दुनियाभर की खूबसुरत महिलाओं में जापानी महिलाओं की भी गिनती की जाती है। जापानीज महिलाओं के चेहरे पर मुश्किल से ही एजिंग के निशान दिखते हैं। उनकी फ्लॉलेस कॉम्पलेक्शन, निखरी और बेदाग त्वचा के राज को दुनियाभर की महिलाएं जानने के लिए बेताब रहती हैं। इस कारण ये राज हम आपके लिए लकर आए हैं। जापानीज महिलाओं की खूबसूरती का राज छुपा है - जापानीज मसाज "जोगन" में। इसके बारे में विस्तार से पढ़ें।
जापानीज मसाज "जोगन"
टॉप स्टोरीज़
- जापान के पुराने मसाज करने की तकनीक को "जोगन (Zogan)" कहा जाता है।
- "जोगन" एक तरह का फेस मसाज है जिसमें चेहरे की जापानी तरीके से मसाज की जाती है।
- इस मसाज का फर्क दो हफ्तों में देखने को मिल जाता है।
- इस मसाज के लाभ के लिए दो हफ्तों तक लगातार रोजाना छह मिनट तक जापानी तरीके से चेहरे की मसाज की जाती है।
- ये मसाज शाम के समय अगर करते हैं तो इसका असर जल्दी देखने को मलेगा। क्योंकि शाम के मसाज के बाद रातभर ब्लड वेसल को सर्कुलेट होने का समय मिल जाएगा।
- इस मसाज के जरिये डबल चिन, रिंकल्स औऱ आंखों के नीचे के डार्क सर्कल से आसानी से मु्क्ति मिल जाती है। साथ ही ये आपको यंग लुक देने में मदद करते हैं।
कैसे करते हैं "जोगन"
- "जोगन" मसाज के लिए ऐसी क्रीम लें जिसमें ऑयल की मात्रा कम हो।
- इस मसाज को करने के लिए तर्जनी ऊंगली, बीच की ऊंगली और अनामिका ऊंगली का इस्तेमाल करते हैं। इन तीनों ऊंगलियों से चेहरे पर दबाव बनाया जाता है।
- सभी स्टेप को तीन-तीन बार दोहराकर करें।
- लेकिन इतना भी दबाव ना डालें कि चेहरे की हड्डियों में दर्द देने लगे।
- सबसे पहले आंखों के पास की और अपरलिप्स की गंदगी साफ करें। इसके लिए सबसे पहले आंखों के आस-पास प्रेशर बनाएं।
- उसके बाद अपरलिप्स पर हल्की मसाज कर तीनों ऊंगलियों से दबाव बनाए। इससे यहां की गंदगी साफ हो जाएगी जो कई बार नजरअंदाज कर दी जाती है।
- फिर डबल चिन पर प्रेशर डालें। अब गालों और फोरहेड पर प्रेशर डालें।
- मसाज के बाद भीगे रुईं से अच्छे से चेहरा साफ कर लें। जिससे चेहरा साफ हो जाएगा।
Read more articles on Beauty in Hindi.
Disclaimer