Red Spot In Eyes Causes In Hindi: बढ़ता प्रदूषण, धूल-मिट्टा और हवा में मौजूद हानिकारक कण के कारण आंखों के लाल होने की समस्या का सामना तो हम अक्सर ही करते हैं, लेकिन कुछ लोगों की आंखों में लाल धब्बे देखने को मिलते हैं, कुछ मामलों में यह छोटे और कुछ में बड़े हो सकते हैं। यह दिखने में ऐसे लगते हैं जैसे कि आंखों में खून का एक धब्बा जम गया है। आंखों के लाल होने की समस्या आम है, लेकिन लाल धब्बे किसी गंभीर बीमारी का संकेत हो सकते हैं। आंखों में लाल धब्बे पड़ने का क्या कारण है या यह समस्या किन कारणों से होती है? मेडिकल न्यूज टुडे के अनुसार, आंखों में लाल धब्बे होने होना सामान्य नहीं है, इसके एक नहीं बल्कि अनेक कारण हो सकते हैं।
आमतौर पर आंख लाल धब्बे जिसे मेडिकल भाषा में सबकोन्जंक्टिवल हेमरेज कहा जाता है, तब होते हैं जब आंख की परतों रक्त का रिसाव होने की समस्या होती है, जिससे आंख के सफेद हिस्से में लाल धब्बे या खून जमने जैसा दिखाई देता है। कुछ मामलों में यह हाई ब्लड प्रेशर के संकेत भी हो सकते हैं। इसलिए अगर कोई व्यक्ति आंखों में लाल धब्बों के साथ कुछ सामान्य समस्याओं का अनुभव करता है, तो उन्हें तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। इस लेख में हम आपको आंखों में लाल धब्बे होने के 10 आम कारण, साथ डॉक्टर के पास कब जाएं, इसके बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
आंखों में लाल धब्बे होने के कारण
हमारी आंखों की सतह को ढकने वाली सतह या परत को कंजंक्टिवा कहा जाता है, जो कि एक पारदर्शी झिल्ली होती है। जिस पर छोटी-छोटी रक्त वाहिकाएं मौजूद होती हैं। जब इन रक्त वाहिकाओं पर अचानक दबाव पड़ता है, तो यह डैमेज हो जाती हैं या इनमें रिसाव होने लगता है। आमतौर पर व्यक्ति को तब तक इसका पता नहीं चलता है, जब तक कि वह शीशे में खुद को नहीं देखता है। हालांकि इससे आंखों को दृष्टि को कोई नुकसान नहीं पहुंचता है। आंखों की रक्त वाहिकाएं कई कारणों से डैमेज हो सकती हैं जिनमें शामिल हैं...
- आंखों पर कॉन्टैक्ट लेंस का उपयोग
- शरीर पर अत्याधिक तनाव
- आंखों में चोट लगना
- आंखों को बार-बार रगड़ना और उनपर दबाव डालना
- खांसी, छींक आना और उल्टी आदि भी इसका कारण बन सकती हैं
- आंखों में जलन या एलर्जी होना
- आंखों संक्रमित होना
- बाथरूम जाने के लिए जोर लगाना
- कंजक्टिवाइटिस
इसे भी पढें: पैर की मांसपेशियों में खिंचाव होने पर दिखते हैं ये 6 लक्षण, जानें कैसे पाएं राहत
आंखों में लाल धब्बों के अन्य कारण
- डायबिटीज, खासकर डायबिटिक न्यूरोपैथी - जिसमें आपकी नसों को नुकसान पहुंचता है
- हाई ब्लड प्रेशर की समस्या
- कोई मेडिकल कंडीशन या रोग, जो कि ब्लीडिंग का कारण बनता है
- कुछ दवाईयों का सेवन जैसे एस्पिरिन या कौमाडिन जैसी खून पतला करने वाली दवाएं
इसे भी पढें: पेडू में सूजन के हो सकते हैं ये 10 कारण, जानें कम करने के उपाय
डॉक्टर के पास कब जाएं
- अगर आप आंखों में लाल धब्बे के साथ कुछ समस्याओं का सामना करते हैं, तो आपको ऐसे में तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए जैसे..
- आंखों से पानी या रक्त का रिसाव
- आंखों में दर्द की समस्या
- आंखों में धब्बे के साथ दर्द की समस्या
- दोनों तरफ की आंखों में खून का रिसाव
- देखने में परेशानी होना
- कई धब्बे नजर आना
अगर आप आप भी आंखों में लाल धब्बों की समस्या का सामना कर रहे हैं, तो समस्या बढ़ने से पहले डॉक्टर से परामर्श करें और सही उपचार लें।
All Image Source: Freepik
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version