$
मलेरिया की दवा से कैंसर जैसी घातक बीमारी का इलाज हो सकेगा। कुछ वैज्ञानिकों का कहना है कि पैरासाइट्स के कारण होने वाली बीमारियों का इलाज करने वाली दवाएं भी कैंसर का इलाज करने में कारगर साबित हो सकती हैं।
अमरीका की वॉशिंगटन स्टेट यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने एक शोध में पाया है कि पैरासाइट्स के कारण होने वाली बीमारियों का इलाज करने वाली दवाएं इंसानी प्रोटीन की संरचना को बदलने की क्षमता रखती हैं।
साथ ही इन दवाओं से इम्यून सिस्टम से जुड़ी बीमारियों का इलाज करने में भी मदद मिल सकती है। इन दवाओं की इस क्षमता का फायदा उठाकर इनसे कैंसर के इलाज में भी मदद ली जा सकती है।
हालांकि इस मामले में यह बात भी सामने आयी है, केवल वही दवायें इसके लिए प्रयोग नहीं की जायेंगी, बल्कि इसके लिए लिए इन दवाओं में थोड़ा सा परिवर्तन करने की भी जरूरत होगी।
एक अन्य शोध में यह बात सामने आयी है कि प्रोबायोटिक्स डिप्रेशन के इलाज में भी कारगर साबित हो सकते हैं। आयरलैंड के वैज्ञानिकों ने एक शोध में यह पाया है कि प्रोबायोटिक्स के इस्तेमाल से इंसान के मूड को ठीक करके उसे डिप्रेशन से बाहर निकाला जा सकता है।
प्रोबायोटिक्स उन जीवाणुओं को कहते हैं, जो हमारे पाचनतंत्र को दुरुस्त रखने में मददगार साबित होते हैं। वैज्ञनिकों का कहना है कि उन्होंने जब डिप्रेशन के मरीजों को एक अवधि तक प्रोबायोटिक्स से भरपूर खाना दिया तो नतीजे काफी संतोषजनक रहे।
इस मामले पर वैज्ञानिकों ने माना कि अभी इसपर और अधिक शोध की आवश्यकता है। इसके बाद हो सकता है कि डिप्रेशन के इलाज के लिए किसी को दवाएं खाने की जरूरत न पड़े।
Read More Health News In Hindi
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Dec 10, 2013 00:00 IST
Published By : सम्पादकीय विभाग