दिवाली के दिन क्यों किया जाता है तिल के तेल से स्नान? जानें क्या है इसके स्वास्थ्य लाभ

दक्षिण भारत में लोग दिवाली के दिन तिल के तेल से स्नान करते हैं। इस पारंपरिक स्नान के पीछे कुछ वैज्ञानिक फायदे भी हैं, जिनके बारे में आपको जानना चाहिए
  • SHARE
  • FOLLOW
दिवाली के दिन क्यों किया जाता है तिल के तेल से स्नान? जानें क्या है इसके स्वास्थ्य लाभ

दिवाली का त्योहार भारत में साल में सबसे बड़ा त्योहार माना जाता है, दिवाली से पहले और बाद में कई तरह के त्योहार होते हैं। जिनके साथ कई अलग-अलग तरह के रीति रिवाज भी शामिल होते हैं। ऐसे ही दिवाली को भी अलग-अलग जगहों पर अलग-अलग तरीकों से इसे मनाया जाता है। इसी तरह दक्षिण भारत में दिवाली के दिन तिल के तेल से नहाने की परंपरा है। ये परंपरा सदियों से चलती आ रही है, लेकिन फिर भी कई लोग ऐसे होंगे जिन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं होगी। तो आपको बता दें कि दिवाली के दिन लोग तिल के तेल से नहाने को शुभ मानते हैं और कई लोग इसे घर में भी तैयार कर लेते हैं। इस प्रक्रिया को लोग नहाने से पहले करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं तिल के तेल से नहाने के फायदे क्या होते हैं? आप ही नहीं बल्कि कई ऐसे लोग हैं जिन्हें इस बारे में जानकारी नहीं होगी कि तिल के तेल से नहाने से क्या फायदा हो सकता है। तो आइए हम इस लेख के जरिए जानने की कोशिश करते हैं कि तिल के तेल से नहाने से क्या फायदे होते हैं। 

शरीर में रक्त का प्रवाह होता है बेहतर

शरीर में रक्त का प्रवाह कम होने पर कई तरह की समस्याएं पैदा होती हैं, लेकिन जब आप तिल के तेल से नहाते हैं तो इससे आपके शरीर में रक्त प्रवाह को बढ़ावा मिलता है और आप लंबे समय तक स्वास्थ्य समस्याओं से दूर रह सकते हैं। अगर आप दिवाली ही नहीं बल्कि हफ्ते में 2 से 3 बार तिल के तेल से मालिश करते हैं तो इससे आपको फायदा मिलेगा और आप कई समस्याओं से दूर रह सकते हैं। जैसे दर्द, सुन्न पड़ जाना, हड्डियों में दर्द महसूस होना आदि।

इसे भी पढ़ें: इस दिवाली को खूबसूरत बनाने के लिए अपनी मां को गिफ्ट करें ये चीजें, जल उठेंगे मुस्कुराहट के दीपक

त्वचा को मिलती है पर्याप्त नमी

त्वचा में नमी को बरकरार रखना बेहद जरूरी होता है, इसके कारण हम अपनी त्वचा को लंबे समय तक स्वस्थ रखने के साथ त्वचा से गंदगी को बाहर कर सकते हैं। इसके साथ ही आपको सर्दी के दौरान होने वाले रुखेपन और संक्रमण के खतरे से बचाव होता है, जिससे आपको बार-बार त्वचा संबंधित समस्याएं नहीं होती। वहीं, ये तिल के तेल से नियमित रूप से मसाज करने पर त्वचा की रंगत और कोमलता में सुधार होता है। जिसके लिए आप अक्सर बढ़ती ठंड के दौरान परेशान रहते हैं। आप चाहे तो इस तिल के तेल का इस्तेमाल धूप में बैठकर भी कर सकते हैं। 

बालों के लिए भी है तिल का तेल फायदेमंद

हम हमेशा अपने बालों पर सरसों का तेल और अन्य आम तेल लगाते हैं। लेकिन बहुत कम लोग ही हैं जो तिल के तेल का इस्तेमाल करते हैं। जबकि बालों पर नियमित रूप से तिल के तेल का इस्तेमाल करना आपके लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है। जी हां, आप बालों में होने वाले डैंड्रफ और रुखेपन की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें: इस दिवाली पटाखों की जिद कर रहा है आपका बच्चा, तो इन 4 तरीकों से बच्चे को समझाएं

तनाव को दूर करने में है कारगर

बहुत ज्यादा तनाव होने के बाद अगर आप अपने सिर की मालिश तिल के तेल से करते हैं तो इससे आप ज्यादा जल्दी खुद को तनावमुक्त महसूस कर सकते हैं। इससे आपकी थकावट भी दूर होती है और आप खुद को मानसिक रूप से स्वस्थ महसूस करने लगते हैं। तनाव के दौरान आप अपने सिर पर थोड़ा सा तिल का तेल लगा लें और हल्के पानी के साथ अपने बालों की मसाज करें। ये तरीका आपको तुरंत राहत देने के साथ मानसिक रूप से स्वस्थ रखने में मददगार साबित हो सकता है। 

 

Read Next

Diwali 2022 Special: इस दिवाली पटाखों की जिद कर रहा है आपका बच्चा, तो इन 4 तरीकों से बच्चे को समझाएं

Disclaimer