आज के समय में वजन घटाना हर किसी का सपना है। ओवर वेट होना कई तरह की परेशानियों और बिमारियों को दावत देने के बराबर है। योगा, एक्सरसाइज़ और जिम ये सभी मोटापा कम करने में मदद करते हैं। लेकिन साथ में खान पान का विशेष ख्याल रखने भी जरूरत है। खाने में हेल्दी चीजें खाने के लिए ओट्स मील से बेहतर कुछ भी नहीं। इसे पकाना काफी आसान है। इससे जुड़े बहुत से हेल्थ फायदे भी आपको देखने को मिल सकते हैं। इसका सबसे बड़ा फायदा यही होता है कि, इससे वजन कंट्रोल में रहता है। ओट्स की आप कई तरह की रेसिपी भी तैयार कर सकते हैं। फाइबर से भरपूर ओट्स भूख को नियंत्रित करता है। हम आपसे ये नहीं कह रहे कि, आप बाकी के आहार की ओर ध्यान ही न दें। लेकिन वजन कम करने के लिए ओट्स एक अच्छा विकल्प है। चलिए आपको ओट्स मील से जुडी और भी जानकारी देते हैं, जो वाकई में काफी दिलचस्प है।
वजन घटाने में मददगार ओट्स मील
ओट्स मील को वजन घटाने का बढिया स्रोत कहा जाए तो बिलकुल भी गलत नहीं होगा। खाने में इसके अलग-अलग रूप हो सकते हैं। आप सुबह के नाश्ते में ओट्स मील को शामिल करते हैं तो आप इस बात का ख्याल रखें कि, खाने में प्रोटीन की भी कमी ना हो। नाश्ते में ओट्स मील की कोई भी डिश ट्राई कर सकते हैं। इसमें विटामिन्स भी भरपूर मात्रा में होता है। कुल मिलाकर ओट्स मील शरीर को ऊर्जा देने में काफी मददगार भी है।
टॉप स्टोरीज़
7 डेज फ़ूड का फंडा
अपनी डाइट में 7 दिन के ओट्स मील फंडे को समझना आपके लिए सबसे ज्यादा जरूरी है। 7 दिनों में पहले दो दिन अपने तीनों टाइम पर ओट्स मील को लें। लेकिन उसके अगले दो दिन तीन टाइम में से दो टाइम इसका सेवन करें। फिर अंत में बाकि के दिनों में ओट्स मील सिर्फ एक ही बार खायें। ये डाइट प्लान वेट लॉस में सहायक है। इसकी वजह साफ़ है, क्योंकि शुरुआत में शरीर को ज्यादा कैलोरी की जरूरत होती है। फिर धीरे धीरे शरीर उस आदत में ढलने लगता है, जिस आदत में आप उसे ढाल रहे होते हैं। इसे पचाना बेहद आसान होता है। इसमें उपस्थित फाइबर फैट को बढ़ने नहीं देता और धीरे धीरे वजन कम होने लगता है।
ट्राई करें हेल्दी ओट्स की टेस्टी रेसिपी
हर रोज ओट्स को एक ही तरह से खाना बेहद बोरिंग लगने लगता है। ये समस्या आम हो सकती है। लेकिन इसका सोल्युशन भी हमारे पास है। आप कुछ टेस्टी और हेल्दी रेसिपी को ट्राई कर सकते हैं। जो वजन भी कम करेंगी।
1. ओट्स से बनी खिचड़ी
खिचड़ी का नाम सुनकर बहुत से लोगों के मन में ये बात जरूरत आएगी कि, हम ओट्स से बनी खिचड़ी के बारे में आपको क्यों बता रहे हैं? हमारे देश में खिचड़ी सबसे ज्यादा पसंद की जाती है, क्योंकि ये इजी भी है और पचाने में आसान भी। आप इसमें चावल की जगह ओट्स का इस्तेमाल कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें : दिल को स्वस्थ रखने के लिए जरूर खाएं ये 7 फल, कम होगा हार्ट की बीमारियों का जोखिम
2. ओट्स से बना उत्पम
हमारे देश में जितने तरह के लोग हैं, व्यंजन भी उतने ही तरह के हैं। आप ओट्स का उत्पम ट्राई कर सकती हैं। ये नाश्ता साउथ इंडियन काफी पसंद करते हैं। ये काफी हेल्दी भी होता है।
3. अंडे के साथ ओट्स का कॉम्बिनेशन
खाने में टेस्ट का टच कोई बुरी बात नहीं है। अंडे के साथ ओट्स का कॉम्बिनेशन मतलब हेल्दी खाने का ऐसा डोज जो फाइबर और प्रोटीन से भरपूर होता है।
4. ओट्स की इडली
काफी लोगों को इडली काफी पसंद होती है। अगर ये इडली ओट्स की बनाई जाए तो खाने वाला कभी ओट्स खाने से इनकार नहीं कर पाएगा।
5. टेस्टी-टेस्टी चिकन ओट्स
ओट्स में फाइबर होता है और चिकन में प्रोटीन। ये दोनों ही चींजें शरीर के लिए काफी फायदेमंद भी होती हैं। जो टेस्टी भी हैं और हेल्दी भी।
इसे भी पढ़ें: वजन घटाने में मदद करेगा ये होममेड वेट लॉस प्रोटीन पाउडर , जानें बनाने का तरीका और फायदे
ओट्स मील से जुड़े हेल्थ बेनिफिट्स
इस बात में कोई भी शक नहीं कि ओट्स हमारे शरीर के लिए कितना फायदेमंद है। न सिर्फ वजन कम करने में ये हमारी मदद करता है बल्कि, शरीर से जुड़े गजब के हेल्थ बेनिफिट्स भी हमें देखने को मिलते हैं। ये बेनिफिट्स क्या हैं चलिए जान लेते हैं।
दिल का रखे ख्याल
एक्सपर्ट्स की मानें तो ओट्स में एंटीओक्सिडेंट काफी ज्यादा मात्रा में होते हैं। जिसकी मदद से दिल की बिमारी को रोका जा सकता है। साथ ही इसमें फाइबर और गुड कोलेस्ट्रोल भी होता है, जो फैट को कम करने में मदद करता है। अगर आप हर रोज एक कटोरी ओट्स की खाते हैं, तो दिल से जुड़ी कोई बीमारी नहीं होती।
पेट रखे साफ़
ओट्स खाने से पेट साफ़ रहता है। आपको मल त्याग करने में कोई समस्या नहीं होती। साथ ही हर रोज एक कटोरी ओट्स कब्ज की समस्या से भी निजात दिलाता है।
डायबिटीज करे कंट्रोल
ओट्स डायबिटीज को कंट्रोल रखने में मदद करता है। इससे टाइप 2 डायबिटीज होने का खतरा भी कम रहता है। अगर आपको डायबिटीज की समस्या है तो घबराने की कोई भी जरूरत नहीं। आप हर रोज ओट्स को अपने आहार में शामिल करें। ओट्स में हेल्दी कार्ब भी होते हैं।
हाई ब्लडप्रेशर करे कंट्रोल
हाई ब्लडप्रेशर की समस्या है तो, हर रोज ओट्स मील खाने की आदत डालनी चाहिए। इससे आपकी हाई ब्लडप्रेशर की समस्या कंट्रोल होगी।
स्किन करे प्रोटेक्ट
स्किन से सम्बन्धित अगर किसी भी तरह की समस्या से परेशान हैं तो ओट्स आपकी इस समस्या का भी समाधान कर सकता है। अगर आपको खुजली, जलन या रुखी त्वचा की शिकायत है तो आप इसका सेवन करने के साथ ब्यूटी प्रोडक्ट में भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे सभी तरह की समस्या तो खत्म होगी ही स्किन बेबी सॉफ्ट भी होगी।
ओट्स मिल से जुड़े ऐसे कई फायदे हैं, जो अनगिनत हैं। शरीर को न सिर्फ बाहर से बल्कि अंदर से भी हेल्दी रखने के लिए ओट्स कमाल का काम करता है। वजन कम करने के नजरिये से ओट्स खाने की सलाह सबसे ज्यादा दी जाती है। इससे कई तरह के रोग भी दूर होते हैं। तो जब ओट्स के इतने कमाल के फायदे हैं, तो आप भी अपने डेली रूटीन की डाइट में ओट्स मील को शामिल करें। लेकिन एक बार डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
all images credit: freepik