Fri Sep 11, 2026 | 11:02 PM IST

प्रेगनेंसी में क्यों दी जाती है लोहे के गहने पहनने की सलाह? जानें एक्सपर्ट की राय

iron jewellery during pregnancy: प्रेगनेंसी में आज भी महिलाओं को सोने और चांदी से ज्यादा लोहे के गहने पहनने की सलाह दी जाती है।

Iron Deficiency During Pregnancy: प्रेगनेंसी हर महिला के लिए सबसे खूबसूरत दौर माना जाता है। प्रेगनेंसी में महिला हर सांस, एहसास, गर्भ में पलने वाले बच्चे की आहट का पल-पल इंतजार करती है। प्रेगनेंसी महिलाओं के लिए जितनी सारी खुशियां लेकर आता है उससे कहीं ज्यादा जिम्मेदारियां उनके कंधों पर आ जाती है। इस दौरान महिलाओं का सही तरीके से ध्यान न रखा जाए, तो मां और बच्चा दोनों की सेहत को नुकसान पहुंच सकता है। प्रेगनेंसी के दौरान वैसे तो महिलाओं के शरीर में कई तरह के पोषक तत्वों की कमी होती हैं। इन्हीं कमियों में से एक है आयरन की कमी। वैसे देखा जाए तो महिलाओं में खून यानि आयरन की कमी आज के समय में आम बात हो गई है। शरीर में आयरन की कमी को एनीमिया कहा जाता है।

नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे-5 की रिपोर्ट देश में रिप्रोडक्टिव उम्र की 57 प्रतिशत महिलाएं, 52 प्रतिशत प्रेगनेन्ट महिलाएं और 6 से 59 महीने की उम्र के बीच के 67 प्रतिशत बच्चे एनीमिया से पीड़ित हैं। इस रिपोर्ट को मिनिस्ट्री ऑफ हेल्थ, भारत सरकार और यूनिसेफ द्वारा तैयार किया गया है। प्रेगनेंसी में महिलाओं को आयरन की कमी न हो इसके लिए लोहे के गहने पहनने की सलाह दी जाती है। ऐसा कहा जाता है कि जब कोई व्यक्ति लोहे के गहने पहनता है तो उसके शरीर में इसका कुछ न कुछ अंश जाता रहता था। जिसकी वजह से उनमें आयरन की कमी नहीं होती है।

इसे भी पढ़ेंः नारियल का फूल है हड्डियों के लिए वरदान, एक्सपर्ट से जानें इसके फायदे

एनीमिया के लक्षण

अचानक कुछ मीठा या मसालेदार खाने की क्रेविंग

ब्लड प्रेशर कम होना

थकान

सिर दर्द

स्किन पीली पड़ना

सांस लेने में दिक्कत

ध्यान लगाने में दिक्कत

प्रेगनेंसी में लोहे के गहने पहनने के फायदे - 

प्रेगनेंसी में लोहे के गहनने पहनने से उसमें मौजूद लौह अंश भोजन या कोई भी अन्य चीज जो गर्भवती महिला खा रही है उसके शरीर में चले जाते हैं। जिससे शरीर को पर्याप्त मात्रा में आयरन मिलता है। आयरन ना केवल शरीर की कोशिकाओं के लिए महत्वपूर्ण पोषक तत्व है बल्कि हीमोग्लोबिन को भी बढ़ाता है। यह लाल रक्त कोशिकाओं (आरबीसी) के विकास में भी मदद करता है। 

वैसे तो प्रेगनेंसी में महिलाओं को हर तरह के लोहे के गहने पहनने की सलाह दी जाती है, लेकिन विशेषकर हाथ के कड़े और अंगूठी लोहे की पहनने की कहा जाता है। ताकि शरीर में आयन की मात्रा को बढ़ाया जा सके।

लोहे में मौजूद आयरन के तत्व शरीर को दर्द से छुटकारा दिलाने में मदद करते हैं। एक रिसर्च में ये बात सामने आई है कि प्रेगनेंसी में लोहे के गहने पहनने से शारीरिक कमजोरी, थकान की समस्या भी दूर हो जाती है।

प्रेगनेंसी के 5वें महीने के बाद ज्यादाकर महिलाओं को घुटनों और जोड़ों के दर्द की समस्या होने लगती है। अगर इस स्थिति में महिला लोहे के गहने पहनती है तो इस तरह के दर्द से बचा जा सकता है।

Read Next

ब्रेस्ट साइज बढ़ाने के लिए सरसों तेल और मेथी का करें इस्तेमाल, सुडोल होंगे स्तन

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Ashu Kumar Das

Ashu Kumar Das

Senior Sub Editor

जिंदगी एक सफर है और इस सफर को खूबसूरत बनाए रखने के लिए बॉडी को हेल्दी और फिट रखना बहुत जरूरी है। आशु इन्हीं बातों को फॉलो करती हैं। इन्हें स्वास्थ्य विषयों पर लिखना और अलग-अलग विषयों पर वीडियो बनाना खासा पसंद है। साथ ही इन्हें तरह-तरह की किताबें पढ़ना, सोलो ट्रैवलिंग करना और अजनबी लोगों को दोस्त बनाना बहुत पसंद है। इन्हें पत्रकारिता और लेखन में करीब 4 साल का अनुभव है। इन्होंने डिजिटल मीडिया में हेल्थ राइटर के तौर पर अपनी सेवाएं प्रदान की हैं। हेल्थ के अलावा आशु राजनीति लेखन में काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Oct 02, 2022 14:00 IST

    Published By : Ashu Kumar Das

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content