Makar Sankranti 2021: इस मकर संक्रांति पर बनाएं गुड़ और बाजरे के स्पेशल लड्डू, पेट के लिए है बहुत फायदेमंद

Makar Sankranti 2021: इस मकर संक्रांति पर गुड़ और बाजरे से स्पेशल लड्डू बनाएं जो खाने में टेस्टी भी है और आपकी सेहत को कई फायदे भी देगा।
  • SHARE
  • FOLLOW
Makar Sankranti 2021: इस मकर संक्रांति पर बनाएं गुड़ और बाजरे के स्पेशल लड्डू, पेट के लिए है बहुत फायदेमंद

मकर संक्रांति का त्यौहार हमारे देश का बहुत पवित्र और प्रसिद्ध त्यौहार है। इस त्यौहार अलग अलग जगहों को अलग अलग नामों से जाना जाता है। मकर संक्रांति को दक्षिणी राज्यों में पोंगल और पंजाब में लोहड़ी और मगी के रूप में पुकारा जाता है। इस दिन सूर्य के प्रति लोग आदर प्रकट करते हैं और बच्चे आकाश में पतंग उड़ाते हैं। इस त्यौहार के मौके पर लोगों के घरों में तरह तरह के पकवान और मिठाईयां बनाई जाती हैं। इस दिन घर में लड्डू बनाने का विशेष नियम है। हर कोई अपनी अपनी पसंद के अनुसार लड्डू बनाते हैं। लेकिन इस बार आप गुड़ और तिल के नहीं बल्कि गुड़ और बाजरे के लड्डू बनाएं। ये लड्डू खाने में जितने स्वादिष्ट होते हैं उससे ज्यादा हमारी सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। आइए जानते हैं कैसे बनाते हैं ये लड्डू और क्या हैं इसके स्वास्थ्य लाभ। 

जिन लोगों का पेट साफ नहीं होता है और सुबह घंटों तक टॉयलेट में बैठे रहते हैं, उन्हें भी ये लड्डू जरूर खाना चाहिए क्योंकि ये मल को मुलायम करता है, जिससे पेट आसानी से साफ होता है। इसके अलावा बाजरे की तासीर गर्म होती है, इसलिए सर्दियों में इस लड्डू को खाने से आपका शरीर अंदर से गर्म रहता है और आपकी इम्यूनिटी भी बढ़ती है।

क्यों फायदेमंद है गुड़ और बाजरे के लड्डू

सर्दियों में ऐसी चीजें खानी चाहिए जिनमें फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है। इससे डाइजेशन तो अच्छा रहता ही है साथ ही यह पेट के लिए भी अच्छे होते हैं। बाजरा और गुड़ दोनों ही ऐसी चीजें हैं जिनमें पर्याप्त मात्रा में फाइबर होता है। बाजरे में मैग्नीशियम, कैल्शियम, मैग्नीज, ट्रिप्टोफेन, फास्फोरस, फाइबर (रेशा), विटामिन बी और कई एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो शरीर के लिए काफी जरूरी होते हैं।

इसे भी पढ़ें : पुरुषों के लिए पावर हाउस का काम करता है सर्दियों में छुहारे और दूध का सेवन

तो वहीं गुड़ में सुक्रोज 59.7 प्रतिशत, ग्लूकोज 21.8 प्रतिशत, खनिज तरल 26 प्रतिशत तथा जल अंश 8.86 प्रतिशत मौजूद होते हैं। इसके अलावा गुड़ से कैल्शियम, फास्फोरस और आयरन जैसे तत्व भी अच्छी मात्रा में मिलते हैं। बाजरे और गुड़ का मिश्रण बहुत गर्म होता है जो शरीर को गर्मी देता है और इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है। ऐसे में गुड़ और बाजरे के लड्डू स्वादिष्ट तो होते ही हैं साथ ही सेहत के लिए भी बहुत अच्छे होते हैं। ये लड्डू खाने से भूख के साथ खून भी बढ़ता है। इसके अतिरिक्त कब्ज, पेट में दर्द, सूजन और एसाफैगिटिस की जलन से भी छुटकारा मिलता है।

गुड़ और बाजरे के लड्डू की सामग्री

बाजरा- 1 कप

गुड़ - 1 कप

घी - 3 चम्‍मच

इलायची - 2  

पानी - आधा कप

गुड़ और बाजरे के लड्डू बनाने की विधि

इस तरह के लड्डू बनाने की विधि बहुत आसान है। सबसे पहले पैन में बाजरे को धीमी आंच पर गोल्डन ब्राउन होने तक भून लें। अब इसे एक प्लेट में निकालकर ठंडा होने के लिए रख दें। तब तक एक कढ़ाई में पानी गर्म करके उसमें गुड़ डालकर गाढ़ा घोल बना लें। जब गुड़ गाढ़ा हो जाए, तब इसमें भुना हुआ बाजरा और पिसी इलायची डालकर मिला लें। अब एक चम्‍मच घी गर्म करें और उसे कढ़ाई में डाल दें। आंच बंद कर दें।

इसे भी पढ़ें : सर्दियों में कई रोगों से बचाती है लौंग की चाय, जानें सेवन का सही तरीका

जब मिश्रण हल्का सा ठंडा हो जाए, तब मिश्रण को लेकर गोल-गोल लड्डू बना लें। लीजिए आपके तिल और गुड़ के लड्डू तैयार है। बाजरे और गुड़ के लड्डू को आप एक महीने तक स्‍टोर करके रख सकते हैं। यह बिल्कुल खराब नहीं होते है। बाजरे और गुड़ को साथ मिलाकर बनाने के कारण यह दिल, दिमाग और हड्डियों को स्वस्थ रखने में बहुत मदद करता है। यानी यह स्नैक्स सेहत की दृष्टि से भी बहुत लाभदायक होता है। इसको आप स्नैक्स के रूप में कभी भी खा सकते हैं। इसको खाने से पेट देर तक भरा रहता है जिससे वजन को कंट्रोल करने में मदद मिलती है।

कब्ज के लिए बाजरा के लाभ

बाजरे में भरपूर मात्रा में फाइबर पाए जाते हैं जो आसानी से पच जाता है और पाचन क्रिया को दुरुस्त रखने में मददगार होते हैं। कब्ज और गैस से बहुत सारे लोग परेशान रहते हैं और यह पेट की मुख्य बीमारी है। कब्ज और गैस की समस्या को ठीक रखने के लिए बाजरे के आटे की रोटी खाएं। बाजरे की रोटी को खाने से कब्ज की समस्या नहीं होती है।

Read More Articles On Healthy Eating In Hindi

Read Next

फ्रिज में कितने दिनों तक रख सकते हैं अंडे? इस तरह करें पुराने अंडे की पहचान

Disclaimer