किस सीजन का है कौन सा फल? सही न्यूट्रिशंस पाने के लिए ऐसे करें इनका इस्तेमाल

कौन-से फल और सब्जी किस मौसम में खाए जाते हैं, इसकी जानकारी होना बेहद जरूरी है। वरना बेमौसम खाए जाने वाले आहार के सेवन से सेहत पर भी प्रभाव पड़ता है
  • SHARE
  • FOLLOW
किस सीजन का है कौन सा फल? सही न्यूट्रिशंस पाने के लिए ऐसे करें इनका इस्तेमाल


आजकल लोग पूरी साल हर तरह की सब्जियों और फलों का लुफ्त उठाते हैं। लेकिन कुछ ऐसे सब्जियां और फल भी होती हैं जो बेमौसम मिलने के कारण शरीर को नुकसान पहुंचा सकते हैं। ऐसे में आपको पता होना चाहिए कि फल या सब्जी का सही मौसम क्या होता है? उन्हें अच्छे से स्टोर कैसे किया जा सकता है? साथ ही उनके सेवन का क्या तरीका होता है? अगर आपको इनकी जानकारी पहले से ही होगी तो आप अपनी सेहत की देखभाल बेहतर तरीके से कर पाएंगे। आइए इस लेख के माध्यम से जानते हैं, इन सभी सवालों के उत्तर...

healthy life 

सेब (अक्टूबर से मार्च)

कुछ लोग सेब को काट कर खाते हैं। ऐसे में उन्हें सलाह दी जाती है कि सेब को काटकर ना खाएं। साथ ही अगर आपको हाई बीपी की बीमारी है तो सेब में नमक को न डालें। इसे खाने से पहले गर्म पानी में भिगोने के बाद रगड़ कर अच्छे से धोएं। अब उसे छिलके सहित खा सकते हैं। बता दें कि सेब को 1 हफ्ते तक धोकर फ्रिज में रखा जा सकता है।

टमाटर (नवंबर से जनवरी)

जब भी टमाटर खरीदें तो ध्यान रखें कि वह लाल और सख्त हों। इनका प्रयोग आप सब्जी या सूप के रूप में भी कर सकते हैं। लेकिन अगर आपको किडनी या गोल ब्लैडर में स्टोन की समस्या है तो डॉक्टर इसका सेवन करने से मना करते हैं। बता दें कि यदि टमाटर सख्त है तो आप इन्हें 4 से 5 दिन फ्रिज में रख सकते हैं।

अनार (12 महीने खाए जाने वाला फल)

अनार को हमेशा रूम टेंपरेचर में रखने की सलाह दी जाती है। इन्हें फ्रिज में स्टोर करके नहीं रखा जाता। क्योंकि इससे अनार जल्दी गल जाते हैं। कभी-कभी आपने देखा होगा कि बाहर रखने पर इनका छिलका सूख जाता है लेकिन परेशान होने की बात नहीं है। सूख जाने के बावजूद भी इनकी मिठास बनी रहती है। अनार को काटने से पहले 10-15 मिनट तक पानी में भिगोकर रख देना चाहिए। इसे छिलका भी नर्म हो जाएगा और काटने में भी आसानी होगी। जैसा कि आप जानते हैं अनार में भरपूर मात्रा में आयरन पाया जाता है। इसके अलावा इसमें विटामिन सी भी होता है। ऐसे में इनका सेवन करने पर हमारा शरीर का अवशोषण ज्यादा अच्छे ढंग से कर पाता है अगर इसका नियमित रूप से सेवन किया जाए तो हीमोग्लोबिन बढ़ जाता है।

good life

अमरूद (अक्टूबर से जनवरी)

अमरूद केवल वही खरीदें जो सख्त और हल्के रंग के हों। पीले रंग के अमरूद के स्वाद में ताजगी नहीं मिलेगी। ध्यान दें कि अगर आपको कब्ज की समस्या है तो डॉक्टर अमरूद खाने की सलाह देते हैं। इसके सेवन से फायदा मिलता है।

संतरा (नवंबर से मार्च)

कुछ लोग संतरे के हरे छिलके को देखकर ये समझ लेते हैं कि यह कच्चा है पर ऐसा नहीं है। जिन छिलकों में हल्का हरापन हो उनका जूस न निकालकर यदि आप उसे सीधे खाएं तो इसमें मौजूद फाइबर पाचन क्रिया को पूरी तरह दुरुस्त रखता है।

इसे भी पढ़ें- दोपहर या शाम की हल्की-फुल्की भूख मिटाने के लिए स्नैक्स खाते समय कभी न करें ये 5 गलतियां, बढ़ता है वजन

आम (मई से जुलाई) 

क्या आप जानते हैं कि आम को पकाने के लिए कार्बाईड नामक हानिकारक केमिकल का इस्तेमाल होता है। इसलिए बेहतर होगा कि पक्के आम खरीदने से खुद को रोका जाए। इसे अखबार में लपेट का रूम टेंपरेचर पर दो-चार दिनों तक रखा जा सकता है। आम खाने से पहले उसे आधे घंटे तक पानी में डुबोकर रखें और उसकी डंडी वाले हिस्से को काटने के बाद अच्छी तरह साफ करें। बता दें कि डायबिटीज के मरीज सीमित मात्रा में आम का सेवन करें।

Read More Articles On diet and fitness in hindi

Read Next

ग्रीन टी पीने के हैं शौकीन, तो इन 4 समय पर ग्रीन टी पीना पड़ सकता है सेहत पर भारी

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version