मेडुलरी थायरॉयड कैंसर थायराइड कैंसर का ही एक प्रकार है, जो सी कोशिकाओं नाम की थायरॉयड कोशिकाओं में बनना शुरू होता है। बता दें ये ब्लड में हार्मोन कैल्सीटोनिन का उत्पादन करते हैं। ऐसे में जब हमारे ब्लड में कैल्सीटोनिन का स्तर बढ़ने लगता है तो इसे शुरुआती लक्षणों के रूप में देखा जा सकता है। इसी को थायरॉयड कैंसर का संकेत मान सकते हैं। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि व्यस्कों और बच्चों में मेडुलरी थायराइड कैंसर (एमटीसी) के क्या कारण हैं। साथ ही लक्षण और उपचार के बारे में भी जानेंगे। इसके लिए हमने हीलिंग केयर ईएनटी क्लीनिक नोएडा के ईएनटी स्पेशलिस्ट (एमबीबीएस एमएस) डॉ अंकुर गुप्ता (Dr. Ankur Gupta) से भी इनपुट्स मांगे हैं। पढ़ते हैं आगे...
बता दें कि जब किसी व्यक्ति को माता-पिता से MTC जेनेटिक रूप में मिलता है, तो इसे फैमिलियर मेडुलरी थायरॉयड कैंसर (FMTC) के रूप में जाना जाता है। हालांकि इसके ज्यादा मामले सामने नहीं आए हैं।
मेडुलरी थायरॉयड कैंसर के संकेत और लक्षण
बता दें कि एमटीसी (मेडुलरी थायरॉयड कैंसर) धीरे-धीरे विकसित होता है, बीमारी के शुरुआती चरणों में लोगों में आमतौर पर कोई लक्षण नहीं होते हैं। ऐसे में इस एमटीसी का जल्दी निदान मुश्किल है। जब लक्षण नजर आते हैं, तो वे आम तौर पर व्यक्ति की गर्दन या गले पर दर्द रहित गांठ के रूप में नजर आ सकते हैं। यह गांठ कोशिकाओं से संबंधित थायरॉयड के अंदर बढ़ती रहती है।
इसे भी पढ़ें- ब्रेस्ट कैंसर से बचने के उपाय क्या हैं? डॉक्टर से जानें ब्रेस्ट कैंसर के आयुर्वेदिक उपचार
टॉप स्टोरीज़
अन्य लक्षण
एमटीसी के सामान्य लक्षण निम्न हो सकते हैं-
1 - थायरॉयड ग्रंथि के पास गर्दन में सूजन हो जाना।
2 - खांसी हो जाना, स्थिति के गंभीर होने पर खांसी से रक्त आ जाना।
3 - निगलने में कठिनाई महसूस करना,
4 - निगतले वक्त दर्द महसूस करना।
5 - सांस लेने में दिक्कत महसूस करना।
यदि स्थिति अधिक गंभीर हो जाए तो निम्न लक्षण नजर आ सकते हैं-
1 - गर्दन, जबड़े या कान में दर्द
2 - घुटन महसूस करना।
नोट - वोकल कॉर्ड्स को नियंत्रित करने वाली नसों में फैलने वाले कैंसर से पीड़ित लोगों को गला बैठना या उनकी आवाज़ में बदलाव का अनुभव हो सकता है।
इसे भी पढ़ें- गायनेकोलॉजिकल कैंसर क्या है? जानें इसके कारण, लक्षण और इलाज
डॉक्टर से कब मिलें?
जो कोई गले में गांठ या सूजन नोटिस करे तो तुरंत डॉक्टर को दिखाना चाहिए। इसके अलावा निम्न स्थितियां के चलते डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।
1 - आवाज का बैठना या आाज में बदलाव।
2 - निगलने में कठिनाई महसूस करना।
3 - गले में खराश ठीक ही नहीं हो रही है तो
हालांकि, गर्दन की सभी गांठ कैंसर नहीं होती हैं। कई अन्य बीमारियां भी गर्दन में एक गांठ का कारण बन सकती हैं। यदि डॉक्टर को संदेह है कि गले में जो गांठ है वे कैंसर हो सकती है, तो वे आमतौर पर उस व्यक्ति को आगे के परीक्षण के लिए किसी विशेषज्ञ के पास भेजेंगे।
मेडुलरी थायरॉयड कैंसर का उपचार
मेडुलरी थायरॉयड कैंसर के उपचार में आमतौर पर थायरॉयड ग्रंथि और थायरॉयड ग्रंथि के पास मौजूद प्रभावित लिम्फ नोड्स हटाया जाता है। ये सर्जरी के माध्यम से होता है। सर्जरी के बाद, व्यक्ति को थायराइड द्वारा उत्पादित हार्मोन में बदलाव लाने के लिए दवा लेने की आवश्यकता होती है। वहीं अगर अन्य उपचार की बात करें तो रेडिएशन थेरेपी शामिल है। आखिर में कीमोथेरेपी का सहारा लिया जाता है।
नोट - ऊपर बताए गए बिंदुओं से पता चलता है कि मेडुलरी थायरायड कैंसर के लक्षण जल्दी नजर नहीं आते हैं। ऐसे में यदि गले पर कोई गांठ नजर आए तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना जरूरी है।
ये लेख हीलिंग केयर ईएनटी क्लीनिक नोएडा के ईएनटी स्पेशलिस्ट (एमबीबीएस एमएस) डॉ अंकुर गुप्ता (Dr. Ankur Gupta) द्वारा दिए गए इनपुट्स पर बनाया गया है।
इस लेख में फोटोज़ Freepik से ली गई हैं।