कुलथी की दाल के फायदे ही नहीं नुकसान भी हैं, जानें किन्हें नहीं करना चाहिए सेवन

Kulthi Dal Side Effects: कुलथी की दाल वैसे तो सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती है लेकिन इसका ज्यादा सेवन बहुत नुकसानदायक माना जाता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
कुलथी की दाल के फायदे ही नहीं नुकसान भी हैं, जानें किन्हें नहीं करना चाहिए सेवन

Kulthi Dal Side Effects: दाल खाना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। दालों में मौजूद प्रोटीन और अन्य पोषक तत्व सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माने जाते हैं। हमारे यहां मूंग, मसूर, अर्हस समेत कई तरह की दालों का सेवन किया जाता है। इन दालों के अलावा कुलथी की दाल भी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद मानी जाती है। कई गंभीर बीमारियों में कुलथी के दाल का सेवन करने की सलाह डॉक्टर भी देते हैं। कुलथी की दाल को लेकर किये गए शोध के मुताबिक इसमें मौजूद औषधीय गुण सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माने जाते हैं। कुलथी की दाल में  फॉस्फोरस, कैल्शियम, प्रोटीन और आयरन जैसे पोषक तत्व पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं। लेकिन जिस तरह से किसी भी चीज का सेवन सेहत के लिए फायदेमंद होता है उसी तरह से इसका गलत तरीके से सेवन या कुछ समस्याओं में सेवन नुकसानदायक भी हो सकता है। कुलथी की दाल (Horse Gram Dal Side Effects) खाने से कुछ लोगों की सेहत को नुकसान भी पहुंच सकता है। आइए विस्तार से जानते हैं इसके बारे में।

कुलथी की दाल खाने के नुकसान- Kulthi Dal Side Effects in Hindi

वैसे तो कुलथी की दाल का सेवन करने से कई गंभीर बीमारियों में फायदा मिलता है, लेकिन बहुत ज्यादा मात्रा में या गलत तरीके से इसका सेवन करना सेहत के लिए नुकसानदायक भी हो सकता है। गलत तरीके से कुलथी की दाल खाने से आपको पेट से जुड़ी गंभीर समस्याओं से लेकर कई तरह की परेशानियां हो सकती हैं।

Kulthi Dal Side Effects

इसे भी पढ़ें: रात को कौन सी दाल और बीन्स नहीं खाने चाहिए? एक्सपर्ट से जानें इन्हें खाने के नुकसान

कुलथी की दाल का सेवन अधिक मात्रा में करने से आपको ये नुकसान होते हैं-

1. पेट के लिए नुकसानदायक 

बहुत ज्यादा मात्रा में कुलथी की दाल खाने से आपको पेट और पाचन तंत्र से जुड़ी कई समस्याएं हो सकती हैं। अधिक मात्रा में इसका सेवन करने से आपको अपच, ब्लोटिंग और पेट में गैस की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। कुलथी की दाल में फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है, जिसकी वजह से इसका सेवन संतुलित मात्रा में ही करना चाहिए। ऐसे लोग जो पेट से जुड़ी परेशानियों से ग्रसित हैं उन्हें इसका सेवन करने से बचना चाहिए।

2. गर्भवती महिलाओं के लिए नुकसानदायक

कुलथी की दाल का सेवन गर्भवती महिलाओं के लिए नुकसानदायक हो सकता है। कुलथी के दाल की तासीर गर्म होती है और इसमें फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है, इसलिए इसका सेवन गर्भवती महिलाओं के लिए नुकसानदायक माना जाता है। अगर आप गर्भवती हैं तो कुलथी की दाल खाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

3. ब्लीडिंग से जुड़ी समस्या में नुकसानदायक 

ऐसे लोग जो ब्लीडिंग से जुड़ी परेशानियों से ग्रसित हैं और दवाओं का सेवन कर रहे हैं, उन्हें कुलथी की दाल नहीं खानी चाहिए। ऐसी स्थितियों में कुलथी की दाल खाने से दवा का असर कम हो जाता है। नाक से खून आने, पीरियड्स के दौरान ब्लीडिंग और इंटरनल ब्लीडिंग की समस्या से ग्रसित लोगों को इसका सेवन करने से बचना चाहिए।

4. सूजन की समस्या में न करें सेवन 

अगर आप शरीर में सूजन की समस्या का शिकार हैं और दवाओं का सेवन कर रहे हैं, तो कुलथी की दाल खाने से बचें। ऐसा करने से आपके शरीर में दवा का सर कम होगा और कुलथी में मौजूद कैल्शियम की पर्याप्त मात्रा आपके शरीर में सूजन को बढ़ा सकती है।

इसे भी पढ़ें: कौन-कौन सी दाल खाने से गैस बनती है?

कुलथी की दाल वैसे तो पथरी की समस्या, ब्लड शुगर और डायबिटीज जैसी परेशानियों में बहुत फायदेमंद मानी जाती है। लेकिन इसका सेवन ऊपर बताई गयी समस्याओं में बहुत नुकसानदायक होता है। किसी भी बीमारी या समस्या में कुलथी की दाल खाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

(Image Courtesy: Freepik.com)

Read Next

सुबह खाली पेट काली चाय पीने से सेहत को मिलेंगे ये 5 लाभ

Disclaimer