आइसक्रीम गर्मियों के मौसम का एक लोकप्रिय डेर्जट है। बच्चे हों या बड़े, हर कोई आइसक्रीम खाना खूब पसंद करते हैं। ठंडी-ठंडी, मलाईदार और गर्मी में मन लुभाने वाली आइसक्रीम से आप चाहकर भी खाना नहीं छोड़ पाते। शादी हो या पार्टी हर विशेष अवसर पर खाने के बाद स्वीट डैजर्ट में शामिल होने वाले आइटम में आइसक्रीम एक खास डैजर्ट है। आइस क्रीम कैलोरी से भरपूर है, क्योंकि इसमें क्रीम और चीनी की मात्रा होती है। लेकिन अगर आप इसे हल्के ढंग से, संयम से साथ खाते हैं, तो यह आपके लिए काफी आनंदमय और फायदों से भरपूर है। आइए हम आपको बताते हैं, आइसक्रीम में मौजूद पोषक तत्व, इससे मिलने वाली कलौरीज के अलावा और भी बहुत कुछ।
आइसक्रीम की उत्पत्ति का पता चौथी शताब्दी में ईसा पूर्व रोमन सम्राट नीरो ने लगाया। वह पहाड़ों से बर्फ लाते थे और फलों के टॉपिंग के साथ मिलाकर इसे बनाते थे। किंग तांग ने दूध और बर्फ के संयोगों से आइसक्रीम को बनाया। वहीं, अमेरिकियों द्वारा इसका सेवन तब किया गया, जब कि इसे अमेरिका में आयात किया गया। थॉमस जेफरसन और जॉर्ज वाशिंगटन ने इसे मेहमानों को परोसा, इसलिए हाँ इसके पीछे काफी अच्छा इतिहास रहा है।
आइसक्रीम के फायदे
आइसक्रीम सबसे ज्यादा पसंद की जाती है। आइसक्रीम का एक टुकड़ा आपको स्वाद के साथ कुछ विटामिन्स, कैल्शियम और कुछ प्रोटीन प्रदान करता है। लेकिन इसमें शुगर अधिक होने की वजह से, इंसुलिन स्पाइक्स के लिए सावधान रहना होगा।
टॉप स्टोरीज़
आइसक्रीम के नुकसान
- आइसक्रीम में फैट और शुगर की मात्रा होती है और इसलिए यह खून में कोलेस्ट्रॉल और शुगर के स्तर को बढ़ा सकता है। चीनी के अधिक सेवन से वजन में उतार-चढ़ाव हो सकता है और आंतों में समस्या हो सकती है।
- जिन लोगों में लैक्टोज एलर्जी होती है, उनके लिए आइसक्रीम से पाचन संबंधी समस्याएं जैसे कि अंदरूनी सूजन और पेट फूलने जैसी कई समस्याएं हो सकती हैं।
- आइस्क्रीम बिंज ईटिंग या यो-यो ईटिंग और अन्य कई नकारात्मक प्रभावों को जन्म दे सकती है, जो कि आपके खाने और जीवन की गुणवत्ता के साथ उतार-चढ़ाव व बदलाव ला सकते हैं।
इसे भी पढें: वजन घटाने और दिल को स्वस्थ रखने में फायदेमंद है बादाम का सूप, जानें फायदे और सूप बनाने की रसेपी
हेल्दी आइसक्रीम कैसे चुनें
- आइसक्रीम की खरीदारी करते समय, पोषण और सामग्री के लेबल को ध्यान से देखें। ज़्यादातर सेहत के लिए अच्छी चीज़ों से बने उत्पादों को चुनें, जैसे कि क्रीम, दूध, कोको, और वेनिला बीन्स।
- यदि संभव हो, तो सामग्री के साथ प्रोसेस्ड आईस्क्रीम को खाने से बचें।
- यदि आप अपना वजन की चिंता करने वालों में से एक हैं, तो कम शुगर और 200 से कम कैलोरी वाले प्रॉडक्ट को चुनें।
कैसे बनाएं हेल्दी आइस्क्रीम?
वैकल्पिक रूप से आप केवल दो सरल सामग्रियों का उपयोग करके घर पर लो-कैलोरी और पोषक तत्वों से भरपूर आइसक्रीम बनाने सकते हैं:
- इसके लिए 2 पके केल को छीलकर जमा लें।
- इसके बाद आप इसमें बादाम, नारियल या गाय के दूध के 4 बड़े चम्मच डालें।
- जब तक आप एक मलाईदार मिक्चर न बन जाए, तब तक ब्लेंडर या फूड प्रोसेसर में आइटम को मिलाएं। जरूरत हो तो और दूध डालें और आप इसमें कुछ फ्रूट्स को काटकर भी डाल सकते हैं। अब आप इसे स्कूप की बनावट वाली किसी चीज में डालकर फ्रीज कर सकते हैं। आपकी आइसक्रीम तैयार है।
इसे भी पढें: अचानक लग रही भूख और खाने की क्रेविंग को शांत करने में मदद करेंगे ये 4 हेल्दी स्नैक्स
लेकिन याद रखें कि आप जिस चीज को खाते हैं, उससे मिलने वाली कैलोरज को बर्न करना इतना आसान नहीं होता है। इसके लिए आपको कुछ एक्सरसाइज करनी पड़ती है, जिससे कि आपके द्वारा ली गई कैलोरीज को बर्न किया जा सके। यह सिद्धांत हर खाने के साथ समान रूप से है, आप जो कुछ भी खाते हैं, उसके लिए आप कुछ गतिविधियों को करने की जरूरत होती है।
(Inputs from Nutritionist & Food Coach- Anupama Menon, who successfully runs ‘Right Living’ (established in 2012), a nutritional counselling & education entity that offers some of the most ingenious food & lifestyle plans)
Read More Article On Healthy Diet In Hindi