पिस्ता स्मूदी को करें ब्रेकफास्ट में शामिल, सेहत को मिलेंगे कई फायदे

गुणों से भरपूर पिस्ता स्मूदी सेहत के लिए काफी लाभदायक होती है। आप इसे एनर्जी ड्रिंक के रूप में ले सकते हैं। 
  • SHARE
  • FOLLOW
पिस्ता स्मूदी को करें ब्रेकफास्ट में शामिल, सेहत को मिलेंगे कई फायदे


पिस्ता पोषक तत्व से भरपूर होता है।  पिस्ता में कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं। साथ ही इसमें  विटामिन बी-6, प्रोटीन, मिनरल्स, कॉपर और फास्फोरस भी अधिक मात्रा में होते हैं।। पिस्ता दिल को भी स्वस्थ रखने में भी मदद करता है। वैसे तो आप पिस्ता को किसी भी तरीके से खा सकते हैं। लेकिन इसकी स्मूदी काफी स्वादिष्ट और पौष्टिक होती है।  इसे आप आसानी से  घर पर ही बना सकते हैं। आप इसे बच्चों को भी पिला सकते हैं। इस ड्रिंक को आप नाश्ते और वर्कआउट ड्रिंक में शामिल कर सकते है। 

पिस्ता स्मूदी बनाने का तरीका

सामग्री

पिस्ता – 1 कटोरी

दूध ठंडा – 2 कप

दही – 1 कप

पालक – 1 कप

केला – 3

शहद – 4 टेबलस्पून

बनाने की विधि

स्मूदी बनाने के लिए आप जार में दूध, दही और केले का एक स्मूद पेस्ट बना लें। 

इसमें पालक के पत्ते, पिस्ता और शहद या मेप्पल सिरप मिलाएं।  इन सभी को अच्छी तरह से ग्राइंड कर लें।। 

तैयार पिस्ता स्मूदी में आईस-क्यूब डालकर पी सकते हैं।

Pistachio Smoothie

 इसे भी पढ़ें- क्या स्मूदी को हेल्दी मानता है आयुर्वेद? जानें क्या है एक्सपर्ट की राय

पिस्ता स्मूदी के फायदे-Pista Smoothie Benefits in Hindi

  • पिस्ता एक हेल्दी नट है। इसमें काफी मात्रा में एंटीऑक्सिडेंट्स पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं।  
  • पिस्ता स्किन सेल्स को डैमेज होने से बचाता है।, इससे स्किन सुंदर और निखरी नजर आती है। 
  • पिस्ता स्मूदी में पालक को शामिल करने से इसमें आयरन लेवल काफी बढ़ जाता है। आयरन हमारी सेहत के लिए काफी अच्छा होता है। इससे एनीमिया की समस्या दूर होती है।
  • पिस्ता में कैलोरी  कम मात्रा में  होती है। यह आपके वजन को कंट्रोल में रखने में मदद करता है।
  • पिस्ता ब्रेन में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाता है, इससे ब्रेन को स्वस्थ रहने में मदद मिलती है।
  • पिस्ता स्मूदी में कैल्शियम की मात्रा काफी ज्यादा होती है, इससे हड्डियां मजबूत बनती हैं। 
  • पिस्ता स्मूदी पीने से  आंखों की रोशनी तेज होती है।
  • पिस्ता में भरपूर मात्रा में फाइबर मौजूद होता है, जो पाचन तंत्र को मजबूत बनाता  है।
  • पिस्ता स्मूदी पीने से आप पूरे दिन एनर्जेटिक महसूस कर सकते हैं।  

           All Image Credit- Freepik

Read Next

गैस और बदहजमी से छुटकारा पाने के लिए हींग का प्रयोग कैसे करें?

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version