अक्सर आपने देखा होगा कि लोग एक्सरसाइज करने के लिए अपने अलग-अलग तरीकों का पालन करते हैं। कुछ लोग हैं जो एक्सरसाइज को खाली पेट ही करना पसंद करते हैं तो वहीं, कुछ लोग हैं जो कुछ खाने के बाद ही एक्सरसाइज करते हैं। ऐसे ही एक्सरसाइज को लेकर सबकी अलग-अलग धारणाएं और तरीके हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं खाली पेट या भरे पेट एक्सरसाइज करने से आपकी बॉडी पर किस तरह का असर देखने को मिलता है। आप ही नहीं बल्कि कई लोग ऐसे हैं जिन्हें इस बात का अंदाजा नहीं कि खाली पेट या भरे पेट एक्सरसाइज करने से शरीर पर क्या असर देखने को मिलता है। लेकिन कोई नहीं अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि हम आपको इस लेख में बताएंगे कि खाली पेट या भरे पेट एक्सरसाइज करने से आपके शरीर पर क्या असर होता है। इस विषय पर हमने बात की हेल्दीफाई सॉल्यूशन के संस्थापक, होलिस्टिक एवं क्लीनिकल आहार विशेषज्ञ डॉक्टर शीनू संजीव से।
कितना सही है खाली पेट एक्सरसाइज करना
खाली पेट एक्सरसाइज या व्यायाम करना बहुत लोगों को पसंद होता है, इस तरह के व्यायाम को फास्टेड कार्डियो के नाम से जाना जाता है। इसकी मदद से व्यायाम करने के दौरान कैलोरी ज्यादा मात्रा में जलती है। एक अध्ययन के मुताबिक, जिन लोगों को सुबह नाश्ता करने की आदत नहीं होती और व्यायाम करते हैं उन लोगों का हमेशा वसा ज्यादा जलती है। इतना ही नहीं एक्सपर्ट बताते हैं कि जो लोग अक्सर खाली पेट व्यायाम करते हैं उन लोगों के शरीर में मौजूद प्रोटीन का काम ज्यादा होने लगता है। हालांकि इस दौरान प्रोटीन ज्यादा तेजी से आपके शरीर से निकलने लगता है और आपको इसके बाद ज्यादा प्रोटीन युक्त आहार का सेवन करने की जरूरत हो सकती है। प्रोटीन के साथ शरीर में मौजूद अन्य पोषक तत्व भी तेजी से शरीर से बाहर होने लगते हैं। इसके कारण आपको कई स्वास्थ्य समस्याएं भी देखने को मिल सकती है जैसे आप अपने रक्त शर्करा के स्तर में लगातार गिरावट और मितली का अनुभव कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: दौड़ते समय सांस लेने में हो रही है तकलीफ? इन टिप्स से अपनी श्वास समस्या को करें दूर
टॉप स्टोरीज़
खाली पेट एक्सरसाइज से होता है चोट का खतरा
जब आप सुबह के समय एक्सरसाइज से पहले कुछ भी खाने से दूरी बनाते हैं तो इससे आपके शरीर में ऊर्जा की मात्रा कम होती है। खुद को ऊर्जावान रखने के लिए जरूरी है कि आप एक्सरसाइज से पहले कुछ जरूर खाएं। ऐसे ही जब लोग खाली पेट एक्सरसाइज करते हैं तो इस दौरान आपके शरीर में कम एनर्जी होती है जिसके कारण आपको चोट का खतरा ज्यादा होता है। शरीर ही नहीं बल्कि आपके मस्तिष्क को भी ठीक से काम करने और एक्टिव रहने के लिए जरूरी है कि आप नाश्ता करें। व्यायाम के दौरान यह विशेष रूप से महत्वपूर्ण है, जब आपका शरीर आपकी मांसपेशियों को ईंधन देने के लिए ग्लूकोज का उपयोग कर रहा है, इसी दौरान आपके मस्तिष्क को भी ग्लूकोज की जरूरत होती है।
इसे भी पढ़ें: मुगदर एक्सरसाइज से पहलवानों की तरह मजबूत होगा आपका शरीर, जानिए किस तरह करें ये एक्सरसाइज
खाने के बाद एक्सरसाइज करना कितना फायदेमंद
कई लोग जो शाम के दौरान एक्सरसाइज करने से पहले खाना खाते हैं उन लोगों के लिए निर्भर ये करता है कि वो खाने में क्या खाते हैं। अगर आप खाने में ऐसे पदार्थो का सेवन करते हैं जिनमें कैलोरी की मात्रा ज्यादा होती है तो इससे आपके एक्सरसाइज और बॉडी पर बुरा असर पड़ सकता है। लेकिन जब आप प्रोटीन-युक्त और स्वस्थ भोजन का सेवन करते हैं और एक सीमित मात्रा में करते हैं तो इससे आपके शरीर में पर्याप्त ऊर्जा बनी रहती है। इसकी मदद से आप पर्याप्त कैलोरी को जला सकते हैं और खुद को एक्सरसाइज के लिए एक्टिव रख सकते हैं। इसके साथ ही जरूरी है कि अगर आप एक्सरसाइज से पहले कुछ खाते हैं तो जरूरी है कि आप तुरंत एक्सरसाइज की शुरुआत न करें, कुछ देर रुककर ही आप एक्सरसाइज करें।
(इस लेख में दी गई जानकारी हेल्दीफाई सॉल्यूशन के संस्थापक, होलिस्टिक एवं क्लीनिकल आहार विशेषज्ञ डॉक्टर शीनू संजीव से बातचीत पर निर्भर है)।
Read More Articles on fitness in hindi