Expert

वजन कम करने के लिए रोज पिएं आलूबुखारा स्मूदी, जानें इसके फायदे और रेसिपी

अगर आप वजन कंट्रोल करना चाहते हैं, तो आलूबुखारे से तैयार स्मूदी का सेवन कर सकते हैं। जानें इसे बनाने का तरीका।   
  • SHARE
  • FOLLOW
वजन कम करने के लिए रोज पिएं आलूबुखारा स्मूदी, जानें इसके फायदे और रेसिपी

हमारी खाने की अनियमित आदतों और खासकर जंक फूड खाने से शरीर का वजन तेजी से बढ़ने लगता है। इसके अलावा, काम की व्यस्तता के चलते लोगों को शारीरिक गतिविधियों में कमी आ जाती है। ऑफिस में सीटिंग जॉब के कारण अधिकतर लोगों को माटापे की समस्या होने लगी है। अपनी लाइफस्टाइल में एक्सरसाइज व योग को शामिल कर वजन को तेजी से कंट्रोल किया जा सकता है। इसके अलावा, डाइट में आवश्यक बदलाव करके भी मोटापे को तेजी से कम किया जा सकता है। कुछ बीमारियां और दवाओं की वजह से भी लोगों का वजन तेजी से बढ़ने लगता है। डायटीशियन शिवाली गुप्ता के अनुसार आलूबुखारे को डाइट में शामिल कर अपने वजन को कम कर सकते हैं। आगे जानते हैं आलूबुखारे से होने वाले फायदे और इसे खाने का सही तरीका।

वजन कम करने के लिए आलूबुखारा स्मूदी पीने के फायदे | Benefits Of Plum For Weight Loss in Hindi

लो कैलोरी

आलूबुखारे में कैलोरी की मात्रा बेहद कम होती है। कैलोरी कम लेने से वजन तेजी से कंट्रोल होता है। शरीर को वजन के अनुसार निश्चित कैलोरी की आवश्यकता होती है। यदि आहार से ज्यादा कैलोरी ही जाए, तो वजन तेजी से बढ़ने लगता है।

फाइबर की मात्रा अधिक होना

आलूबुखारे में फाइबर की मात्रा अधिक होती है। अगर, आलूबुखारे को सूखाकर सेवन किया जाए तो इससे कब्ज की समस्या में आराम मिलता है। फाइबर की वजह से आपका पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस होता है, जिससे आपको बार-बार भूख नहीं लगती है। इस वजह से मोटापा तेजी से कंट्रोल होता है।

डायबिटीज को कंट्रोल रखने में मददगार

आलूबुखारे में कम ग्लाइसमिक पाया जाता है, जो डायबिटीज के खतरे को कम करता है। डायबिटीज भी मोटापे की एक बड़ी वजह मानी जाती है।

इसे भी पढ़ें : वजन घटाने में असरदार हो सकता है चिचिंडा, जानें सेवन के 4 तरीके

plum smoothie for weight loss in hidni 

वजन को कम करने के लिए आलूबुखारे की स्मूदी कैसे बनाएं? How To Make Plum Smoothie For Weight Loss in Hindi

आलूबुखारे की स्मूदी बनाने के लिए आवश्यक सामग्री

  • आलूबुखारे - 4 से 5
  • दही - करीब आधा कप
  • पानी - आधा गिलास
  • भीगे हुए बादाम -  3 से 4
  • अंजीर - 2 से 3
  • शहद - करीब 1 चम्मच

कैसे बनाएं स्मूदी

  • इस स्मूदी को बनाने के लिए आप एक ब्लेंडर में आलूबुखारे को डालें और ब्लेंड कर लें।
  • इसके बाद ब्लेंडर में दही, पानी और शहद डालकर करीब एक मिनट ब्लेंड करें।
  • आपकी स्मूदी तैयार हो गई है। इसे गिलास में निकालें।
  • ऊपर से बादाम और अंजीर को डालकर स्मूदी का सेवन करें।

इसे भी पढ़ें : रात को ओवरईटिंग से बचने के लिए अपनाएं ये उपाय, वजन होगा कंट्रोल

वजन को कंट्रोल करने के लिए डाइट में बदलाव करना बेहद आवश्यक है। साथ ही, एक्सरसाइज से भी मोटापे के कम किया जा सकता है। इसके अलावा, ऑफिस में घंटों एक ही जगह बैठने के बजाय कुछ देरी में छोटे ब्रेक अवश्य लें। लंच और डिनर के बाद 5 से 10 मिनट वॉक करने की आदत डालें। इसके साथ ही, रात को समय पर सोना और सुबह जल्दी उठने से आप मोटापे और शरीर के कई रोगों को आसानी से दूर कर सकते हैं।

Read Next

गर्मी में रोज पिएं ये 4 तरह के शेक, वजन बढ़ाने में मिलेगी मदद

Disclaimer