
स्वस्थ रहने के लिए एक एक हेल्दी डाइट मेनटेन करना बेहद जरूरी होता है। फल हमेशा से ही सेहत के लिहाज से फायदेमंद रहे हैं। फलों का सेवन हमारी शरीर के विकास में जरूरी सभी न्यूट्रीएंट्स प्रदान करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि उन्हीं फलों का अधिक सेवन करना हमारी सेहत को नुकसान भी पहुंचा सकता है। ऐसे ही कीवी एक न्यूट्रीएंट और वाटर रिच फ्रूट है, जो शरीर में पानी की कमी को दूर करने के साथ ही प्लेटलेट्स बढ़ाने, इम्यूनिटी बढ़ाने और पाचन तंत्र दुरुस्त करने में सहायक होता है, लेकिन इसका अधिक सेवन करना शरीर को कई तरीकों से नुकसान पहुंचा सकता है। इससे शरीर में एलर्जिक रिएक्शन, सूजन और स्किन डिसऑर्डर की समस्या हो सकती है। इसी विषय पर अधिक जानकारी लेने के लिए हमने दिल्ली की एसेंट्रिक डाइट की डायटीशियन शिवाली गुप्ता से बातचीत की। चलिए जानते हैं ज्यादा कीवी खाने से होने वाले नुकसान।

1. स्किन डिसऑर्डर (Skin Disorder)
शिवाली गुप्ता ने बताया कि वैसे तो कीवी त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद फ्रूट माना जाता है। यह त्वचा को हाइड्रेट करने के साथ-साथ विटामिन सी भी प्रदान करता है। लेकिन जब कीवी को बहुत ज्यादा मात्रा में खाया जाए तो यह त्वचा पर रिएक्ट भी कर सकता है। बता दें कि अधिक कीवी के सेवन से डर्मेटिट्स की भी समस्या हो सकती है। डर्मेटाइटिस होने पर त्वचा पर सूजन, इरीटेशन, खुजली दाने आदि निकल सकते हैं। इससे आपके शरीर के किसी भी हिस्से में खुजली या फिर एलर्जी हो सकती है। इसलिए कीवी का सेवन हमेशा समुचित मात्रा में ही करें।
इसे भी पढ़ें - केमिकल युक्त सब्जियों और ऑर्गेनिक सब्जियों की कैसे करें पहचान? एक्सपर्ट से जानें आसान तरीके
2. एलर्जिक रिएक्शन (Allergic Reaction)
डायटीशियन शिवाली गुप्ता के मुताबिक अधिक कीवी खाने से कई लोगों में एलर्जिक रिएक्शन देखे गए हैं। एलर्जिक लोगों को कीवी का सेवन नहीं करने की सलाह दी जाती है। एलर्जी के परिणामस्वरूप लोगों में उल्टी आने और जी मचलने जैसी समस्या हो सकती है। कई बार खाना निगलने में भी समस्या हो सकती है। हालांकि ऐसा बहुत कम होता है। जिन लोगों को केला, सेब और एवोकाडो जैसे फलों से एलर्जी होती है उन्हें कीवी से भी एलर्जी होने का खतरा रहता है। इसलिए अगर आपको इन फलों से एलर्जी है तो कीवी का सेवन न करें।
3. एक्यूट पैनक्रिएटाइटिस (Acute Pancreatitis)
एक्यूट पैनक्रिएटाइटिस (acute pancreatitis) पैनक्रियास में होने वाली सूजन को कहते हैं। एक्यूट पैनक्रिएटाइटीस के लक्षण में पेट दर्द भी शामिल है। यह पेट दर्द आमतौर पर होने वाले पेट दर्द से काफी अलग है और यह काफी तेज भी होता है। अधिक कीवी खाने से भी ऐसा हो सकता है। अधिक कीवी के सेवन से एलर्जी के कारण पैंक्रियास में सूजन आ सकती है। वैसे तो यह पेट दर्द कुछ दिनों में ठीक हो जाता है, लेकिन कई बार समस्या बढ़ भी सकती है। इसलिए लंबे समय तक अगर दर्द न जाए तो डॉक्टर से जांच करानी चाहिए।
इसे भी पढ़ें - अपच के लिए सबसे बढ़िया घरेलू नुस्खा है अजवाइन और सौंफ का काढ़ा, जानें इसे पीने के अन्य फायदे
4. प्रेग्नेंसी के दौरान जटिलताएं (Complications in pregnancy)
अधिक कीवी खाने से प्रेगनेंट महिलाओं में जटिलताएं देखने को मिल सकती है। कीवी में फोलिक एसिड होता है। प्रेगनेंट महिलाओं को फोलिक एसिड लेने को सलाह दी जाती है, लेकिन जब फोलिक एसिड अधिक मात्रा में लिया जाए तो इससे बच्चों के दिमाग के विकास में बाधा आ सकती है। बच्चों में अस्थमा और ऑटिज्म जेसी बीमारी भी हो सकती है। इसके अलावा अधिक कीवी के सेवन से शरीर में कैंसर सेल्स की भी ग्रोथ हो सकती है। शरीर में अधिक फोलिक एसिड होने से प्रेगनेंट महिलाओं में vitamin बी 12 की डिफिशिएंसी भी हो सकती है, जो कि स्वास्थ के लिए अच्छी नहीं है। इसलिए प्रेग्नेंसी में कीवी का सेवन पर्याप्त मात्रा में डॉक्टर की सलाह लेने के बाद ही करना चाहिए।

5. सूजन (Swelling)
कीवी का अधिक सेवन करने से सबसे अधिक खतरा शरीर में सूजन होने का होता है। कीवी का एलर्जिक रिएक्शन शरीर में सूजन के रूप में देखा जा सकता है। इसपर हुए एक शोध में भी पाया गया है कि अधिक कीवी खाने से सूजन जेसी समस्या हो सकती है। ऐसा तभी होता है जब शरीर में एंटीबॉडी कीवी के साथ ओवररिएक्ट कर जाती हैं। इसलिए अगर आपको कीवी खाने पर सूजन की समस्या होती है तो कीवी खाना बंद कर दें या चिकित्सक की सलाहनुसार ही इसका सेवन करें।
यह लेख डायटीशियन द्वारा प्रमाणित है। इससे यह साबित होता है कि अधिक मात्रा में कीवी खाना शरीर के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है।
Read more Articles on Healthy Diet in Hindi
Read Next
अपच के लिए सबसे बढ़िया घरेलू नुस्खा है अजवाइन और सौंफ का काढ़ा, जानें इसे पीने के अन्य फायदे
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version