थायराइड के लिए रामबाण इलाज हैं ये 3 सुपरफूड्स, रूजुता दिवेकर से जानें इस्तेमाल का तरीका और इनके फायदे

रूजुता दिवेकर ने थायराइड होर्मोन को संतुलित रखने के 3 आसान देसी उपाय बताएं हैं, आइए जानते हैं उनके बारे में।
  • SHARE
  • FOLLOW
थायराइड के लिए रामबाण इलाज हैं ये 3 सुपरफूड्स, रूजुता दिवेकर से जानें इस्तेमाल का तरीका और इनके फायदे

थायराइड के कारण बहुत से लोगों में वजन बढ़ने की समस्याएं होने लगती हैं। महिलाएं सबसे ज्यादा थायराइड की बीमारी की चपेट में आती हैं। यह बीमारी थायराइड ग्रंथि के बढ़ने की वजह से होती है। यह ग्रंथि तितली के आकार की होती है, जो कि शरीर की कई जरूरी गतिविधियों को नियंत्रित करती है। थायराइड ग्रंथि टी3 और टी4 थायरॉक्सिन हार्मोंन का निर्माण करती है जो कि सांस, ह्रदय गत पाचन तंत्र और शरीर के तापमान पर सीधा असर करती है। साथ ही ये हड्डियों, मांसपेशियों व कोलेस्ट्रॉल को भी नियंत्रित करते हैं। जब शरीर में ये हार्मोंस असंतुलित हो जाते हैं, तो वजन कम या ज्यादा होने लगता है, इसे ही थायराइड की समस्या कहते हैं।

insidemangoes

सेलिब्रिटी पोषण विशेषज्ञ रूजुता दिवेकर ने थायराइड होर्मोन को संतुलित रखने के 3 आसान देसी उपाय बताएं हैं, जिसकी मदद से थायराइड कंट्रोल किया जा सकता है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर इसके बारे में बात करते हुए एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में थायराइड होर्मोन के बारे में बात करते हुए रूजुता दिवेकर, बताती हैं कि एक उम्र के बाद महिलाओं में थायराइड से जुड़ी परेशानियां आने लगती हैं। पर डरावनी बात ये है कि अब ये बीमारी छोटी उम्र की बच्चियों में बढ़ रही है। वहीं महिलाओं की बात करें, तो खाकर उनके दूसरे प्रेग्नेंसी के बाद, शरीर में थायराइड की कमी होना शुरू हो जाती है। वहीं मेनोपॉज के बाद महिलाओं में ये परेशानी और बढ़ने लगता है। ऐसे में उन्होंने तीन सुपरफूड्स बताएं हैं, तो थायराइड से लड़ने में आपकी मदद की कर सकते हैं। 

थायराइड के लिए 3 सुपरफूड्स

आम

थायराइड होने पर महिलाओं को स्किन से जुड़ी परेशानियां हो सकती है। बस आपको इसे खाते वक्त इस बात का ख्याल रखना है कि आप आम को खाने से पहले इसे आछे घंटे तक पानी में डूबो कर रखें। ऐसा इसलिए क्योंकि आधे घंटे तक आम को पानी में भीगो कर रखने से इसके एंटीन्यूट्रियंट्स बाहर आ जाते हैं। रूजुता कहती हैं कि ये खासकर उन लोगों के लिए भी है, जो सोचते हैं कि आम में बहुत गर्मी होती है और इसे खाने से चहरे पर दाने हो जाते हैं।

कैसे खाना है?

आप आम को सुबह खा सकते हैं, दोपहर में खा सकते हैं और शाम को भी खा सकते हैं। पर थायराइड से पीड़ित व्यक्तियों को इसे खास तौर पर दोपहर के खाने के बाद खाना चाहिए। साथ ही रूजुता का ये भी कहना है कि थायराइड से पीड़ित महिलाओं को रोटी और घी के साथ आम खाना चाहिए क्योंकि ये आपके लिए कई माययों में फायदेमंद है। वहीं आम ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के भी अच्छा है।

insidedrycoconut

इसे भी पढ़ें : Health Tips: चाय या दूध के साथ भूलकर भी न खाएं ये चीजें, पड़ सकता है सेहत पर बुरा असर

सूखा नारियल

थायराइड में हमें अच्छे यानी हेल्दी फैट्स खाने होते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि जब हमें थायराइड की परेशानी होती है, तो महिलाओं में वजाइनल इंफेक्शन भी बढ़ जाता है। रूजुता कहती हैं कि ऐसे में महिलाओं को लगतार कोई न कोई बैक्टीरियल और इस्ट इंफेक्शन की शिकायत होने लगती है। ऐसे में सूखा नारियल में पाए जाने वालो लोरिक एसिड आपके लिए फायेदमंद हो सकता है। वहीं रूदुता ये भी बताती हैं कि सूखा नारियल खाना इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए भी अच्छा है। ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें एंटीवायरल गुण भी होते हैं।

कैसे खाना है?

थायराइट से परेशान लोगों के लिए ये कई तरीके से काम करता है। थाइराइड के कारण जब आपको कुछ न कुछ खाने का मन होता है ऐसे में आप सूखा नारियल खा सकते हैं। ये आपके मूज स्विंग्स और खराब मूड को भी अच्छा कर सकता है। इसलिए भी प्रसाद में भी लोग नारियल दिया जाता है। ये एक परफेक्ट स्नैक भी है और आप इससे आपका स्किन, बाल और हड्डियां भी मजबूत रह सकता हैं।

insideuradkidaal

खुद को हेल्दी रखने के बारे में कितने जागरूक हैं आप? खेलें ये क्विज:

Loading...

इसे भी पढ़ें : Healthy Diet Tips: देसी टच देकर बनाएं अपने नूडल्‍स को सुपर हेल्‍दी

उरद दाल

उरद का दाल थायराइड वालों के लिए एक हेल्दी सुपरफूड है। रूजुता कहती हैं कि उरद के दाल का आटा थायराइड में खाना बहुत फायदेमंद होता है। आपको इसका इस्तेमाल करने के लिए आपको कढ़ाई लेनी है। उसमें तेल डाले, कढ़ी पत्ता डालें, सरसो के दाने डालें, हल्दी पाउडर और मिर्च पाउडरडाल लें और अब इसमें पानी और डालकर उबाल लें।  फिर इसमें एक चम्मच उरद का आटा मिला लें और फिर उसे चलाते रहें। अच्छे से पक जाने के बाद उसमें घी डालकर बैठ कर खाएं। आप इसे शाम के स्नैक और रात की हल्की भूख में खा सकते हैं। ये प्रोटीन का अच्छा सोर्स है, जो थायराइट और पीसीओडी के लिए भी रामबाण इलाज है। इसके अलावा आप इसे पीरियड्स और इसके दर्द में भी इसे खा सकते हैं।

Read more articles on Healthy-Diet in Hindi

Read Next

रोजा रखने या 'ड्राई फास्टिंग' के हैं कई वैज्ञानिक फायदे, लाइफस्टाइल कोच के अनुसार सभी रोगों से होता है बचाव

Disclaimer