पिस्ता है आपके ब्रेन के लिए बेस्ट फूड, जानें इसके फायदे और सेवन से जुड़ी जरूरी बातें

पिस्ता के सेवन से आपकी मस्तिष्क की कई समस्याएं दूर हो सकती है। इससे एकाग्रता और स्मृति शक्ति का विकास होता है। 
  • SHARE
  • FOLLOW
पिस्ता है आपके ब्रेन के लिए बेस्ट फूड, जानें इसके फायदे और सेवन से जुड़ी जरूरी बातें


का सेवन स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभदायक होता है। इससे आपकी स्किन समस्याएं दूर होती है और इम्यून सिस्टम भी मजबूत होता है लेकिन क्या आप जानते है कि पिस्ता के सेवन से आपकी मस्तिष्क संबंधी कई परेशानियां दूर हो सकती है और इससे मानसिक क्षमता का विकास होता है। रोजाना पिस्ता के सेवन से आपकी स्मृति, एकाग्रता और सीखने की क्षमता का विकास होता है। साथ ही सिरदर्द, सूजन और जलन की समस्या में भी आराम मिलता है। पिस्ता के सेवन से आफ दिनभर फ्रेश और तनावमुक्त अनुभव करते है। साथ ही कार्य करने की क्षमता का भी विकास होता है। इसके अलावा रात में दूध में डालकर पिस्ता का सेवन करने से नींद भी अच्छी आती है और हाई ब्लड प्रेशर जैसी समस्या नहीं होती है। पिस्ता में अमीनो एसिड, विटामिन-ए, के, सी, बी-6 और ई पाए जाते है। साथ ही इसमें प्रोटीन, कैल्शियम, मैंगनीज और फोलेट भी पाए जाते है, जो मस्तिष्क के विकास और रोगों से दूर रखने के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। आइए पिस्ता के फायदे और उपयोग के बारे में विस्तार से जानते है। 

ब्रेन के लिए पिस्ता के फायदे (Pistachios Benefits For Brain)

1. एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर 

एंटीऑक्सीडेंट शरीर के विकास के लिए बेहद जरूरी है। इससे आपका इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। साथ ही यह ऑक्सीडेटिव तनाव को कम करने में भी मदद करता है। आपने सुना होगा कि लोगों को पार्किंसंस या अल्जाइमर रोग हो जाते हैं, जिससे शरीर में ऑक्सीडेटिव तनाव बढ़ जाता है और न्यूरोलॉजिकल फंक्शन डिस्टर्ब हो जाता है। ऐसे में व्यक्ति का दिमाग उचित ढंग से काम नहीं करता है और वो सब भूलने लगता है। इस परेशानी से आपको एंटीऑक्सीडेंट्स बचा सकते हैं। ये ऑक्सीडेटिव तनाव को रोकते हैं और आपके मस्तिष्क को स्वस्थ रखते हैं।

2. विटामिन ए है फायदेमंद

कई बार बहुत सी मस्तिष्क की बीमारियां आंखों के कमजोर होने के कारण आपको प्रभावित कर सकते है। लोगों को आंखों में दर्द के कारण सिरदर्द और भारीपन की समस्या होती है। ऐसे में पिस्ता मस्तिष्क और आंखों के लिए काफी अच्छा होता है और इसमें विटामिन ए, एंटीऑक्सीडेंट ल्यूटिन और  ज़ेक्सैन्थिन भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसकी मदद से आंखों और दिमाग की नसों को आराम मिल सकता है। 

Pista-benefits

Image Credit- Freepik

3. ओमेगा -3 फैटी एसिड से भरपूर

पिस्ता ब्रेन के लिए सुपरफूड माना जाता है। इसके सेवन से मस्तिष्क की एकाग्रता और क्षमता बढ़ती है। इससे स्मृति शक्ति और सीखने के कौशल को भी बढ़ावा मिलता है। इसमें पाया जाने वाले ओमेगा-3 फैटी एसिड आपके ब्रेन फंक्शन में सुधार होता है। साथ ही सूजन और दर्द में आराम मिलता है। 

4. विटामिन बी-6 है लाभदायक

पिस्ता में विटामिन बी-6 की मात्रा बहुत अधिक होती है, जो डोपामाइन बनाने के लिए महत्वपूर्ण है। डोपामाइन एक न्यूरोट्रांसमीटर है जो एकाग्रता में सहायता करता है। यह वृद्धावस्था में मस्तिष्क के स्वास्थ्य में सुधार कर सकता है। विटामिन ई बेहतर संज्ञान और अल्जाइमर रोग के जोखिम को कम करने में भी मदद करता है।

इसे भी पढ़ें- सर्दियों में पिस्ता खाना है फायदेमंद, न्यूट्रिनिस्ट से जानें इसमें छुपे गुण

5. प्रोटीन से भरपूर पिस्ता

प्रोटीन आपके शरीर की कोशिकाओं के विकास के लिए काफी अहम माना जाता है। पिस्ता में प्रोटीन की भरपूर मात्रा पाई जाती है। साथ ही कोशिकाओं को क्षतिग्रस्त होने से बचाता है और नयी कोशिकाओं के निर्माण में भी मदद करता है। 

Pista-benefits

Image Credit- Freepik

पिस्ता का ऐसे करें उपयोग

1. पिस्ता का सेवन आप रोज सुबह या शाम को कर सकते है। आप इसके छिलके को निकालकर ही इसका सेवन करें।

2. आप इसे किसी रेसिपीज के साथ गर्निश करके भी खा सकते है। इससे भी काफी फायदा मिलता है। 

3. आप इसे सुबह पानी में भिगाकर भी खा सकते है। 

4. अगर आपके हाई ब्लड प्रेशर की परेशानी हो, तो रोस्टेट पिस्ता का सेवन न करें। 

5. इसके अलावा आप पिस्का हलवा बनाकर भी खा सकते है। 

Pista-benefits

Image Credit- Freepik

सावधानियां

डायबिटीज की परेशानी में पिस्ता का सेवन बेहद सीमित मात्रा में करें। डायरिया की समस्या में भी पिस्ता के सेवन से आपकी समस्या बढ़ सकती है क्योंकि इसमें फाइबर की मात्रा अधिक होती है। पिस्ता के अधिक सेवन से एलर्जी और खुजली की दिक्कत हो सकती है इसलिए पिस्ता का सेवन बेहद कम मात्रा में करना चाहिए। एक दिन में 35 से 40 ग्राम पिस्ता खाना चाहिए या 7-8 दाने ही पिस्ता के खाने चाहिए।

Read Next

क्या वयस्कों के लिए ब्रेस्ट मिल्क पीना सुरक्षित है? जानें इसके फायदे और नुकसान

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version