकल डायटीशियन डॉ. वी डी त्रिपाठी के मुताबिक डायबिटीज में सफेद मूसली खाने से ये फायदे मिलते हैं-
1. ब्लड शुगर कम करने में फायदेमंद
डायबिटीज में सफेद मूसली का सेवन करने से ब्लड शुगर कंट्रोल में रहता है। इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट शरीर में ब्लड शुगर के स्तर को कंट्रोल में रखने का काम करते हैं। सफेद मूसली एंटी-डायबिटिक गुणों से भी भरपूर होती है। डायबिटीज में नियमित रूप से इसका सेवन करना चाहिए।
इसे भी पढ़ें: क्या टाइप 2 डायबिटीज एक वंशानुगत (Genetic) बीमारी है? जानें डॉक्टर से
2. हार्ट को रखे हेल्दी
डायबिटीज के मरीजों को हार्ट से जुड़ी परेशानियों का खतरा ज्यादा रहता है। डायबिटीज में सफेद मूसली खाने से हार्ट से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम होता है। सफेद मूसली में मौजूद पोषक तत्व को बीमारियों से बचाने का काम करते हैं।
3. पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद
पाचन तंत्र को मजबूत बनाए रखने के लिए सफेद मूसली पाउडर का सेवन फायदेमंद माना जाता है। डायबिटीज में पाचन तंत्र को हेल्दी रखने से कई फायदे मिलते हैं। रोजाना सफेद मूसली का सेवन करने से आपको अपच, पेट में गैस और ब्लोटिंग जैसी परेशानियों से छुटकारा मिलता है।
डायबिटीज में कैसे करें सफेद मूसली का सेवन?- How To Eat Safed Musli in Diabetes?
डायबिटीज के मरीज सफेद मूसली का सेवन कई तरीकों से कर सकते हैं। आप सफेद मूसली के पाउडर को रोजाना गुनगुने पानी के साथ ले सकते हैं। इसके अलावा रोजाना आधा चम्मच सफेद मूसली पाउडर गुनगुने दूध में डालकर पीना भी फायदेमंद होता है। डायबिटीज समेत किसी भी समस्या में सफेद मूसली का इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए। हर मरीज की शारीरिक स्थिति के हिसाब से इसकी मात्रा अलग-अलग हो सकती है।
(Image Courtesy: Freepik.com)
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version