घर पर ही गार्लिक नान है बनाना, तो ये टिप्स आजमाना

जब भी नान खाने मन करे तो बाहर क्यों जाना? क्योंकि घर पर नान बना नहीं सकते। लेकिन ये सच नहीं है। ये लेख पढ़ने के बाद आप घर पर ही नान बना पाएंगे।
  • SHARE
  • FOLLOW
घर पर ही गार्लिक नान है बनाना, तो ये टिप्स आजमाना


रोटी-सब्जी रोजाना खाकर बोर गए हैं? नान और दाल मखनी खाने का मन कर रहा है? तो खा लें। क्या पैसे नहीं और रेस्टोरेंट या ढाबा भी बहुत दूर है?


अरे तो नान कौन रेस्टोरेंट या ढाबे से मंगाने को बोल रहा है... हम तो घर पर ही गार्लिक नान बनाकर खाने के लिए कह रहे हैं।


क्या घर पर गार्लिक नान बनाने नहीं आता? अरे तो ये लेख पढ़ें और दी गई विधि द्वारा घर पर ही गार्लिक नान बनाएं।

 


जरूरी सामग्री

  • मैदा - एक कप
  • आटा - आधा कप
  • ड्राई यीस्ट - आधा बड़ा चम्मच
  • चीनी - आधा छोटा चम्मच
  • दही - 1 बड़ा चम्मच
  • दूध - एक तिहाई कप
  • तेल - एक बड़ा चम्मच
  • नमक - स्वादानुसार
  • आधा कप गुनगुना पानी
  • लहसुन - बारीक कटे हुए 3-4 बड़े चम्मच
  • धनियापत्ती - बारीक कटे हुए 3 बड़े चम्मच
  • मक्खन

 



बनाने की विधि

  • नान का आटा तैयार करने के लिए सबसे पहले यीस्ट का मिश्रण तैयार करने की जरूरत होती है। इसे बनाने के लिए एक कटोरे में ड्राई यीस्ट और चीनी डालकर 1/2 कप गुनगुना पानी डालें। चम्मच से मिश्रण को हिलाकर 10 से 15 मिनट के लिए ढककर रख दें। अगर 15 मिनट बाद मिश्रण में झाग होता है तो यीस्ट कारगर है। लेकिन झाग नहीं होने पर समझ जाएं यीस्ट असक्रिय है या आप बहुत ज्यादा गर्म पानी का इस्तेमाल कर चुके हैं। ऐसे में ये मिश्रण फैंक दें और दूसरा मिश्रण तैयार करें।  
  • अब परात में मैदा और आटा छानें। फिर इसमें दही, तेल और नमक डालकर मिक्स कर लें। फिर इसमें यीस्ट का मिश्रण और एक कप दूध डालकर अच्छी तरह से मिलाएं और नरम आटा गूंथ लें।  
  • अब आटे को तेल से चिकना करें और आटे को गीले कपड़े से ढंक कर 1 से 2 घंटे के लिए रख दें। जब आप कपड़ा हटाएंगे तो आपको आटा ज्यादा लगेगा।
  • आटे को फिर से 2-3 मिनट तक या नरम होने तक गूंथ लें।
  • फिर आटे को 5-6 बराबर भागों में बाट लें और इसके गोले बनाएं। फिर इन गोलों को गीले कपड़े से ढंककर 30 मिनट के लिए फिर रख दें।
  • 30 मिनट बाद आटे का एक गोला लें और उसे हथेलियों के बीच दबाकर लोई के जैसा आकार दें। सूखे आटे की सहायता से इसे चकले में लंबा बेल लें। अब ऊपर से थोड़ा कटा हुआ लहसुन और कटा हुआ हरा धनिया छिड़कें और हाथ या बेलन से धीरे से दबा दें।
  • अब नान को पलटें (लहसुन वाली सतह नीचे की तरफ रखें) और सादी वाली सतह में ब्रश या हाथ से पानी लगाकर गीला करें।
  • फिर लोहे के तवे को मध्यम आंच पर गर्म करें (नान बनाने के लिए नॉन-स्टिक तवे का उपयोग न करें)। जब तवा गर्म हो जाए तो पानी वाले नान की सतह को तवे पर रखें। 1 मिनट में आपको रोटी पर बुलबुले से दिखने लगेंगे।
  • तवे का हैंडल पकड़ें और उल्टा करके सीधे गैस पर रखें। तवे को इधर-उधर घुमाते हुए नान की सतह पर चित्ती आने तक (कुछ हल्के भूरे रंग के धब्बे आने तक) सेंकें। इसमें 1 मिनट लगेगा।
  • अब नान को आसानी से कड़छी के सहारे निकाल लें। अब आप पाएंगे की निचली सतह भी सुनहरी हो गई है।
  • अब गार्लिक नान पर मक्खन लगाकर दाल मखनी के साथ सर्व करें।

 

 

Read more Healthy recepies in Hindi.

Read Next

व्रत में खाया जाने वाला डोसा बनाने के टिप्स

Disclaimer