Monsoon Hair Care Home Remedies: मॉनसून की शुरुआत हो चुकी है। इस मौसम में स्किन के साथ बालों का भी विशेष ख्याल रखना होता है। बालों की केयर न करने की वजह से डैंड्रफ की समस्या होने के साथ सिर में जुएं, बाल झड़ना, दोमुंहे बालों की समस्या हो जाती हैं। इस मौसम में ज्यादा उमस के कारण स्कैल्प पर काफी पसीना आता है। जिस कारण बाल कमजोर होकर झड़ने लगते हैं। कई बार बारिश के पाने में भिगने की वजह से भी डैंड्रफ की समस्या होने के साथ बालों का नैचुरल पोषण चला जाता हैं। बालों की समस्याओं को दूर करने के लिए वैसे, तो इस मौसम के बाजार में कई तरह के प्रोडक्ट्स मौजूद होते हैं। लेकिन कई बार ये प्रोडक्ट्स महंगे होने के साथ बालों को सूट भी नहीं करते हैं। इस कारण मॉनसून में होने वाली बालों की समस्याओं को दूर करने के लिए कुछ घरेलू उपायों की मदद ली जा सकती हैं। ये उपाय नैचुरल होने के साथ बालों को पोषण भी देंगे। इन उपायों को घर पर आसानी से किया जा सकता हैं। इन उपायों को करने से झड़ते बालों की परेशानी दूर होने के साथ ड्राई बालों की समस्या भी दूर होगी। आइए जानते हैं मॉनसून में बालों से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए कुछ घरेलू उपायों के बारे में।
मेथी के दाने
मेथी के दाने शरीर की समस्याओं को दूर करने के साथ बालों के लिए भी बहुत फायदेमंद होते हैं। मॉनसून में झड़ते बालों की रोकने के लिए मेथी दानों का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए 3 से 4 चम्मच मेथी दानों को रातभर के लिए भिगो दें। सुबह उठकर इनका पेस्ट बनाकर बालों पर 20 मिनट के लिए लगाएं। उसके बाद बालों को माइल्ड शैंपू से वॉश करें। ये मास्क बालों को अंदरूनी तैर पर मजबूत बनाएगा और बालों को झड़ने से रोकेगा।
ऑयलिंग
बालों पर तेल लगाने से उन्हें पोषण मिलता हैं। मॉनसून में बालों की समस्याओं को दूर करने के लिए ऑयलिंग करना बहुत जरूरी है। बालों के अनुसार स्कैल्प और बालों पर 2 से 3 घंटे के लिए तेल लगाएं। उसके बाद बालों को नॉर्मल पानी से वॉश करें। मॉनसून के समय बालों में रातभर तेल लगाने से बचना चाहिए क्योंकि ऐसा करने से सीबम का उत्पादन बढ़ सकता है।
इसे भी पढ़ें- अंडरआर्म्स का कालापन दूर करेंगे हल्दी और बेकिंग सोडा, जानें प्रयोग का आसान तरीका
नीम और हल्दी
नीम और हल्दी बालों के लिए बहुत फायदेमंद होते है। इनमें मौजूद एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण बालों की कई समस्याओं को दूर करते हैं। इनका इस्तेमाल करने के लिए 5 से 10 नीम के पत्तों को लेकर इसमें 1/2 हल्दी को मिलाकर पेस्ट बनाएं। अब इस पेस्ट को स्कैल्प पर 15 मिनट के लिए लगा लें। उसके बाद बालों को शैंपू करके वॉश करें। ये पैक मॉनसून में होने वाले डैंड्रफ को भी दूर करेगा।
दही और नींबू
दही और नींबू की मदद से भी मॉनसून में बालों की देखभाल की जा सकती हैं। इसका इस्तेमाल करने के लिए 5 चम्मच दही में 1/2 चम्मच नींबू का रस मिलाकर मिश्रण तैयार करें। अब इस मिश्रण को बालों पर 20 मिनट के लिए लगा के रखें। उसके बाद पानी से वॉश करें। इस पैक से बालों को मॉइश्चर मिलेगा। जिससे बाल सिल्की होंगे।
ग्रीन टी
ग्रीन टी शरीर की कई समस्याओं को दूर करने के साथ बालों को भी हेल्दी रखती हैं। इसका यूज करने के लिए ग्रीन टी के बैग को पानी में भिगो कर रख दें। उसके बाद इस पानी को स्कैल्प पर 15 मिनट के लिए रखें। उसके बाद बालों को शैंपू कर लें। ऐसा करने से ऑयली बालों की समस्या दूर होती हैं।
मॉनसून में बालों से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए इन उपायों की मदद ली जा सकती हैं। हालांकि, बालों पर लगाने से पहले पैच टेस्ट अवश्य करें।
All Image Credit- Freepik