नींद नहीं आती, तो आजमाएं जल्दी सोने की ये म‍िल‍िट्री तकनीक

120 सेकेंड्स के अंदर सोने के ल‍िए सैन‍िकों के सोने के तरीके को आजमां सकते हैं। जानते हैं इसके बारे में।
  • SHARE
  • FOLLOW
नींद नहीं आती, तो आजमाएं जल्दी सोने की ये म‍िल‍िट्री तकनीक


कई लोगों को अन‍िद्रा की समस्‍या होती है। लाइफस्‍टाइल बदलावों के कारण नींद की कमी का असर काम पर पड़ता है। आपको भी नींद न आने की समस्‍या है, तो आर्मी वालों के सोने का तरीका आजमां सकते हैं। जानकारी के मुताब‍िक, रिलैक्स एंड विन: चैम्पियनशिप परफॉर्मेंस पुस्तक में सोने की सैन्‍य पद्धत‍ि का ज‍िक्र है। पुस्‍तक में ये भी बताया गया है क‍ि इस तकनीक की मदद से चंद म‍िनटों में नींद आ जाती है। पुस्‍तक में बताया गया है क‍ि सोने का म‍िल‍िट्री तरीका अपनाएंगे, तो 120 सेकेंड्स में नींद आ जाएगी। जानते हैं इसे व‍िस्‍तार से।    

how to sleep in hindi

120 सेकेंड्स में आएगी नींद 

भागदौड़ भरी ज‍िंदगी में अच्‍छी नींद की काफी अहम‍ियत है। रात को सुकून की नींद लेने से द‍िनभर फ्रेश माइंड से काम करने की एनर्जी म‍िलती है। अच्‍छी नींद के ल‍िए अमेर‍िकी सेना के तरीके को आजमां सकते हैं। इस तरीके की मदद से 120 सेकेंड्स में आपको गहरी नींद आ सकती है। लेक‍िन शुरूआत में इसका अभ्‍यास करने की जरूरत होगी। दूसरे व‍िश्‍व युद्ध के दौरान लगातार चल रहे वॉर के बीच अमेर‍िकी फाइटर पायलेट्स की स्‍लीप साइक‍िल खराब हो गई थी। लगातार जगे रहने के कारण उन्‍हें अन‍िद्रा की समस्‍या हुई। अन‍िद्रा की मसस्‍या को दूर करने के ल‍िए अमेरिकी नेवी प्री-फ्लाइट स्‍कूल ने सोने का वैज्ञान‍िक तरीका ढूंढा। इसकी मदद से आप कभी भी सो सकते हैं। छह माह अभ्‍यास करने के बाद सैन‍िकों को इस तरीके से फायदा हुआ। आगे जानते हैं इसे करने का तरीका।

इसे भी पढ़ें- नींद ना आने की समस्या से रहते हैं परेशान? ये आयुर्वेदिक उपाय आएंगे काम 

क्‍या है सोने की सैन्‍य पद्धत‍ि? 

इस तरीके को आजमां कर आपको नींद आ ही जाएगी ऐसा दावा ओनलीमायहेल्‍थ नहीं करता। ये जानकारी केवल आपके ह‍ित में साझा की जा रही है। जान‍िए सोने की सैन्‍य पद्धत‍ि के बारे में- 

  • पूरे चेहरे समेत मुंह के अंदर की मांसपेश‍ियों को आराम दें। 
  • तनाव दूर करने के ल‍िए कंधों को नीचे करें। 
  • हाथों को शरीर की तरफ जाने दें।   
  • सांस छोड़ते हुए छाती को आराम दें। 
  • पैर, जांघ और प‍िंडल‍ियों को आराम दें। 
  • आरामदेह दृश्य की कल्‍पना करें और कुछ सेकेंड के ल‍िए द‍िमाग को शांत करें।

तनाव कम करें

इस तकनीक को अपनाते समय शरीर को ढीला छोड़ें। अगले कुछ सेकेंड के ल‍िए मन को पूरी तरह से शांत रखें। चेहरे से लेकर पैर तक की मसल्‍स को र‍िलैक्‍स होने दें। क‍िसी भी तरह के तनाव को हावी न होने दें। लेटने के बाद कुछ देर धीरे और गहरी सांस लेना शुरू करें। सांस बाहर छोड़ते समय जबड़े, जीभ और मुंह को भी ढीला छोड़ें। इससे आपके द‍िमाग को संकेत म‍िलेगा क‍ि ये आराम करने का समय है।

मन को शांत कैसे रखें?

इस तरीके को ट्राई करने के दौरान आपको ऐसे दृश्य या स्थिति की कल्‍पना करनी है जो आपके मन को शांत रखने में मदद करे। एक ही दृश्य पर फोकस करने की कोश‍िश करें। साथ ही आपको ज्‍यादा सोचने से बचना है। अगर ज्‍यादा सोचने के कारण फोकस नहीं कर पा रहे हैं, तो उल्‍टी ग‍िनती का प्रयास करें। एक जैसे शब्‍दों को बार-बार कहने का प्रयास करें। इस तरीके से आपको कुछ सेकेंड में ही नींद आ जाएगी। एक ही चीज पर ध्‍यान केंद्रि‍त करने से सोने में मदद म‍िलती है।    

Military method to sleep: मन को शांत कर शरीर को ढीला छोड़ें। क‍िसी अच्‍छे दृश्‍य की कल्‍पना करें। ऐसा करने से करीब 120 सेकेंड्स में आपको नींद आ सकती है। लेख पसंद आया हो, तो शेयर करना न भूलें।  

Read Next

गले में खराश और बलगम के पीछे हो सकते हैं ये 6 कारण, जानें राहत पाने के उपाय

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version