
विश्व स्वास्थ्य संगठन ने बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए फैबरिक मास्क को पहनने का सही तरीका बताया है। यहां जानें...
देश में एक भयंकर महामारी ने अपना आतंक मचा रखा है। अभी तक इसकी वैक्सीन तैयार नहीं हो पाई है। समय-समय पर विश्व स्वास्थ्य संगठन नई-नई गाइडलाइंस लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जारी करता रहता है। ऐसे में माता-पिता अपने बच्चों को देश में आई महामारी से बचाने के लिए हर मुमकिन कोशिश कर रहे हैं। वे हर गाइडलाइन को अपना रहे हैं। ऐसी परिस्थिति में विश्व स्वास्थ्य संगठन' (World Health Organization-WHO) द्वारा दिया जा रहा पूरा सहयोग हमारे काम आ रहा है। बता दें कि हाल ही में डब्ल्यूएचओ ने फैबरिक मास्क को पहनने की कुछ गाइडलाइंस तैयार की हैं। इन गाइडलाइंस में उन्होंने बताया कि कैसे हम इस महामारी को खुद से दूर कर सकते हैं। कैसे हम खुद को कोरोनावायरस से बचा सकते हैं। साथ ही डब्ल्यूएचओ ने बताया कि खुद को और दूसरों को किन गलत आदतों से गूर रहना होगा। इन सभी प्रश्नों के जवाब आपको आगे दिए जा रहे हैं। पढ़ते हैं आगे...
खुद को और दूसरों को बचाने के लिए याद रखें ये बातें
1. दूसरों से लगभग एक मीटर की दूरी बनाए रखें। ऐसा करने से आप खुद को और दूसरे को इस महामारी से बचा पाएंगे।
2. समय-समय पर अपने हाथ धोते रहें। ऐसा करने से आपके हथेली पर लगे जर्म्स दूर हो जाएंगे।
3. अपने मास्क को और अपने चेहरे को बार-बार छूने से बचें। वरना आप संक्रमण के शिकार हो सकते हैं।
4. मास्क को पहने समय सही साइड का ध्यान रखें। हवा को अपने मुंह या नाक के अंदर घुससने से रोंके।
5. अपने मास्क को छूने से पहले एक बार हाथ जरूर धोएं। ऐसा करने से आप मास्क को संक्रमित होने से बचा पाएंगे।
6. मास्क के खराब होने या गंदे होने पर उसे फेंक दें। अपने मास्क से परिवार को दूर रखें।
इसे भी पढ़ें: स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोनावायरस से सावधान रहने की दी सलाह, इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए दिए 10 टिप्स
मास्क पहनते वक्त ध्यान रखें ये बातें
1. सबसे पहले मास्क में उस हिस्से की पहचान करें जो चेहरे को और नाक को कवर करेगा। पहचावन करने के लिए आप किसी वीडियो की भी मदद ले सकते हैं।
2. अब अपने मास्क को बड़ी सावधानी के साथ पहनें और ध्यान दें कि नाक के आसपास के हिस्से में जगह न छूटे। हवा को अंदर घुसने का रास्ता न दें।
3. मास्क से अपने मुंह, नाक और चिन को कवर करें और समय-समय पर चेक करते रहें।
4. एक बार मास्क पहनने के बाद उसके फ्रंट हिस्से को छूने से बचें। बार-बार उसे उतारने या पहनने का काम न करें।
5. अपना मास्क उतारने से पहले भी हाथ धोएं।
इसे भी पढ़ें: कोरोना से बचने के लिए मास्क पहनें मगर न करें ये गलतियां, WHO ने वीडियो जारी कर बताया कौन सी गलती कर रहे हैं आप
6. मास्क में लगी तनी की मदद से मास्क को उतारें।
7. अपने मास्क को किसी साफ थैले या कंटेनर में रखें।
8. मास्क उतारने के बाद अपने हाथ फिर से धोएं।
9. अपने मास्क को दिन में कम से कम एक बार गर्म पानी से जरूर धोएं।
10. किसी अन्य को अपना मास्क इस्तेमाल करने न दें।
Read More Articles On Children Health In Hindi
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।