एक औरत का मां बनना दुनिया का सबसे बड़ा सुख माना जाता है। घर के बड़े-बुजुर्ग कहते हैं कि महिला का अस्तित्व तब पूरा होता है जब वो मां बन जाती है। कई महिलाओं को मां बनने का सुख प्राकृतिक तौर पर मिल जाता है, लेकिन कुछ को इसके लिए बहुत ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है और मेडिकल साइंस का सहारा लेना पड़ता है। तनावपूर्ण लाइफस्टाइल और अनियमित खान पान की वजह से इन दिनों कई महिलाओं को फर्टिलिटी संबंधी समस्या हो रही है। इस कारण महिलाएं बच्चे को कंसीव नहीं कर पा रही हैं।
अमेरिकी सिलेब्रिटी कॉर्टनी कार्दशियन को थी फर्टिलिटी प्रॉब्लम
अमेरिकी सिलेब्रिटी कॉर्टनी कार्दशियन भी इन दिनों फर्टिलिटी प्रॉब्लम से जूझ रही हैं। पिछले दिनों कॉर्टनी कार्दशियन और उनके पति ने कहा था कि वो बच्चे की चाहत में पंचकर्म थेरेपी का सहारा ले रहे हैं। कॉर्टनी कार्दशियन ने यह भी कहा कि पंचकर्म थेरेपी के जरिए उनकी बॉडी को पहले डिटॉक्स किया गया है। अब कॉर्टनी ने कहा है हि वो फर्टिलिटी बढ़ाने और बच्चे को कंसीव करने की प्रक्रिया में बटेर के अंडों का सेवन कर रही हैं। कॉर्टनी का कहना है कि बटेर के अंडे का सेवन करने से गर्भाशय पर पॉजिटिव इफेक्ट पड़ता है और बच्चा कंसीव करने में मदद मिलती है। कॉर्टनी के इस खुलासे ने लोगों को चौंका दिया है और लोग पूछ रहे हैं कि क्या वाकई बटेर के अंडों का सेवन करने से फर्टिलिटी पावर बढ़ती है?
इसे भी पढ़ेंः प्रेग्नेंट महिलाओं को सोनम कपूर ने दी अनार का जूस पीने की सलाह, एक्सपर्ट से जानें इसके फायदे
टॉप स्टोरीज़
बटेर के अंडों पर क्या कहती है स्टडी
कई लोगों का मानना है कि बटेर के अंडों को नियमित तौर पर सेवन करने वाले लोगों को यौन समस्याएं नहीं होती हैं। हालांकि इस बात का कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। बटेर के अंडों पर 2017 में की गई एक रिसर्च में यह बात सामने आई है कि इसको खाने से ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को घटाने और टेस्टिकुलर सेल रिपेयर बढ़ाने में मदद मिलती है। यह रिसर्च डायबिटीक चुहियों पर की गई थी।
बटेर के अंडों पर क्या कहते हैं डॉक्टर
डॉक्टर और डाइटिशियन का कहना है कि बटेर के अंडों का फर्टिलिटी से कोई संबंध नहीं है। अगर कोई महिला बटेर के अंडों का सेवन करती है तो उसको अंडों को कंसीव करने में मदद मिलती है, इसके वैज्ञानिक प्रमाण फिलहाल नहीं है। यह एक रिसर्च का मुद्दा है। अगर रिसर्च होती है तो ही कुछ कहा जा सकता है।
इसे भी पढ़ेंः मीरा कपूर की ग्लोइंग स्किन का राज है घी, आयुर्वेद के अनुसार जानें क्या है घी पीने का सही तरीका
बटेर के अंड़ों के फायदे
-
मुर्गी और बत्तख के अंडों के मुकाबले बटेर के अंडे सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद माने जाते हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक बटेर के अंडों में आम अंडों के मुकाबले विटामिन बी 1 के 140% ज्यादा पाया जाता है.। इनमें हाई प्रोटीन पाया जाता है। हालांकि इन अंडों का प्रयोग रोजाना के खाने में नहीं करना चाहिए।
-
बटेर के अंडे में ओवोम्यूकोइड प्रोटीन होता है। ओवोम्यूकोइड शरीर को एलर्जी और इंफेक्शन से बचाता है।
-
कैंसर के मरीजों को भी कई बार डॉक्टर बटेर के अंडे खाने की सलाह देते हैं। इसमें कार्सिनोजेनिक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर में कैंसर बनाने वाली कोशिकाओं को खत्म करने में मदद करते हैं।
-
यह पेट के अल्सर, अस्थमा जैसी बीमारियों में भी काफी फायदेमंद माना जाता है।