Morning Exercise Routine For Weight Loss: वजन घटाने के लिए, मॉर्निंग में एक्सरसाइज रूटीन फॉलो करना फायदेमंद माना जाता है। सुबह एक्सरसाइज करने से, पाचन तंंत्र मजबूत होता है। पाचन बेहतर होने से, शरीर के विषैले तत्व, शरीर के बाहर निकल जाते हैं। इससे वजन घटाने में मदद मिलती है। सुबह एक्सरसाइज करके, आप 300 से 400 कैलोरीज बर्न कर सकते हैं। आपको बता दें कि जो लोग सुबह एक्सरसाइज करते हैं, उनके शरीर में ऊर्जा ज्यादा होती है। एक्सरसाइज करने से, हैप्पी हार्मोंस रिलीज होते हैं। इन हार्मोन्स के कारण, पूरे दिन आपका मूड अच्छा होता है और डिप्रेशन घटता है। फिटनेस के लिए, एक्सरसाइज रूटीन फॉलो करना चाहिए। सही एक्सरसाइज रूटीन के जरिए, आप एक हफ्ते में 1 से 2 किलो वजन घटा सकते हैं। आगे जानते हैं, एक्सपर्ट के बताए एक्सरसाइज रूटीन के बारे में। इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने तबाता फिटनेस की प्रबंधक, न्यूट्रिशनिस्ट और फिटनेस एक्सपर्ट पायल अस्थाना से बात की।
1. 20 बार स्क्वॉट्स करें- Do 20 Squats
- स्क्वॉट्स करने से, बॉडी पॉश्चर में सुधार होता है। मांसपेशियां मजबूत बनती हैं और कमर दर्द से आराम मिलता है।
- फिट रहना चाहते हैं, तो सुबह उठकर 20 बार स्क्वॉट्स करें।
- स्क्वॉट्स करने के लिए, सीधे खड़े हो जाएं, फिर दोनों हाथों को सामने खोल लें।
- घुटनों को मोड़ें ताकि यह लगे कि आप कुर्सी पर बैठ रहे हैं।
- पैरों के बीच समान अंतर ही रखना है।
- नीचे की ओर झुकें। जांघों को, जमीन के बराबर ही रखना है।
- फिर सामान्य स्थिति में आ जाएं।
- फिर से यही प्रक्रिया दोहराएं।
2. 20 सिट-अप्स करें- Do 20 Sit Ups
- सुबह के रूप में, 20 बार सिट अप्स करें।
- सिट-अप्स करने के लिए, फर्श पर लेटें और घुटनों को मोड़ लें।
- बाहों को कान के पास रखें। कोर को टाइट कर लें।
- गहरी सांस लें, पेट अंदर की ओर खीचें।
- पीठ की मांसपेशियों को जमीन से उठा लें।
- बॉडी को 70 डिग्री से ऊपर उठाएं।
- फिर नीचे लेट जाएं।
- सिट-अप्स करने से, एब्डोमिन और कोर मसल्स को मजबूत बनाने में मदद मिलती है।
इसे भी पढ़ें- वजन घटाने के लिए नाश्ते में कितनी कैलोरीज लेनी चाहिए? जानें एक्सपर्ट से
3. 15 बार पुश-अप्स करें- Do 15 Push Ups
- पेट के बल जमीन पर लेट जाएं।
- पैरों को सीधा रखें।
- दोनों हाथों पर बल देकर ऊपर उठें।
- फिर हा पर बल देकर ही नीचे जाएंं।थों
- इस दौरान, आपका शरीर जमीन से टच नहीं होना चाहिए।
- साथ ही पैर भी फोल्ड नहीं होने चाहिए।
- आपको 15 बार, पुश-अप्स करना है।
- पुश-अप्स करने से मसल्स को टोन बनाने में मदद मिलती है और स्ट्रेंथ भी बढ़ती है।
4. स्ट्रेचिंग करें- Do Stretching
खुद को फिट रखने का तीसरा तरीका है कि आप पुश अप्स करें। पुश अप्स करने से, पॉश्चर में सुधार होता है। छाती और कंधे को स्ट्रेच करके अपनी रीढ़ को सीधा रख सकते हैं।
- स्ट्रेचिंग करने के लिए, पैरों को फैलाकर खड़े हो जाएं, फिर घुटनों को हल्का मोड़ लें।
- आगे की ओर झुकें, हाथों को घुटनों पर रखें।
- हथेली को बांधकर बाहर की ओर फैलाएं।
- पीठ और कंधे को आगे की ओर झुकाएं।
- भुजाओं को पीठ के पीछे लेकर जाएं।
इस रूटीन को रोजाना फॉलो करेंगे, तो जल्दी फिट बन सकते हैं। साथ ही वजन घटाने में भी आपको मदद मिलेगी।
Read Next
Evening Walk Benefits: शाम को वॉक करने से आती है अच्छी नींद और दूर होता है तनाव, जानें अन्य फायदे
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version