रोजाना एक्‍सरसाइज न करने वालों को होते हैं ये 5 नुकसान

व्यायाम शारीरिक गतिविधि के रूप में भी जाना जाता है। सरल शब्दों में व्यायाम कोई भी मूवमेंट है जो आपके शरीर को दैनिक गतिविधि के सामान्य स्तर की तुलना में अधिक तीव्रता पर काम करता है। व्यायाम आपकी हृदय गति को बढ़ाता है और आपकी मांसपेशियों को काम करता है और शारीरिक फिटनेस के उद्देश्य को प्राप्त करने के लिए आमतौर पर किया जाता है। 
  • SHARE
  • FOLLOW
रोजाना एक्‍सरसाइज न करने वालों को होते हैं ये 5 नुकसान

शोध से पता चलता है कि नियमित शारीरिक व्‍यायाम कई बीमारियों और स्वास्थ्य समस्‍याओं से बचाने में महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाता है। एक स्‍वस्‍थ जीवनशैली जीने के लिए रोजाना व्‍यायाम बहुत जरूरी है। नियमित एक्‍सरसाइज जीवन की समग्र गुणवत्ता में सुधार करने में मदद कर सकती है। लेकिन, यदि व्‍यायाम न किया जाए तो हमारे शरीर पर इसका उल्‍टा असर दिखाई पड़ने लगता है। आज इस लेख में हम आपको व्‍यायाम न करने के नुकसान के बारे में बता रहे हैं। अगर आप भी रोजाना किसी शारीरिक गतिविधि में शामिल नहीं होते हैं तो यह लेख आपके लिए है। 

 

व्‍यायाम (Exercise) क्‍या है

व्यायाम शारीरिक गतिविधि के रूप में भी जाना जाता है। सरल शब्दों में व्यायाम कोई भी मूवमेंट है जो आपके शरीर को दैनिक गतिविधि के सामान्य स्तर की तुलना में अधिक तीव्रता पर काम करता है। व्यायाम आपकी हृदय गति को बढ़ाता है और आपकी मांसपेशियों को काम करता है और शारीरिक फिटनेस के उद्देश्य को प्राप्त करने के लिए आमतौर पर किया जाता है। बागवानी, घूमना, जॉगिंग, तैराकी, नृत्य, टेनिस, योग, रस्सी कूदना, प्रतिरोध अभ्यास, स्क्वाश, मुक्केबाज़ी आदि ये सभी व्‍यायाम के अंतर्गत आते हैं।  

व्‍यायाम न करने के नुकसान 

व्‍यायाम न करने से शरीर पर कई तरह के प्रभाव पड़ते हैं। रोग प्रतिरोधक क्षमता में कमी होने से अक्‍सर बीमार रहना, शरीर में कमजोरी, शारीरिक विकास में बाधा आदि कई तरह की समस्‍याओं का सामना करना पड़ता है। यदि नियमित व्‍यायाम किया जाए तो इन तमाम तरह की समस्‍याओं से निजात मिल सकती है।    

1. अनिद्रा 

जो लोग शारीरिक गतिविधियों में हिस्‍सा नहीं लेते उन्‍हें अक्‍सर नींद न आने की समस्‍या रहती है। ऐसे लोगों का मस्तिष्‍क शांत नहीं रहता है। तनाव का स्‍तर अधिक होने के कारण अनिद्रा जैसी समस्‍या से ग्रसित होने लगते हैं। अगर रोजाना व्‍यायाम करेंगे तो नींद अच्‍छी आएगी।  

2. स्टेमिना में कमी 

नियमित व्‍यायाम करने से शरीर की स्‍टेमिना बढ़ती है, जो लोग व्‍यायाम नहीं करते उनमें आलस्‍य होने के साथ-साथ, थकान और कमजोरी रहती है। ऐसे लोग थोड़ी देर कोई काम करने के बाद थक जाते हैं। एक्‍सरसाइज़ न करने वाले लोग पैदल चलने या सीढ़ी चढ़ने पर भी जल्‍दी थक जाते हैं।  

3. खराब मेटाबॉलिज्‍म 

एक्‍सरसाइज़ नहीं करने से शरीर का मेटाबॉलिज्‍म खराब रहता है। शरीर की समस्‍त क्रियाएं प्रभावित होती है। ऐसे लोगों में भूख न लगना, भोजन से मुंह मोड़ना और पाचन क्रिया सबंधी समस्‍याएं भी परेशान करती हैं। ऐसे में अगर रोजाना एक्‍सरसाइज करें तो इस प्रकार की समस्‍या से बचा जा सकता है। 

4. चेहरे की झुर्रियां 

अगर आपको ज्‍यादा समय तक जवां रहना है तो रोजाना व्‍यायाम कीजिए। जो लोग रेग्‍यूलर एक्‍सरसाइज नहीं करते उनके चेहरे पर उम्र से पहले झुर्रियां पड़ने लगती है। फेस पर डलनेस आदि समस्‍याएं होने लगती है। चेहरे पर ग्‍लो एक्‍सरसाइज करने वालों की अपेक्षा कम रहता है। 

इसे भी पढ़ें: ये 5 आयुर्वेदिक औषधि वजन घटाने में करती है मदद, तोंद से भी मिलता है छुटकारा 

5. मस्तिष्‍क विकास में बाधा 

रोजाना एक्‍सरसाइज करने से माइंड शॉर्प होता है। मस्तिष्‍क तेज गति से काम करता है। सोचने और विचार करने की झमता बढ़ती है। पढ़ने-लिखने वाले बच्‍चों और कामकाजी व्‍यक्तियों के लिए एक्‍सरसाइज़ बहुत महत्‍वपूर्ण होता है। एक्‍सरसाइज करने से तमाम तरह की बीमारियां दूर होने लगती हैं। 

ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप

Read More Articles On Diet & Fitness In Hindi 

Read Next

ये 5 एक्‍सरसाइज टिप्‍स हाई ब्‍लड प्रेशर को करती है कंट्रोल

Disclaimer