
शरीर को फिट रखने के लिए एक्सरसाइज के साथ आपका आहार भी बेहतर होना चाहिए। स्वस्थ आहार आपका वजन नियंत्रित रखता है।
बहुत से लोग वजन कम करने के लिए अपने आहार में स्वस्थ खाद्य पदार्थ को शामिल करने के महत्व को नहीं समझते हैं। जबकि, यह समझना महत्वपूर्ण है कि एक स्वस्थ और संतुलित आहार वजन कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे में आपके लिए सबसे जरूरी है कि आप अपनी डाइट में बदलाव करें। यहां हम आपको हेल्दी स्नैक्स 'पोहा' के बारे में बता रहे हैं, जो आपके वेट लॉस जर्नी में आपकी मदद करेगा।
पोहा (Beaten Rice), जिसे चावल से बनाया जाता है। यह भारत के ज्यादातर भागों में नाश्ते के तौर पर सेवन किया जाता है। यह नाश्ता लोगों में काफी लोकप्रिय है। इसे स्वादिष्ट बनाने के लिए अपने अनुसार सामाग्री जोड़ते हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि, पोहा न केवल एक पौष्टिक भोजन है, बल्कि यह स्वादिष्ट भी है। स्वास्थ्यप्रद नाश्ते के विकल्पों में से एक होने के अलावा, यह आपके वजन घटाने की यात्रा में भी सहायता कर सकता है।
यहां पोहा के 5 स्वास्थ्य लाभ के बारे में बताया गया है:
यह आपको तृप्त करता है
पोहा न केवल पचाने में आसान है, बल्कि यह आपको लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराता है। यह रक्तप्रवाह में शुगर की धीरे-धीरे रिलीज करने में मदद करता है, जो बदले में, पेट में खालीपन की भावना को कम करता है।
यह कैलोरी में कम है
आप इसे कैसे पका रहे हैं, इसके आधार पर, एक कटोरी पोहा में लगभग 206 कैलोरी होती है। यदि आप अपना वजन देख रहे हैं, तो इसे बनाने के दौरान आलू और मूंगफली शामिल न करने की सलाह दी जाती है। इसके बजाय प्याज, हरी मिर्च, टमाटर और अन्य सब्जियां डालें।
यह फाइबरयुक्त होते हैं
यह आहार फाइबर में समृद्ध होने के कारण वजन कम करने के प्रयास में लगे लोगों के लिए आदर्श आहार हो सकता है। जब आप सुबह के नाश्ते में पोहे का सेवन करते हैं तो यह अनियंत्रित भूख के दर्द को रोकने में मदद करता है और आपको दिन भर खाने से रोकता है।
इसे भी पढ़ें: कैंसर, कब्ज और गठिया जैसी गंभीर समस्याओं में फायदेमंद है काली सरसों के बीज
पोहा है देसी सुपरफूड
मार्केट में क्विनोआ और ओट्स जैसे विभिन्न वजन घटाने वाले 'सुपरफूड्स' की भरमार है, लेकिन विशेषज्ञ इसके बदले पोहा की ओर स्विच करने का सुझाव देते हैं। यह आपके बजट में है और पेट के स्वास्थ्य के लिए भी परफेक्ट है। आप इसमें अपनी पोषण संबंधी आवश्यकताओं के आधार पर, सब्जियां या मूंगफली जोड़ सकते हैं और सेव और चटनी के साथ गार्निश कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: 7 बजे से पहले डिनर करने से मिलते हैं ये 3 जबरदस्त फायदे, जानें कारण
पोषक तत्वों से भरा है पोहा
पोहा वास्तव में एक पौष्टिक भोजन है। एक डाइट में लगभग 75 प्रतिशत कार्बोहाइड्रेट, लगभग 23 प्रतिशत वसा और लगभग 8 प्रतिशत प्रोटीन होता है। यह आयरन, पोटेशियम, विटामिन ए, विटामिन सी और विटामिन डी सहित ग्यारह महत्वपूर्ण खनिजों और विटामिनों के साथ समृद्ध है।
Read More Articles Healthy Diet In Hindi
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।