कब्ज से परेशान लोग इस तरह खाएंगे आम, तो तुरंत मिलेगा आराम

यह स्वादिष्ट और खुशबूदार फल सभी का मन मोह लेता है। अगर आम आपका प्रिय फल है तो यह जानकर खुश हो जाएं कि स्वादिष्ट होने के साथ यह सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद है। आइए जानते हैं इसमें मौजूद पोषक तत्वों के बारे में।
  • SHARE
  • FOLLOW
कब्ज से परेशान लोग इस तरह खाएंगे आम, तो तुरंत मिलेगा आराम

गर्मियों का मौसम आते ही चारों ओर आम के खट्टे-मीठे स्वाद की बहार छा जाती है। यह स्वादिष्ट और खुशबूदार फल सभी का मन मोह लेता है। अगर आम आपका प्रिय फल है तो यह जानकर खुश हो जाएं कि स्वादिष्ट होने के साथ यह सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद है। आइए जानते हैं इसमें मौजूद पोषक तत्वों के बारे में।

कब्‍ज को दूर करता है पका आम, और भी हैं कई फायदे

  • आजकल के मौसम में प्रतिदिन एक कटोरी कटे आम का सेवन किया जाए तो इससे शरीर को पर्याप्त मात्रा में विटमिन ए मिल जाता है, जो नजर तेज करने में मददगार साबित होता है और यह नाइट ब्लाइंडनेस (रतौंधी) से भी बचाव करता है।
  • इसमें मौजूद फाइबर, पेक्टिन और विटमिन सी सेहत के लिए नुकसानदेह कोलेस्ट्रॉल एलडीएल (लो डेंसिटी लिपो प्रोटीन) को घटाने में सहायक होते हैं।
  • आम में कई तरह के एंटी ऑक्सीडेंट तत्व पाए जाते हैं, जो ल्यूकेमिया के अलावा कोलोन, ब्रेस्ट और प्रोस्टेट कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों से शरीर का बचाव करते हैं।
  • आम में पर्याप्त मात्रा में फाइबर्स पाए जाते हैं, जो कब्ज दूर करके पाचन-तंत्र को दुरुस्त बनाते हैं। अगर आपको पेट के रोग हैं तो वो भी आम के सेवन से दूर होते हैं। अगर आप अपनी डाइट के साथ एक आम खाएंगे तो आपको काफी लाभ मिलेगा।

इसे भी पढ़ें: भिंडी से ऐसे बनाएं 'ओकरा वाटर', मोटापा, डायबिटीज और कोलेस्ट्रॉल से मिलेगी छुट्टी

  • गर्मियों में हीट स्ट्रोक से बचाव के लिए कच्चे आम का पना (शर्बत) बहुत फायदेमंद साबित होता है।
  • आम में मौजूद पोटैशियम, मैग्नीशियम और आयरन शरीर में इलेक्ट्रोलाइट के स्तर को नियंत्रित रखता है। इससे हमारा नर्वस सिस्टम सही ढंग से काम करता है और मांसपेशियां भी मजबूत बनती हैं।

इसे भी पढ़ें: हाई ब्लड प्रेशर व डायबिटीज ही नहीं, इन 5 रोगों से भी छुटकारा दिलाता है ये पौधा

  • आम में मौजूद विटमिन ए और विटमिन सी रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाता है।
  • आम में मौजूद ओमेगा-3 और ओमेग-6 फैटी एसिड हार्ट में कोलेस्ट्रॉल जमा नहीं होने देता। इससे हृदय रोग का खतरा कम हो जाता है।
  • आम में पर्याप्त मात्रा में बीटा कैरोटीन नामक तत्व पाया जाता है, जो विटमिन ए को ऐसे पोषक तत्वों में तब्दील कर देता है, जो त्वचा को एक्ने से बचाने के साथ ही उसे स्वस्थ और चमकदार बनाता है। इसमें पाया जाने वाला विटमिन ई फ्री-रेडिकल्स को खत्म करके त्वचा को जवां बनाए रखने में मददगार होता है।

ध्यान दें : कुछ लोगों को आम से एलर्जी की समस्या होती है, ऐसा हो तो उन्हें आम से दूर ही रहना चाहिए। आजकल आम को पकाने के लिए कैल्शियम कार्बाइड नामक केमिकल का इस्तेमाल किया जाता है, जो सेहत के लिए नुकसानदेह साबित होता है। इसलिए पके आम को अच्छी तरह धोकर खाना चाहिए।

ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप

Read More Articles On Home Remedies In Hindi

Read Next

गठिया और जोड़ों से हैं परेशान, इस नैचुरल ड्रिंक से निकालें शरीर का यूरिक एसिड

Disclaimer