जानें कैसे बनाएं स्वादिष्ट बेसन का चीला

बेसन का चीला स्वाद और सेहत से भरपूर नाश्ता है। आइए इस आर्टिकल के माध्‍यम बेसन का चीला बनाने की विधि के बारे में जानकारी लेते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
जानें कैसे बनाएं स्वादिष्ट बेसन का चीला


भागदौड़ और थकान भरी जीवनशैली में लोगों के पास सुबह का नाश्ता करने का समय नहीं होता है। पर सुबह का नाश्ता शरीर को सबसे ज्यादा एनर्जी देता है। अच्छी सेहत के लिए न केवल नियमित रूप से नाश्ता जरुरी है। बल्कि जो आप नाश्ता कर रहे है, वह कितना पौष्टिक और आपको कितनी एनर्जी प्रदान कर रहा है, ये भी जानना जरुरी है। बेसन का चीला ऐसा ही एक नाश्ता है जो स्वाद और सेहत से भरपूर है। डायबिटीज के रोगियों को तो इस नाश्ते का अक्सर सेवन करना चाहिए। बेसन के चीले में सामग्री भी बहुत कम लगती है। हां, अगर आप चाहें तो इसे स्टफ कर सकते हैं। लेकिन अगर आप इसे सिर्फ सॉस या चटनी के साथ खाएंगे तो भी ये अच्छा ही लगेगा। आइए इस आर्टिकल के माध्‍यम बेसन का चीला बनाने की विधि के बारे में जानकारी लेते हैं।

besan ka cheela in hindi

बेसन के चीले की सामग्री

  • बेसन - 400 ग्राम
  • अजवाइन - 1 छोटा चम्‍मच  
  • लाल मिर्च पाउडर - एक चुटकी
  • नमक - स्‍वादानुसार  


स्टफिंग के लिए सामग्री

  • प्याज - 1 बड़ा
  • टमाटर - 2 मीडियम साइज     
  • शिमला मिर्च - 1 बड़ी
  • हरी मिर्च - 1
  • धनिया की पत्ती - 1 बड़ा चम्‍मच

 

बेसन का चीला बनाने की विधि

  • सबसे पहले बेसन को एक बड़े बर्तन में छान लीजिए।
  • फिर बेसन में धीरे-धीरे पानी मिलाइए। पानी मिलाते हुए बेसन को फेंटते रहिए ताकि उसमें गांठ नहीं पड़े। बेसन का घोल पकौड़े के घोल से थोड़ा पतला होना चाहिए।
  • अब बेसन के घोल में नमक, लाल मिर्च पाउडर और अजवाइन डालकर, घोल को अच्छी तरह से मिला लीजिए।
  • घोल को थोड़ी देर के लिए ऐसे ही छोड़ दीजिए। इस बीच आप स्टफिंग के लिए सब्जियां काट लें।
  • स्टफिंग के लिए शिमला मिर्च, टमाटर और प्याज को बारीक टुकड़ों में काटना होगा।
  • अब गैस को मीडियम आंच पर नॉन स्टिक तवे रख दें।
  • तवे पर पानी के छींटे मारिए और दो बूंद तेल डालकर तवे पर बेसन के मिश्रण को फैला दीजिए।
  • करीब दो मिनट के बाद चीला एक तरफ सिक जाएगा। फिर इसे पलटकर दूसरी साइड से भी सेकें।
  • जब ये दूसरी तरफ भी हल्क सुनहरा हो जाए तो इसमें बारीक कटा हुआ प्याज, टमाटर और शिमला मिर्च डालकर फैला दें।
  • आपका चीला तैयार है, अब चीले को रोल करके तवे से उतार लीजिए।

बेसन के चीले को गर्मागर्म खाने का ही मजा है इसलिए ठंडा होने से पहले ही इसे सर्व कर दें तो अच्छा है। आप इसे बच्चों के टिफिन में भी दे सकते हैं। बच्चे चीला को बहुत चाव से खाते हैं।

इस लेख से संबंधित किसी प्रकार के सवाल या सुझाव के लिए आप यहां पोस्‍ट/कमेंट कर सकते है।

Image Source : sify.com

Read More Articles on Healthy Recipes in Hindi

Read Next

सेहत से भरपूर अंजीर मिल्‍क शेक रेसिपी

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version