मिलिंद सोमेन ने Clapping Pushups करते हुए शेयर किया वीडियो, जानें इससे होने वाले फायदे

एथलीट और मॉडल मिलिंद सोमेन फिटनेस को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। वे अपनी वीडियो के जरिए लोगों को फिटनेस के प्रति जागरुक करते रहते हैं। 
  • SHARE
  • FOLLOW
मिलिंद सोमेन ने Clapping Pushups करते हुए शेयर किया वीडियो, जानें इससे होने वाले फायदे

एथलीट और मॉडल मिलिंद सोमेन फिटनेस को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। वे अपनी वीडियो के जरिए लोगों को फिटनेस के प्रति जागरुक करते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम में एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वे क्लैपिंग पुशअप्स करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में वे क्लैपिंग पुशअप्स के कई सेट्स लगातार लगाते नजरआ रहे हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा कि इस एक्सरसाइज को करें, लेकिन इसे करते हुए ध्यान रखें। क्लैपिंग पुशअप्स सेहत के लिए कई तरीकों से फायदेमंद होते हैं।  

वजन घटाए और पोश्चर सुधारे 

अगर तमाम कोशिशें करने के बाद भी आपका वजन नहीं घट रहा है तो ऐसे में क्लैपिंग पुशअप्स कर सकते हैं। इसे करने से अच्छी मात्रा में कैलोरी बर्न होती है, जिससे शरीर के तमाम हिस्सों में जमा फैट आसानी से पिघलता है। इसे करने से शरीर सुडैल होती है साथ ही साथ पोश्चर में भी सुधार आता है। इसे करने से शरीर में लचीलापन बढ़ता है और शरीर में फैट घटाकर पोश्चर में सुधार करता है। 

इसे भी पढ़ें - सुरेश रैना ने एक्सरसाइज करते शेयर की वीडियो, जानें इससे होने वाले फायदे

कंधे और पीठ को मजबूत बनाए 

क्लैपिंग पुशअप्स करने से कंधे और पीठ की मांसपेशियां एक्टिव और मजबूत भी होती हैं। इसे करने से कंधों और पीठ के आस-पास के हिस्सों में लचीलापन आता है, जिससे कंधे और पीठ मजबूत होती है। यही नहीं, इसे करने से कंधे, पीठ और कमर के आस-पास होने वाली जकड़न भी काफी कम होती है। इसे करने से शारीरिक गतिविधियां करने के लिए शरीर में स्टैमिना भी बढ़ता है। 

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Milind Usha Soman (@milindrunning)

कैसे करें क्लैपिंग पुशअप्स? 

दरअसल, क्लैपिंग पुशअप्स भी पुशअप्स की तरह ही सामान्य एक्सरसाइज होती है, लेकिन इसे करने के दौरान आपको दोनों हाथों और पैरों के बल पुशअप्स की पोजिशन लेनी होती है। ऐसे में पुशअप्स की अवस्था में रहने के दौरान आपको शरीर को उपर की ओर लाकर ताली बजानी होती है। इसे करने के बाद दोबारा हथेलियों के बल जमीन पर जाएं और उपर आते हुए हाथों से ताली बजाएं। इस एक्सरसाइज को करना कई बार रिस्की भी हो सकती है, इसलिए अगर आप नए हैं तो इसे चिकित्सक की देख-रेख में ही करें।

Read Next

ब्रिटेन में तेजी से फैल रहा कोविड का नया वेरिएंट EG.5.1, WHO ने दी एहतियात बरतने की सलाह

Disclaimer