आंतों की सफाई करने के लिए रोज करें इन 3 जूसों का सेवन, मिलेगा फायदा

पेट साफ न हो तो बेचैनी महसूस होती है। इसका बुरा असर हेल्थ पर पड़ता है। इससे बचने के लिए स्पेशल जूस का सेवन कर सकते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
आंतों की सफाई करने के लिए रोज करें इन 3 जूसों का सेवन, मिलेगा फायदा

मौजूदा जीवनशैली इस तरह की आपाधापी से भरी हुई है कि ठीक से खाना खाने तक का समय नहीं मिल पाता। इसका सीधा सीधा असर स्वास्थ्य पर पड़ता है। कई बार तो ऐसा होता है कि कम समय में जल्दी-जल्दी खाने की वजह से या फिर रेडी टू ईट फूड खाने की वजह से पेट हमेशा भरा हुआ महसूस होता है। इसका मतलब है कि पेट क्लीयर नहीं है। पेट साफ नहीं होने की वजह से कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं होने लगती है। सपाथ ही पूरा दिन बेचैनी भी बनी रहती है। आपके साथ ऐसा न हो, इसके लिए जरूरी है कि आप खास किस्म के जूस का सेवन करें। ये स्पेशल जूस असल में आपकी आंतों को साफ रखता है यानी पेट साफ रहता है। ये जूस नैचुरल तरीके से बनाए जाते हैं। आप भी अगर पेट की गड़बड़ी से अक्सर परेशान रहते हैं तो ये तीन किस्म के जूस को जरूर ट्राई करें।

एप्पल जूस

natural juices for colon cleanse

एप्पल जूस बनाना बहुत आसान है। इसे आप घर में ही आसानी से बना सकते हैं। कई अध्ययन भी इस बात की पुष्टि कर चुके हैं कि सेब का जूस पीने से पेट साफ रहता है। यह गट डिटॉक्स के लिए बहुत ही उपयोगी जूस है। दरअसल सेब का जूस पेट में पहुंचकर, वहां टॉक्सिक चीजों को निकाल बाहर करने में मदद करता है। साथ ही लीवर स्वास्यि में सुधार करता है और बाउल मूवमेंट को भी बेहतर बनाता है। इस तरह देखा जाए तो सेब का जूस पेट साफ रखने के लिए बहुत ही उपयोगी है। सेब का जूस ज्यादा उपयोगी साबित हो इसके लिए जरूरी है कि सेब का जूस पीने के करीब आधे घंटे बाद आप सादा पानी पिएं। सेब का जूस बेहतर तरीके से काम करेगा। सेब का जूस आप छिलकों सहित बनाएं, ज्यादा कारगर साबित होगा।

इसे भी पढ़ें : पेट साफ करने में होती है दिक्कत, तो अपनाएं ये 5 नैचुरल तरीके जिनसे मिलेगा आराम

पपीते का जूस

पपीता भी पेट को साफ करने और पाचनतंत्र को बेहतर बनाने में प्रभावी तरीके से काम करता है। पपीते का जूस ही नहीं बल्कि सादा या कच्चा पपीता खाने से भी कब्ज की समस्या खत्म होती है। पपीते का जूस आप घर में आसानी से बना सकते हैं। पपीते में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है। साथ ही यह अन्य पोषक तत्वों से भी भरपूर होता है, जो कब्ज को रोकने का काम करता है। ध्यान रखें कि पपीते का जूस बनाने के लिए आप इसके साथ कोई अन्य तत्व न मिलाएं। फाइबर अपने आप ही पेट से हार्मफुल टॉक्सिंस को बाहर निकालता है, मल को नर्म बनाता है और बाउल मूवमेंट को बढ़ावा देता है।

कच्ची सब्जियों से बना जूस

आपने बाजार से कई बार मिक्स वेजिटेबल जूस पिया होगा। लेकिन यह उतना असरकार नहीं होता है जितना कि घर में सब्जियों की मदद से बनाया जूस होता है। घर में ही कच्ची सब्जियों का जूस बनाने के लिए आप दो या तीन तरह की अलग-अलग सब्जियां लें। इनका जूसर की मदद से जूस निकाल लें। इस जूस का सेवन करें। सब्जियों में ऐसे तत्व होते हैं जो पेट से विषाक्त पदार्थों को निकालने का काम करते हैं। साथ ही इसमें विटामिन, खनिज और अमीनो एसिड होता है। जो स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। वैसे आप चाहें तो विटामिन सी से भरपूर फलों का जूस भी पी सकते हैं। इसमें सबसे उपयोगी नींबू का जूस है।

image credit : freepik

Read Next

खाली पेट छुहारा खाने से शरीर को मिलेंगे ये 5 जबरदस्त फायदे

Disclaimer