
Natural Herbs For Low Blood Sugar: असंतुलित खानपान और खराब जीवनशैली के कारण एक बड़ी आबादी डायबिटीज की समस्या का शिकार होती जा रही है। आंकड़ों के मुताबिक आने वाले कुछ सालों में डायबिटीज के मरीज भारत में दुनियाभर में सबसे ज्यादा होंगे। डायबिटीज खानपान और जीवनशैली से जुड़ी समस्या है और सही समय पर इसका इलाज न लेने से मरीज को कई गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। शरीर में ब्लड शुगर का लेवल बढ़ने या घटने की स्थिति को मधुमेह या डायबिटीज कहते हैं। लो ब्लड शुगर की समस्या में आपके शरीर में मौजूद खून में ग्लूकोज की मात्रा बेहद कम हो जाती है। इस स्थिति को हाइपोग्लाइसीमिया कहते हैं। नार्मल ब्लड शुगर से कम रेंज होने की स्थिति लो ब्लड शुगर होती है। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। आइए जानते हैं इनके बारे में।
लो ब्लड शुगर में फायदेमंद हर्ब्स- Natural Herbs For Low Blood Sugar in Hindi
असंतुलित खानपान और खराब जीवनशैली के कारण आप लो ब्लड शुगर की समस्या का शिकार हो सकते हैं। यह समस्या जिन लोगों को डायबिटीज नहीं है उन्हें भी हो सकती है। हाइपोग्लाइसीमिया या लो ब्लड शुगर में आपके शरीर में ब्लड शुगर की रेंज घटकर 70 mg/dL (3.9 mmol/L) से कम हो जाती है। लो ब्लड शुगर की समस्या से छुटकारा पाने के लिए इन आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों का सेवन बहुत फायदेमंद होता है-
1. शहद का सेवन
लंबे समय से कुछ न खाने या शरीर में ग्लूकोज न बनने के कारण आप लो ब्लड शुगर की समस्या का शिकार हो सकते हैं। ब्लड शुगर लो होने पर शहद का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। शहद में कार्ब्स की पर्याप्त मात्रा होती है और इसका सेवन करने से शरीर में ग्लूकोज बढ़ने लगता है। इसलिए लो ब्लड शुगर के लक्षण दिखने पर शहद खाने की सलाह दी जाती है।

इसे भी पढ़ें: डायबिटीज के बिना भी हो सकती है आपको लो ब्लड शुगर की समस्या, शरीर में दिख सकते हैं ये 7 लक्षण
2. दालचीनी का इस्तेमाल
लो ब्लड शुगर की समस्या से छुटकारा पाने के लिए दालचीनी का इस्तेमाल बहुत फायदेमंद होता है। दालचीनी में मौजूद गुण शरीर में इंसुलिन रेजिस्टेंस ठीक करने और ब्लड शुगर का लेवल बेहतर करने में बहुत मदद करते हैं। रोजाना आधा चम्मच दालचीनी का सेवन करने से आपको लो ब्लड शुगर की समस्या में बहुत फायदा मिलता है।
3. लौंग का सेवन
लौंग में औषधीय गुणों और पोषक तत्वों के कारण इसे आयुर्वेद में औषधि के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। लौंग में एंटी-इंफ्लेमेटरी और इंसुलिन प्रोडक्शन को ठीक रखने के गुण होते हैं। लो ब्लड शुगर की समस्या में लौंग का सेवन करने से आपको बहुत फायदा मिलता है।
4. एलोवेरा का सेवन
एलोवेरा को आयुर्वेद में बहुत शक्तिशाली औषधि माना गया है। इसमें मौजूद गुण और पोषक तत्व लो ब्लड शुगर की समस्या में बहुत फायदेमंद होते हैं। रोजाना दो चम्मच एलोवेरा का जूस पीने से आपको लो ब्लड शुगर की समस्या में बहत फायदा मिलता है।
इसे भी पढ़ें: ब्लड शुगर घटने के हो सकते हैं ये 5 कारण, जानें इसके लक्षण और बचाव के उपाय
लो ब्लड शुगर की समस्या लंबे समय से कुछ न खाने के कारण भी हो सकती है। इस समस्या से बचने के लिए आपको खानपान और जीवनशैली का विशेष ध्यान रखना चाहिए। लो ब्लड शुगर के लक्षण दिखने पर मरीज को ऊपर बताई गयी औषधियों का सेवन करने से फायदा मिलता है।
नोट- यह लेख आरोग्यं हेल्थ सेंटर के आयुर्वेदिक डॉ. एसके पांडेय के इनपुट्स पर आधारित है।
(Image Courtesy: Freepik.com)
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version