Expert

ग्लोइंग स्किन पाने के लिए रोज सुबह करें ये 5 योगासन, चमक हमेशा रहेगी बरकरार

Yoga Poses For Glowing Skin: त्वचा की चमक या ग्लो बढ़ाने के लिए रोज सुबह कुछ योगासनों का अभ्यास फायदेमंद हो सकता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
ग्लोइंग स्किन पाने के लिए रोज सुबह करें ये 5 योगासन, चमक हमेशा रहेगी बरकरार


Yoga Poses For Glowing Skin: चाहे महिला हो या पुरुष, हर कोई चमकदार और निखरी त्वचा की चाहत रखता है। लेकिन प्रदूषण, धूल-मिट्टी, गलत खानपान, खराब जीवनशैली और गलत प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल के कारण त्वचा संबंधी समस्याएं होने लगती हैं। इसके अलावा, बढ़ती उम्र के साथ-साथ त्वचा का निखार भी कम होने लगता है। त्वचा को जवां और ग्लोइंग बनाने के लिए लोग महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं और ब्यूटी ट्रीटमेंट्स भी करवाते हैं। लेकिन इनका असर भी सिर्फ कुछ समय के लिए ही रहता है। साथ ही, ये सभी की स्किन को सूट भी नहीं करते हैं। ऐसे में चेहरे ही चमक बढ़ाने के लिए नियमित रूप से कुछ योगासनों का अभ्यास फायदेमंद हो सकता है। आज इस लेख में योग प्रशिक्षक कृष्णा राणा से जानेंगे ऐसे 5 योगासनों के बारे में, जिनका रोज सुबह अभ्यास करने से आपको नैचुरली ग्लोइंग स्किन मिलेगी। साथ ही, त्वचा संबंधी समस्याओं से भी छुटकारा मिलेगा।

1. बालासन - Child Pose

इस आसान को करने के लिए सबसे पहले योगा मैट पर घुटनों के बल बैठ जाएं।

अपने शरीर का सारा भार एड़ियों पर डाल दें। 

अब गहरी सांस भरते हुए आगे की ओर झुकें। ध्यान रहे कि आपका सीना जांघों से छूना चाहिए। 

फिर अपने माथे से फर्श को छूने की कोशिश करें। 

कुछ सेकंड तक इस स्थिति में रहने के बाद वापस सामान्‍य अवस्‍था में आ जाएं।

आप इस प्रक्रिया को 3-5 बार कर सकते हैं।

Child-Pose-For-Glowing-Skin

2. भुजंगासन - Cobra Pose

इस आसान को करने के लिए जमीन पर पेट के बल लेट जाएं। 

अपनी कोहनियों को कमर से सटा के रखें और हथेलियां ऊपर की ओर रखें। 

अब धीरे-धीरे सांस भरते हुए, अपनी छाती को ऊपर की ओर उठाएं। 

उसके बाद अपने पेट वाले हिस्से को धीरे-धीरे ऊपर उठा लें। इस स्थिति में 30 सेकंड तक रहें। 

अब सांस छोड़ते हुए, अपने पेट, छाती और फिर सिर को धीरे-धीरे जमीन की ओर नीचे लाएं।

इसे भी पढ़ें: चेहरे का फैट कम करने के लिए करें ये 3 एक्सरसाइज, स्लिम हो जाएगा फेस

3. मत्स्यासन - Fish Pose

इस आसन को करने के लिए योगा मैट पर पीठ के बल लेट जाएं।

इसके बाद बाएं पैर के उंगुलियों को दाएं हाथ और दाएं पैर को बाएं हाथ से पकड़ें। 

इस दौरान अपनी दोनों कोहनियों को जमीन पर टिका लें। 

इसके साथ ही, घुटने भी जमीन के साथ लगने चाहिए।

अब गहरी सांस लें और सिर को पीछे की तरफ ले जाएं।

इस अवस्था में सांस लें और छोड़ें। 

आप इस स्थिति में कुछ सेकेंड तक रुक सकते हैं।

इसके बाद धीरे-धीरे सामान्य स्थिति में आ जाएं। 

आप इस आसन को 3-5 बार दोहरा सकते हैं।

Fish-Pose-For-Glowing-Skin

4. त्रिकोणासन - Triangle Pose

इस आसन को करने के लिए सबसे पहले योगा मैट पर सीधे खड़े हो जाएं।

अपने दोनों पैरों के बीच 3-4 फीट की दूरी बनाकर रखें।

हाथों को जांघों के बगल में रखें। अपनी बाहों को कंधे तक फैलाएं।

धीरे-धीरे सांस लेते हुए, दाएं हाथ को सिर के ऊपर ले जाएं। इस दौरान आपका हाथ कान को छूना चाहिए।

अब सांस छोड़ते हुए, अपने शरीर को बाईं तरफ को झुकाएं।

ध्यान रखें कि इस दौरान आपके घुटने मुड़ने नहीं चाहिए। 

इस मुद्रा में कुछ देर बने रहें।

इसके बाद सामान्य अवस्था में आ जाएं।

आप इस आसन को 3-5 बार दोहरा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: चेहरे के स्किन का ढीलापन दूर करना है? रोज करें ये 5 फेस टाइटनिंग एक्‍सरसाइज

5. हलासन - Bow Pose

इस आसान को करने के लिए सबसे पहले पीठ के बल लेट जाएं। 

इसके बाद सांस अंदर लेते हुए पैरों को धीरे-धीरे उठाएं। 

पैरों को 90 डिग्री तक उठाने के बाद सिर के पीछे की ओर ले जाएं। 

इसके बाद पीठ को भी ऊपर उठाए हुए, सांस को बाहर निकालें।

फिर पैरों को सिर के पीछे जमीन पर टिका दें। इस दौरान सामान्य रूप से सांस लेते रहें। 

आप अपनी सुविधा के लिए कमर के पीछे हाथ लगा सकते हैं। 

इस स्थिति में 30 सेकेंड के लिए रहें। 

फिर धीरे-धीरे आप प्रांरभिक अवस्था में आ जाएं।

आप इस आसन को 3-5 बार दोहरा सकते हैं।

Read Next

कमजोर हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए रोज करें ये 5 योगासन, जानें अभ्यास का तरीका

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version