यह समय ऐसा है, जहां लोग अपने करियर को लेकर ज्यादा गंभीर दिखाई दे रहे हैं, काम की व्यवस्तता बढ़ चुकी है, समय की कमी महसूस हो रही है। जिसकी वजह से लोग अपनी सेहत पर कम ध्यान दे रहे हैं, फास्ट फूड और प्रोसेस्ड फूड जैसे आहारों का सेवन कर रहे हैं, जिसमें जरूरी न्यूट्रिशन न के बराबर है और जिसके नियमित सेवन से बीमारियां बढ़ती है। ऐसे में आवश्यक है कि आप अपनी शारीरिक गतिविधियों पर ध्यान दें। रोजाना कम से कम 30 मिनट एक्सरसाइज करें और ध्यान लगाएं। इन सबके बीच जरूरी है कि आप पोषण से भरपूर आहार का सेवन करें।
बच्चे से लेकर जवान और बुजुर्गों के लिए सही पोषण अति-आवश्यक है। लेकिन समझने वाली बात है कि अभी भी देश की एक बड़ी आबादी को संतुलित और पौष्टिक आहार के बारे में जानकारी नहीं है, जिसकी वजह से वो कुछ भी सेवन कर रहे हैं। इस भागती हुई जिंदगी में खुद को सेहतमंद रखने के लिए यह जरूरी है कि आप विभिन्न आहारों और उसके न्यूट्रिशनल वैल्यू के बारे में जानें।
आहारों में न्यूट्रिशनल वैल्यू को समझते हुए आने वाले 4 सितंबर को Jagran New Media का हेल्थ विंग onlymyhealth पोषण समिट 2023 आयोजन कर रहा है। यह समारोह दिल्ली के दी ललित होटल में शाम 3 बजे से आयोजित किया जाएगा, जहां हेल्थ और फिटनेस विशेषज्ञ, न्यूट्रिशनिस्ट और उत्साही युवा जुड़ेंगे। 'पोषण समिट 2023' का मुख्य मकसद लोगों का पोषण और उससे जुड़े स्वास्थ्य के बारे में ज्ञानवर्धन करना है। इस समिट में कई ऐसे दिलचस्प डिस्कशन और एंगेजिंग वर्कशॉप होंगे, जिससे पोषण के बारे में जानकारी बढ़ेगी। इसमें 5 से ज्यादा टॉप सेशन होंगे, 20 से ज्यादा प्रसिद्ध स्पीकर्स और 200 से ज्यादा सीनियर एग्जीक्यूटिव मौजूद होंगे।
onlymyhealth पोषण Summit 2023 में कई महत्वपूर्ण विषयों पर भी चर्चा होगी। इसमें शामिल है - 1. डाइट और डायबिटीज 2. महिलाओं में पोषण संबंधी कमियों को समझना 3. डाइट का फैशन बनाम सस्टेनेबल वेट लॉस 4. हेल्थ पॉलिसी, कानून और समस्याएं 5. अपने खानपान पर ध्यान देना और समग्र स्वास्थ्य 6. पोषण का विज्ञान। यह विषय ऐसे हैं, जिसका संबंध आपके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य से है। इस विषय पर जितनी ज्यादा जानकारी बढ़ेगी आपका स्वास्थ्य उतना ही बेहतर होगा।
पोषण Summit 2023 से जुड़ने के लिए लिंक पर जाकर खुद को डेलीगेट के रूप में रजिस्टर करें - https://www.onlymyhealth.com/events/poshan-summit-2023