जंक फूड और एक बार में ज्यादा खाना खा लेने की वजह से व्यक्ति की कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। रात को ज्यादा खाने की वजह से पाचन क्रिया पर दबाव पड़ता है। जिससे व्यक्ति को अपच, एसिडिटी, पेट फूलना और खट्टी डकार की समस्या हो सकती हैं। कई मामलों में व्यक्ति को गैस और खाने के बाद नींद न आने की समस्या का भी सामना करना पड़ता है। इसलिए एक्सपर्ट्स और डॉक्टर ज्यादा रात को खाना न खाने की सलाह देते हैं। लेकिन, कई बार पार्टी या अन्य समारोह में खाने के बाद लोगों को अगली सुबह पेट में दर्द, गैस व पेट फूलने की समस्या हो सकती है। मगर कुछ लोगों को यह समस्या लगातार परेशान कर सकती है। ऐसे में एक्सपर्ट्स बताते हैं कि कुछ घरेलू ड्रिंक्स का सेवन कर आप सुबह होने वाली ब्लोटिंग की समस्या को दूर कर सकते हैं। डाइटिशियन शिवाली गुप्ता से जानते हैं कि ब्लोटिंग को दूर करने के लिए सुबह किस तरह की ड्रिंक्स का सेवन किया जा सकता है।
ब्लोटिंग की समस्या को दूर करते हैं ये ड्रिंक्स - Morning Drinks To Reduce Bloating Problem in Hindi
अदरक की चाय
सुबह के समय यदि आपको ब्लोटिंग यानी पेट फूलने की समस्या का सामना करना पड़ रहा है, तो ऐसे में आप अदरक की चाय का सेवन कर सकते हैं। अदरक की चाय आपकी आंतों को साफ करने का काम करता है। इससे गैस में आराम मिलता है। इसे बनाने के लिए आप करीब 10 से 15 ग्राम अदरक को छीलकर कूट लें। इसके बाद करीब डेढ़ कप पानी में अदरक को उबाल लें। इससे आपकी पाचन क्रिया बेहतर होती है और ब्लोटिंग की समस्या में आराम मिलता है।
टॉप स्टोरीज़
अजवाइन और पुदीने की ड्रिंक
पुदीना पेट की समस्या को दूर करने का काम करता है, जबकि अजवाइन पाचन क्रिया को बेहतर करता है। इस ड्रिंक को सुबह के समय लेने से ब्लोटिंग की समस्या कम होती है। इसे बनाने के लिए आप करीब डेढ़ कप पानी में एक चौथाई चम्मच अजवाइन और करीब पांच से आठ पुदीने के पत्ते को कूटकर उबाल लें। करीब पांच मिनट हल्की आंच में पानी को उबालें। इसके बाद जब पानी एक कप रह जाए तो इसे छानकर पिएं।
एलोवेरा का जूस
एलोवेरा का जूस पेट की समस्या को दूर करने में सहायक होता है। यह पाचन तंत्र को दुरुस्त करता है। साथ ही नियमित मल त्याग करने में सहायक होता है। इसे बनाने के लिए आप एलोवेरा जेल को निकाले और इसमें पानी मिलाकर मिक्स कर लें। इस ड्रिंक्स आप सुबह के समय पी सकते हैं।
गर्म नींबू पानी
अपने दिन की शुरुआत आप गर्म नींबू पानी से कर सकते हैं। ब्लोटिंग की समस्या होने पर आप करीब एक नींबू के रस को गर्म पानी में मिलाएं। इसमें अपनी सुविधानुसार हल्का का काला नमक का उपयोग कर सकते हैं। इससे ब्लोटिंग की समस्या में आराम मिलता है।
हल्दी की चाय
हल्दी का उपयोग कई तरह की समस्या को दूर करने के लिए किया जा सकता है। इसका उपयोग कर आप ब्लोटिंग की समस्या को आसानी से दूर कर सकते हैं। इसे बनाने के लिए आप करीब दो कप पानी में एक चुटकी हल्दी, करीब 5 ग्राम अदरक, काली मिर्च मिलाकर उबाल लें। जब पानी आधा रह जाए तो इसे छानकर इसमें एक चम्मच शहद मिलाकर पिएं।
इसे भी पढ़ें : कब्ज की समस्या में पिपप्ली का इस्तेमाल कैसे करें? जानें आयुर्वेदिक डॉक्टर से
ब्लोटिंग की समस्या को दूर करने के लिए आप इस ड्रिंक का सेवन कर सकते हैं। यदि आपको किसी रोग की वजह से ब्लोटिंग हो रही है तो ऐसे में आप डॉक्टर से मिलकर इलाज कराएं।