पीरियड्स के दौरान होने वाली ब्‍लोटिंग से कैसे पाएं छुटकारा, जानें उपाय

पीरियड्स के दौरान शरीर में एस्ट्रोजेन लेवल में लगातार ऊरर और नीचे होता रहता है। साथ ही, पीरियड्स के दौरान, प्रोजेस्टेरोन का स्तर भी नीचे चला जाता है, जिससे ब्लोटिंग होती है। हालाँकि, अपनी दैनिक जीवन शैली में कुछ बदलाव करने से पीरियड्स के दौरान होने वाली सूजन को दूर करने में मदद मिलेगी।
  • SHARE
  • FOLLOW
पीरियड्स के दौरान होने वाली ब्‍लोटिंग से कैसे पाएं छुटकारा, जानें उपाय

पीरियड्स के दौरान लगातार बेचैनी होती है, जिसका सामना हर एक महिला करती है। इसके अलावा, ऐंठन और पीठ दर्द सबसे आम समस्याओं में से कुछ हैं। इतना ही नहीं, कई महिलाएं पीरियड्स के दौरान या पीरियड्स की शुरुआत में ब्लोटिंग से भी गुजरती हैं। अगर आप भी पीरियड्स के दौरान ब्लोटिंग से गुजर रही हैं, तो आपको इससे छुटकारा पाने की कोशिश करनी चाहिए। पीरियड्स के दौरान शरीर में एस्ट्रोजेन लेवल में लगातार ऊरर और नीचे होता रहता है। साथ ही, पीरियड्स के दौरान, प्रोजेस्टेरोन का स्तर भी नीचे चला जाता है, जिससे ब्लोटिंग होती है। हालाँकि, अपनी दैनिक जीवन शैली में कुछ बदलाव करने से पीरियड्स के दौरान होने वाली सूजन को दूर करने में मदद मिलेगी।

 

पीरियड्स में ब्‍लोटिंग के कारण 

ब्‍लोटिंग के लिए आमतौर पर हार्मोंस जिम्‍मेदार होते हैं लेकिन कई हार्मोन केवल एक मात्र कारण नहीं हो सकते हैं। कुछ अन्‍य कारण हैं जो ब्‍लोटिंग के लक्षण उत्‍पन्‍न करते हैं। 

  • आपका जीन
  • विटामिन और खनिजों का प्रकार और मात्रा जो आप लेते हैं
  • अपने आहार, खासकर अगर आप नमक ज्‍यादा लेती हैं 
  • कैफीन या अल्कोहल 

पीरियड्स में ब्‍लो‍टिंग से कैसे पाएं छुटकारा

सही आहार का करें सेवन 

अपने आहार में प्रोटीन और पोटेशियम युक्त खाद्य पदार्थों को शामिल करने का प्रयास करें। आप अंडा, केला और टमाटर खा सकते हैं। यह प्रोस्टाग्लैंडिंस हार्मोन को ठीक से काम करने में मदद करता है। यह हार्मोन मांसपेशियों के संकुचन का कारण है और सूजन की ओर जाता है। इस प्रकार, ऐसा आहार आपको ब्लोटिंग को हराने में मदद करेगा।

शराब और कैफीन का सेवन न करें 

शराब सूजन और ऐंठन को बढ़ाती है। साथ ही मानसिक स्‍तर को भी प्रभावित करता है। कैफीन पाचन तंत्र को परेशान करता है और सूजन का कारण बनता है। इस प्रकार, ऐसी स्थिति में किसी को शराब या कैफीन नहीं पीना चाहिए।

वर्कआउट करना न छोड़ें

पीरियड्स के दौरान ज्यादातर महिलाएं वर्कआउट करना बंद कर देती हैं। लेकिन ऐसा न करें। पीरियड्स के दौरान सही वर्कआउट न करने से पाचन तंत्र की प्रक्रिया धीमी हो जाती है। इसके लिए आप किसी एक्‍सपर्ट की सलाह भी ले सकती हैं। 

गैस्ट्रिक फूड खाने से बचें 

ब्लोटिंग को कम करने के लिए, गैस्ट्रिक भोजन का सेवन प्रतिबंधित कर देना चाहिए। ब्रोकोली, गोभी, दालें, गाय का दूध, आलू और कॉर्न का सेवन प्रतिबंधित करें क्‍योंकि ये गैस का कारण बनती हैं। 

इसे भी पढ़ें: महिलाओं के लिए बहुत फायदेमंद है गाजर का सेवन, ये 4 समस्याएं होंगी दूर

एप्पल साइडर वेनेगर 

एप्पल साइडर वेनेगर पीरियड्स के दौरान होने वाली सूजन से छुटकारा पाने में मदद करता है। यह पाचन तंत्र को सही करता है, जो पेट में सूजन को रोकता है। एक चम्मच एप्पल साइडर विनेगर को पानी में मिलाकर पिएं। 

इसे भी पढ़ें: गर्भपात की गोलियां लेने से पहले क्‍या करना चाहिए, जानें एक्‍सपर्ट टिप्‍स

पानी का सेवन ज्‍यादा करें

सुनिश्चित करें कि आप अपने समय में दिनभर में बहुत सारा पानी पीते हैं। अपने साथ एक पानी की बोतल रखें जिससे समय-समय पर पानी पीती हरें। पानी की कमी पेट में गैस की समस्‍या उत्‍पन्‍न कर सकती है। पानी पीने से काफी हद तक ब्‍लोटिंग से छुटकारा पा सकते हैं। 

ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप

Read More Articles On Women's Health In Hindi 

Read Next

महिलाओं के लिए बहुत फायदेमंद है गाजर का सेवन, ये 4 समस्याएं होंगी दूर

Disclaimer