लगातार एक जगह पर बैठ कर काम करने से जांघ और पेट की चर्बी काफी ज्यादा बढ़ जाती है। इन समस्याओं से निजात पाने के लिए आप मर्कटासन कर सकते हैं।
कोरोनावायरस महामारी (Coronavirus Pandemic) के चलते पिछले 8-9 महीनों में लोगों की जीवनशैली में बड़ा परिवर्तन आया है। लोग अपने घरों से बिना कारण कम निकल रहे हैं, बच्चे बाहर खेलने कम जाते हैं, स्कूल बंद हैं और ऑफिसेज में वर्क फ्रॉम होम चल रहा है। इन कारणों की वजह से लोगों की डेली फिजिकल एक्टिविटी कम हुई है। घर में लोग ज्यादातर समय बैठे या लेटे रहते हैं, जिसका असर उनके हेल्थ पर भी पड़ रहा है। घर में लंबे समय तक बैठकर ऑफिस का काम (Work From Home) करने की वजह से कई लोगों को पीठ में दर्द (Back Pain) और मोटापा (Obesity) जैसी समस्याएं बढ़ गई हैं। महिलाओं में खासतौर पर कम फिजिकल एक्टिविटीज की वजह से जांघ (thigh fat) के हिस्से पर चर्बी ज्यादा बढ़ती है। इन सारी समस्याओं को खत्म करने के लिए योगासन एक बहुत अच्छा विकल्प है। आज हम आपको एक ऐसा आसन बता रहे हैं, जो आपके शरीर में होने वाले कई दर्द से राहत दिलाने में भी मददगार है, साथ ही साथ वजन घटाने, खासकर जांघ के हिस्से में जमा चर्बी को कम करने में भी मददगार है। ये आसान है मर्कटासन (Markatasana)। आप इन आसन को घर में भी आसनी से कर सकते हैं। आइए जानते हैं इस आसन को करने का आसान तरीका और इससे जुड़े सभी फायदे।
किस तरह करें मर्कटासन? (How To do Markatasana)
- सबसे पहले पैरों को सीधा करके पीठ के बल लेट जाएं।
- अब घुटनों को ऊपर उठाते हुए अपने पैरों को मोड़ लें।
- ध्यान रहे कि इस दौरान अपने दोनों पंजों के बीच 1 से 1.5 फिट का गैप होना चाहिए।
- अब दोनों हाथों को कंधों के साथ सीधी रेखा में फैलाते हुए फर्श पर लगें।
- अब गहरी सांस लेते हुए सिर को दाईं ओर और घुटनों को बाईं ओर मोड़िए।
- इस दौरान बाएं पैर को पंजे से छूने की कोशिश करें। इस दौरान दाई ओर देखने की कोशिश करें।
- इस स्थिति में कम से कम 7 से 8 सेकंड तक रहें।
- सामान्य स्थिति में आने के लिए सांस छोड़ते हुए वापस अपनी स्थिति में वापस आ जाएं।
- अब इसके विपरीत दिशा में इसी आसन दो दोहराएं।
- 8 से 10 बार इस आसन का अभ्यास जरूर करें।
मर्कटासन करने के फायदे (Benefits of Markatasana)
- रीढ़ की हड्डी और पीठ दर्द से राहत दिलाने में मर्कटासन आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।
- लॉकडाउन में अगर आपके जांघ की चर्बी ज्यादा बढ़ रही है, तो इस आसन को नियमित रूप से करें।
- पेट की बढ़ती चर्बी को कम करने के लिए भी आप इस आसन को कर सकते हैं।
- स्लिप डिस्क और सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस से परेशान लोगों के लिए यह आसन काफी फायदेमंद हो सकता है। लेकिन इसे करने से पहले डॉक्टर से सलाह ले लें।
- अगर आप पेट दर्द, गैस्ट्रिक, कब्ज और अपच जैसी समस्याओं से परेशान हैं, तो मर्कटासन आपके लिए काफी असरकारी हो सकता है।
- स्नायु संबंधी और रक्त परिसंचरण विकार से ग्रसित लोगों के लिए भी यह फायदेमंद है।
- लिवर, किडनी और अग्न्याशय से जुड़ी समस्याओं से परेशान लोगों के लिए यह फायदेमंद हो सकता है।
- प्रदूषण के कारण अस्थमा और डायबिटीज की समस्या से परेशान लोगों को भी यह आसन नियमित रूप से करना चाहिए।
- इंट्स और कूल्हे में दर्द से परेशान लोगों के लिए भी यह आसन अच्छा होता है।
- तनाव, थकान और उनींदापन जैसी समस्याओं से परेशान लोगों को भी यह आसन रोजाना करना चाहिए।
बर्तें ये सावधानियां (Precations While Doing Markatasana Yoga)
जिन लोगों को कमर और पैरों में दर्द है या फिर जिन लोगों के पैरों में चोट है, उन्हें यह आसन नहीं करना चाहिए।
जांघ की चर्बी और पीठ के दर्द को ठीक करने के लिए आप कई अन्य योगासन का भी सहारा ले सकते हैं। इन आसन में मकरासन, बालासन, वीरभद्रासन जैसे कई अन्य आसन भी कर सकते हैं। इन आसन से जांघ की चर्बी काफी तेजी से कम हो सकता है।।
इसे भी पढ़ें - वर्क फ्रॉम होम ने बढ़ा दिया है आपके कंधे, पीठ और कूल्हों का दर्द? निजात पाने के लिए करें ये 3 तीन काम
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।