किचन में मौजूद ये 5 चीजें दिलाएंगी फैटी लिवर से छुटकारा, जानें सेवन का तरीका

Kitchen Ingredients To Cure Fatty Liver: हमारी रसोई में कई ऐसी चीजें मौजूद हैं, जो फैटी लिवर की समस्या से छुटकारा दिलाने में कारगर साबित हो सकती हैं। जानें इनके बारे में -
  • SHARE
  • FOLLOW
किचन में मौजूद ये 5 चीजें दिलाएंगी फैटी लिवर से छुटकारा, जानें सेवन का तरीका


Kitchen Ingredients To Cure Fatty Liver In Hindi: आजकल काफी लोग फैटी लिवर की समस्या से पीड़ित हैं। लिवर की कोशिकाओं में ज्यादा मात्रा में फैट इकट्ठा होने की वजह से फैटी लिवर की समस्या होती है। फैटी लिवर का मुख्य कारण गलत खानपान और खराब जीवनशैली है। इसके अलावा, जो लोग शराब का बहुत अधिक सेवन करते हैं, उन्हें यह बीमारी हो सकती है। फैटी लिवर होने पर लिवर में सूजन बढ़ने लगती है और पीड़ित व्यक्ति को पेट में दर्द महसूस होता है। फैटी लिवर की समस्या का सही समय पर उपचार न करने से लिवर खराब होने का भी खतरा रहता है। इसके कारण व्यक्ति की जान भी जा सकती है। फैटी लिवर की समस्या को ठीक करने के लिए खानपान और जीवनशैली में बदलाव करना बहुत जरूरी है। आपको बता दें कि हमारी किचन में ऐसी कई चीजें मौजूद हैं, जो फैटी लिवर की समस्या को ठीक करने में बहुत कारगर साबित हो सकती हैं। आज इस लेख में हम आपको फैटी लिवर की समस्या को दूर करने के लिए 5 किचन इंग्रीडिएंट्स के बारे में बता रहे हैं -

फैटी लिवर की समस्या दूर करने के लिए 5 किचन इंग्रीडिएंट्स- Kitchen Ingredients For Fatty Liver

हल्दी

हल्दी में कई औषधीय गुण पाए जाते हैं। हल्दी को कई बीमारियों में प्राकृतिक उपचार के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। हल्दी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स नॉन एल्कोहलिक फैटी लिवर के इलाज में काफी प्रभावी होते हैं। हल्दी लिवर की कार्य क्षमता में सुधार करती है और लिवर में फैट को इकट्ठा होने से रोकती है। इसके लिए आप एक गिलास पानी या दूध में एक चम्मच हल्दी मिलाकर पी सकते हैं। 

नींबू

नींबू विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, जो शरीर से टॉक्सिंस को बाहर निकालने में मदद करता है। नींबू का सेवन करने से लिवर और पेट को स्वस्थ रखने में मदद मिलती है। इसके लिए आप एक गिलास पानी में एक नींबू का रस निचोड़ कर दिन में दो बार पिएं। ऐसा करने से लिवर में जमा फैट को कम करने में मदद मिलेगी।

Kitchen-Ingredients-To-Cure-Fatty-Liver

इसे भी पढ़ें: फैटी लिवर की समस्या को दूर करने के लिए आजमाएं ये 5 आयुर्वेदिक उपाय

लहसुन 

फैटी लिवर की समस्या को दूर करने लहसुन बहुत कारगर है। यह शरीर में एंजाइम रिलीज करता है, जो लिवर में जमा टॉक्सिंस को बाहर निकालने में मदद करते हैं। लहसुन में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स लिवर में जमा फैट को तोड़ने में मदद करते हैं। इसके लिए आप रोजाना सुबह खाली पेट दो से तीन कली लहसुन का सेवन कर सकते हैं।

सेब का सिरका 

सेब का सिरका हमारे किचन में मौजूद सामग्री है, जिसका इस्तेमाल कई समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए किया जाता है। फैटी लिवर की बीमारी में सेब का सिरका बहुत प्रभावी घरेलू उपचार है। यह लिवर में जमा फैट को कम करने के साथ ही लिवर की कार्य क्षमता को भी सुधारता है। सेब का सिरका लिवर की सूजन को कम करने में भी मदद करता है। इसके लिए आप एक गिलास गर्म पानी में एक चम्मच सेब का सिरका मिलाएं। इससे दिन में दो बार भोजन से पहले पिएं। ऐसा करने से आपको फैटी लिवर की समस्या से जल्द छुटकारा मिल सकता है। 

इसे भी पढ़ें: फैटी लिवर में अंडा खाना चाहिए या नहीं? जानें डायटीशियन की राय

ग्रीन टी

ग्रीन टी एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती है, जो लिवर की कार्यक्षमता में सुधार करने में बहुत प्रभावी है। ग्रीन टी में मौजूद कैटेचिन लिवर में फैट को इकट्ठा होने से रोकता है। ग्रीन टी का सेवन करने से शरीर और लिवर में जमा फैट कम होता है। फैटी लिवर के मरीजों को नियमित रूप से ग्रीन टी का सेवन करना चाहिए।

Read Next

Pineapple Benefits: सर्दियों में अनानास खाने से सेहत को मिलेंगे ये 5 जबरदस्त फायदे

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version