Expert

क्या प्रेग्नेंसी में शलजम खाना फायदेमंद होता है? जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट

  • SHARE
  • FOLLOW
क्या प्रेग्नेंसी में शलजम खाना फायदेमंद होता है? जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट


Is Turnip Good For Pregnant Women: प्रेग्नेंसी में महिलाओं खानपान पर ध्यान देने की सलाह दी जाती है। दरअसल, इस समय में महिला और बच्चे के ग्रोथ के लिए संतुलित और पौष्टिक डाइट लेनी चाहिए। इस समस्य पर्याप्त पोषण लेने से महिला को खून की कमी और अन्य पोषक तत्व आसानी से मिलते हैं, जिससे बच्चे के शरीर के अंगों को बनने के लिए आवश्यक भोजन मिल पाता है। लेकिन, इस स्थिति में महिलाओं के मन में कई चीजों को लेकर प्रश्न उठता है कि क्या इसे खाना प्रेग्नेंसी में शेफ होगा। क्योंकि इस दौरान महिला को कुछ चीजें न खाने की भी सलाह दी जाती है। इस लेख में एंसेट्रिक्स डाइट क्लीनिक की डाइटिशियन शिवाली गुप्ता से आगे जानते हैं कि क्या प्रेग्नेंसी में शलजम खाना फायदेमंद (Turnip benefits in pregnancy) होता है।

क्या प्रेग्नेंसी में महिलाएं शलजम का सेवन कर सकती हैं? - Is Turnip Good For Pregnant Women In Hindi 

शलजम में विटामिन सी, फोलेट, कैल्शियम, पोटैशियम और फाइबर पाए जाते हैं। इसमें एंटीऑक्सीडेंट और कम मात्रा में कैलोरी होती हैं, जो इसे गर्भवती महिलाओं के लिए एक पौष्टिक विकल्प बन सकती है। ऐसे में डाइटिशियन के अनुसार प्रेग्नेंसी में यदि आपको कोई समस्या नहीं है, तो शलजम खाना फायदेमंद होता है। 

गर्भावस्था में शलगम खाने के फायदे - Turnip Benefits In Pregnancy In Hindi 

इम्यून सिस्टम मजबूत बनाना - Boost Your Immunity

विटामिन सी से भरपूर शलगम प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करता है, जिससे गर्भवती महिला को संक्रमण और अन्य बीमारियों से बचाव होता है। ऐसे में बच्चे को भी होने वाले जोखिम कम है। 

Turnip-benefits-in-pregnancy-im

हड्डियों को मजबूत बनाएं - Good For Bone Health 

बाजार में शलजम आसानी से उपलब्ध होती है। शलजम में मौजूद कैल्शियम मां और शिशु की हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है। यह शिशु के दांतों और हड्डियों की ग्रोथ में भी सहायक होती है।

पाचन क्रिया के लिए आवश्यक - Better Digestion 

शलगम में भरपूर मात्रा में फाइबर पाए जाते हैं। यह फाइबर पेट से जुड़ी समस्याएं जैसे कि कब्ज, गैस, एसिडिटी आदित समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। गर्भावस्था के दौरान पाचन से जुड़ी समस्याएं आम होती हैं, और शलगम इनका नेचुरल उपाय मानी जाती है। 

शिशु की ब्रेन ग्रोथ में सहायक - Fetus Brain Growth

शलगम में पाया जाने वाला फोलेट शिशु के मस्तिष्क और तंत्रिका तंत्र (नर्वस सिस्टम) की ग्रोथ के लिए आवश्यक होता है। यह न्यूरल ट्यूब डिफेक्ट्स (Congenital Defects) के खतरे को कम करता है।

एनीमिया से बचाव - Reduce Anemia Risk

शलगम में आयरन होता है, जो शरीर में हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाने में मदद करता है। यह गर्भावस्था के दौरान एनीमिया की समस्या से बचाने में सहायक है।

गर्भवती महिलाएं शलगम को कैसे खा सकती हैं? - How To Eat Turnip During Pregnancy In Hindi 

  • प्रग्नेंसी में महिलाएं शलगम का सूप बनाकर इसे भोजन में शामिल करें सकती हैं। 
  • शलगम को आलू या अन्य सब्जियों के साथ मिलाकर स्वादिष्ट सब्जी तैयार की जा सकती है।
  • कच्चे शलगम को बारीक काटकर सलाद में मिलाएं। यह विटामिन और फाइबर का अच्छा स्रोत है।

इसे भी पढ़ें : प्रेग्नेंसी की तीसरी तिमाही में डाइट में शामिल करें कद्दू के बीज, मिलेंगे कई जबदस्त फायदे

Turnip Benefits In Pregnancy In Hindi: शलगम गर्भवती महिलाओं के लिए एक पौष्टिक और हेल्दी सब्जी है। यह मां और शिशु दोनों के लिए फायदेमंद होती है। इसे अपनी डाइट में विभिन्न तरीकों से शामिल करके आप इसके पोषक तत्वों को ले सकते हैं। हालांकि, प्रेगनेंसी के दौरान किसी भी नई सब्जी को डाइट में शामिल करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह अवश्य लें।


Read Next

क्या प्रेगनेंसी में च्युइंग गम चबाना सही है? जानें डॉक्टर से

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version