
शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से आपको कई तरह के रोग होने की संभावना बढ़ जाती है। कोलेस्ट्रॉल की वजह से नसें प्रभावित होती है और ब्लड सर्कुलेशन पर दबाव पड़ता है। इसका सीधा प्रभाव हृदय पर पड़ता है। इसके अलावा, शरीर में लंबे समय से सूजन की वजह से भी आपका हार्ट फंक्शन प्रभावित (Can Inflammation Cause Heart Disease) होता है। जिससे हृदय रोग होने की संभावना बढ़ सकती है। वैसे, हल्की सूजन को आसानी से ठीक किया जा सकता है, लेकिन जब यह लंबे समय तक बनी रहती है तो यह परेशानी का कारण बन सकती है। हार्ट में किसी तरह की परेशानी होने पर आपको जल्दी थकान, कमजोरी, सांस फूलने और सीने में दर्द जैसे लक्षण महसूस हो सकते हैं। इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल के कार्डियोवैस्कुलर एंड एरोटिक सर्जरी के सीनियर कंसल्टेंट डॉ. निरंजन हिरेमठ से जानते हैं कि सूजन आपके हृदय को किस तरह से प्रभावित कर सकती है।
सूजन किस तरह से हार्ट डिजीज का कारण बन सकती है? - How Can Inflammation Cause Heart Disease In Hindi
एथेरोस्केलेरोसिस
सूजन की वजह से आपको एथेरोस्केलेरोसिस की समस्या हो सकती है। इसमें नसों के अंदर फैट, कोलेस्ट्रॉल और अन्य पदार्थ जमा होने लगते हैं। नसों की दीवारों पर कोलेस्ट्रॉल व प्लाक बनने से खून के बहाव में रुकावट आ सकती है। जिससे हार्ट डिजीज होने का खतरा बढ़ जाता है। इससे हार्ट अटैक होने का जोखिम अधिक होता है।
इम्यून सिस्टम में परेशानी
इम्यून सिस्टम में गड़बड़ी होने पर भी आपको सूजन हो सकती है। मैक्रोफोेज इम्यून सिस्टम प्रणाली में सूजन को कम करने वाले एंजेट्स की तरह कार्य करते हैं। यह सूजन वाले हिस्से पर पहुंचते हैं और उसको कम करते हैं। इससे प्लाक बनने की समस्या में भी आराम मिलता है। लेकिन, इस समस्या में होने वाली गड़बड़ी से हार्ट रोग होने का खतरा बढ़ जाता है।
हृदय रोगों को कम करने के लिए आप किस बचाव करें? - Prevetion Tips For Heart Disease In Hindi
- दवाएं - डॉक्टर मरीज की सूजन के कारणों का पता लगाकर उसे ठीक करने के लिए दवाएं दे सकते हैं।
- डाइट में बदलाव - कुछ आहार ऐसे होते हैं, जिनमें एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। इन आहारों को डाइट में शामिल कर आप सूजन को कम करने में मदद कर सकते हैं।
- एक्सरसाइज करें - लाइफस्टाइल में एक्सरसाइज को शामिल कर आप शरीर की इम्यूनिटी को बेहतर कर सकते हैं। इससे आपको सूजन में आराम मिलता है और सूजन धीरे-धीरे कम होने लगती है।
- वजन को नियंत्रित रखें - वजन बढ़ने से हार्ट डिजीज होने का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में डॉक्टर वजन को नियंत्रित करने की सलाह देते हैं।
- धूम्रपान से बचें - सिगरेट और अन्य धूम्रपान करने से शरीर में सूजन की समस्या बढ़ सकती है। इसलिए सूजन और हार्ट को हेल्दी रखने के लिए धूम्रपान से दूरी बनाएं।
- पर्याप्त नींद लेना - पर्याप्त नींद न लेने से आपको हार्ट डिजीज का जोखिम बढ़ सकता है। इससे बचने के लिए आप दिन में 6 से 8 घंटे की नींद अवश्य लें। इससे आपकी कोशिकाओं को रिपेयर होने का समय मिलता है और आपकी इम्यूनिटी पावर बूस्ट होती है।
इसे भी पढ़ें: World Heart Day: हार्ट मसल्स के सख्त होने पर बढ़ सकता है हार्ट फेलियर का जोखिम, जानें कैसे होता है इसका इलाज
यदि आपको लंबे समय से सूजन की समस्या है तो ऐसे में आप इस नजरअंदाज न करें। क्योंकि इससे आपको हार्ट डिजीज होने का जोखिम बढ़ सकता है। सूजन होने पर आप तुरंत डॉक्टरी सलाह लें।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version