आज के समय में व्यस्त जीवनशैल पर व्यक्ति खुद की सेहत पर ध्यान नहीं दे पाता है। खासकर दूर दराज के इलाकों से शहर में आने वाले लोगों का खाने पीने का कोई निश्चित समय नहीं होता है। जिसका दुष्प्रभाव उनकी सेहत पर पड़ता है। समय पर खाना न खाने की वजह से लोगों को थकान व कमजोरी के साथ ही कई अन्य तरह की परेशानियां होने लगती है। यदि आप भी इस तरह की परेशानी से ग्रस्त हैं तो भुने चने और शहद को डाइट में शामिल करें। इससे आपको पर्याप्त पोषण मिलता है। आगे जानते हैं भुने चने और शहद से होने वाले फायदों के बारे में।
भुने चने और शहद के फायदे
भुने चने में प्रोटीन, आयरन, कैल्शियम, फाइबर और अन्य विटामिन मौजूद होते हैं, जो व्यक्ति के दैनिक पोषण को पूरा करने का काम करते हैं। इसलिए आपको नियमित रूप से भुने चने और शहद का सेवन करना चाहिए। इससे शरीर में ताकत आती है और आलस दूर होता है।
इसे भी पढ़ें : सर्दियों में जरूर खाएं भुना चना, शरीर को मिलेंगे ये 5 फायदे
वजन कम करने में सहायक
भुना चना और शहद वजन को कम करने के लिए डाइट में शामिल करें। इसमें फाइबर की मात्रा अधिक होती है, इसलिए जब आप भुने चने और शहद खाते हैं तो इससे आपको लंबे समय तक भूख नहीं लगती है और आप बेवजह बाहर का खाने से बच जाते हैं।
ब्लड शुगर के लिए फायदेमंद
ब्लड शुगर के लोगों के लिए भुना चना और शहद खाना फायदेमंद होता है। लेकिन इसमें शहद की मात्रा बेहद कम रखें। इसमें आप शहद की जगह पर गुड़ का भी सेवन कर सकते हैं।
हड्डियों को बनाता है मजबूत
भुना चना और शहद हड्डियों को मजबूत बनाने में सहायक होता है। भुने चने और शहद में मैग्नीशियम और फोस्फोरस पाया जाता है, जो शरीर की हड्डियों को मजूबत बनाने का काम करते हैं। इससे जोड़ों का दर्द व हड्डियों से जुड़ी अन्य समस्या का जोखिम कम हो जाता है।
हृदय रोग के लिए फायदेमंद
भुने चने और शहद हृदय स्वास्थ्य को बेहतर करते हैं। इनके नियमति सेवन से शरीर में फोलेट, मैग्नीशियम, तांबे और फास्फोरस की पूर्ति होती है। जिससे रक्त संचार बेहतर होता है। फोस्फोरस हृदय सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है।
पाचन क्रिया होती है बेहतर
भुने चने और शहद के खाने से पाचन क्रिया में सुधार होता है। भुने चने और शहद में मौजूद फाइबर पाचन क्रिया को बेहतर करता है। इससे व्यक्ति को कब्ज, गैस व पेट फूलने की समस्या से छुटकारा मिलता है। साथ ही वह पहले की अपेक्षा एक्टिव महसूस करता है।
इसे भी पढ़ें : Bhuna Chana: भुने चने खाने से सेहत को मिलते हैं ये 8 फायदे, एक्सपर्ट से जानें इसके नुकसान भी
इम्युनिटी पावर को मजबूत बनाता है
भुने चने और शहद में कई पोषक तत्व होते हैं, जिनके नियमित सेवन से व्यक्ति की इम्युनिटी पावर मजबूत बनती है। इसकी वजह से व्यक्ति बार बार बीमार नहीं पड़ता है और वह अन्य रोगों से भी दूर रहता है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version