Expert

बॉडीबिल्डिंग के लिए इन तरीकों से खाएं ओट्स, मसल्‍स बनेंगी मजबूत और बढ़ेगा स्टैमिना

क्‍या आप भी मसल्‍स गेन करना चाहते हैं? अगर हां, तो ओटमील का सेवन करें। इसे खाने से शरीर को पर्याप्‍त ऊर्जा भी म‍िलती है।

Yashaswi Mathur
Written by: Yashaswi MathurUpdated at: May 16, 2023 14:45 IST
बॉडीबिल्डिंग के लिए इन तरीकों से खाएं ओट्स, मसल्‍स बनेंगी मजबूत और बढ़ेगा स्टैमिना

मलेरिया और डेंगू दिवस 2023: बुखार के कारण, लक्षण और रोकथाम गाइड - Onlymyhealth

Why Oatmeal is Good for Bodybuilding: क्‍या आप भी बॉडीब‍िल्‍ड‍िंग करते हैं? बॉडीब‍िल्‍ड‍िंग में मसल्‍स बनाने और उन्‍हें मजबूती देने पर जोर रहता है। इसके अलावा हेल्‍दी वजन और गतिशीलता को बनाए रखना पर भी बॉडीब‍िल्‍डर का फोकस होता है। इन सभी चीजों को पाने के ल‍िए डाइट की अहम भूम‍िका होती है। वैसे तो बॉडीब‍िल्‍ड‍िंग के ल‍िए कई आहार फायदेमंद होते हैं, लेक‍िन आज हम बात करेंगे ओटमील के बारे में ज‍िसे बॉडीब‍िल्‍ड‍िंग डाइट में शाम‍िल करना लाभदायक माना जाता है। जई मतलब ओट्स एक तरह का अनाज होता है। ओट्स से तैयार किए हुए आहार को ओटमील (Oatmeal) कहते हैं। बॉडीब‍िल्‍ड‍िंग के ल‍िए प्रोटीन, कार्ब्स और वसा को मुख्‍य माना जाता है। ओटमील में यह तीनों पोषक तत्‍व पाए जाते हैं। आगे आपको बताते हैं बॉडीब‍िल्‍ड‍िंग के ल‍िए डाइट में ओटमील शाम‍िल करने के फायदे और ओट्स खाने का तरीका। इस व‍िषय पर बेहतर जानकारी के ल‍िए हमने लखनऊ के व‍िकास नगर की रहने वाली न्‍यूट्र‍िशन‍िस्‍ट और फ‍िटनेस एक्‍सपर्ट पायल अस्‍थाना से बात की।   

ओटमील खाने से शरीर को ऊर्जा म‍िलती है  

1 कप ओट्स में करीब 6 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है। बॉडीब‍िल्‍ड‍िंग के ल‍िए शरीर को ढेर सारी ऊर्जा की जरूरत होती है। ओट्स में प्रोटीन की भरपूर मात्रा होती है। प्रोटीन र‍िच फूड्स खाने से मसल्‍स ट‍िशू को र‍िपेयर करने में मदद म‍िलती है। 

ओटमील में डायटरी फाइबर होता है 

1 कप ओट्स में करीब 16 ग्राम डायटरी फाइबर पाया जाता है। जो लोग बॉडीब‍िल्‍ड‍िंग करते हैं, उन्‍हें प्रोटीन का ज्‍यादा सेवन करने के कारण कब्‍ज की समस्‍या हो सकती है। इसे दूर करने के ल‍िए डाइट में फाइबर को शाम‍िल करना जरूरी है। डाइट में ऐसी चीजों को शाम‍िल करें ज‍िनमें फाइबर पाया जाता है। जैसे- ओट्स, फल और सब्‍ज‍ियां आद‍ि। ओट्स में बीटा-ग्लूकन होता है ज‍िससे बैड कोलेस्‍ट्रॉल को कम करने में मदद म‍िलती है। 

ओटमील खाकर मसल्‍स ट‍िशूज हेल्‍दी बनते हैं

oats benefits

150 ग्राम ओट्स में करीब 5 एमजी आयरन होता है। आयरन की मदद से रेड ब्‍लड सेल्‍स बनते हैं। बॉडीब‍िल्‍ड‍िंग में टि‍शूज को हेल्‍दी रखने के ल‍िए आयरन का सेवन जरूरी है। इसी तरह ओट्स में मैग्नीशियम भी पाया जाता है। 1 कप ओट्स में करीब 40 एमजी मैग्नीशियम होता है। मैग्नीशियम की मदद से मसल्‍स बनाने में मदद म‍िलती है। मैग्नीशियम का सेवन करने से एक्‍सरसाइज के दौरान मसल्‍स क्रैम्‍प्‍स की समस्‍या से भी बचाव होता है।  

हेल्‍दी फैट्स से भरपूर है ओट्स  

फैट्स हमेशा बुरे नहीं होते। कुछ ऐसे फैट्स हैं ज‍िनका सेवन हेल्‍दी माना जाता है, ज‍िनमें से एक है ओमेगा 3 फैटी एस‍िड। यह फैट, ओट्स में पाया जाता है। हालांक‍ि ओट्स के एक कप में 1.9 ग्राम सैचुरेटेड फैट भी पाया जाता है। सैचुरेटेड फैट का सेवन बॉडीब‍िल्‍डर्स को कम से कम करना चाह‍िए। इसल‍िए बॉडीब‍िल्‍ड‍िंग के ल‍िए ओट्स के अलावा एक्‍सरसाइज और हेल्‍दी डाइट प्‍लान पर भी फोकस करें।      

ओट्स में कॉम्प्लेक्स कार्ब्‍स होता है 

जब आप स‍िंपल कार्ब्स की जगह कॉम्प्लेक्स कार्ब्‍स का सेवन करते हैं, तो शरीर की एनर्जी कई गुना बढ़ जाती है। बॉडीब‍िल्‍ड‍िंग के ल‍िए प्रोटीन और कार्ब्स दोनों जरूरी है। अगर केवल प्रोटीन र‍िच डाइट लेंगे, तो मसल्‍स फ्लैट नजर आएंगी। इसल‍िए प्रोटीन और कार्ब्स का कॉम्‍बि‍नेशन लेना जरूरी है।       

इसे भी पढ़ें- ओट्स स्मूदी पीने से सेहत को मिलते हैं ये 5 फायदे, जानें रेसिपी

ओटमील को कैसे खाएं?- How To Eat Oats For Bodybuilding

ओट्स को सुबह नाश्‍ते में या एक्‍सरसाइज से पहले खा सकते हैं। बॉडीब‍िल्‍ड‍िंग के ल‍िए ओट्स को डाइट में कई तरह से शाम‍िल कर सकते हैं। जैसे-  

पहला तरीका

ओटमील बनाने के ल‍िए ओट्स और मेवों को म‍िक्‍स कर लें। फ‍िर इसे दूध के साथ ग्राइंंड कर लें। म‍िश्रण में बादाम, काजू, क‍िशम‍िश आद‍ि म‍िलाएं।

दूसरा तरीका 

मांसपेश‍ियों को मजबूत बनाने के ल‍िए ओट्स को दूध या दही के साथ म‍िलाकर खा सकते हैं। इससे मसल्‍स को मजबूत बनाने में मदद म‍िलेगी। 

तीसरा तरीका

ओट्स को फलों के साथ खाया जा सकता है। यह एक हेल्‍दी कॉम्‍बि‍नेशन है। पहले गरम दूध में ओट्स डालकर म‍िश्रण बनाएं। ठंडा होने पर इसमें सेब, स्‍ट्रॉबेरी, केला और अन्‍य फल म‍िलाकर खाएं।       

ओटमील में ऐसे कई पोषक तत्‍व पाए जाते हैं जो बॉडीब‍िल्‍डर्स के ल‍िए फायदेमंद हो सकता है। यह जानकारी पसंद आई हो, तो शेयर करना न भूलें।  

Disclaimer