ब्रेसिस लगने के समय ये 1 घरेलू उपाय अपनाएं दांतों की कैविटीज को दूर भगाएं

कैविटी आपके दांत के विभिन्न भागों में होने वाले छोटे छेद हैं, जो मुंह की उचित सफाई न होने के कारण दांतों की सड़न के कारण उत्पन्न होते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
ब्रेसिस लगने के समय ये 1 घरेलू उपाय अपनाएं दांतों की कैविटीज को दूर भगाएं


कैविटी आपके दांत के विभिन्न भागों में होने वाले छोटे छेद हैं, जो मुंह की उचित सफाई न होने के कारण दांतों की सड़न के कारण उत्पन्न होते हैं। यह प्रक्रिया तब होती है, जब आपके मुंह में मौजूद बैक्टीरिया स्टार्च और शुगर युक्त खाद्य पदार्थों को खाते हैं और अम्ल बनाते हैं। इससे दांतों में सड़न पैदा होती है। स्टार्च युक्त खाद्य पदार्थों में बिस्किट्स, चॉकलेट्स, आलू, केला और गेहूं की रोटी आदि को शामिल किया जाता है।

braces

दांतों में संक्रमण होने पर कैविटी बन सकती है और उस कैविटी का इलाज नहीं कराने पर दांतों के क्षीण होने का खतरा बढ़ सकता है। पीड़ित व्यक्ति को दांत खोने पड़ सकते हैं। दांतों के कमजोर होने के दो मुख्य कारण हैं। पहला, मुंह में बैक्टीरिया का होना और चीनी व स्टार्च युक्त आहार का अधिक सेवन करना। ये बैक्टीरिया भोजन और लार के साथ मिलकर दांत पर प्लाक नामक चिपचिपे पदार्थ का निर्माण करते हैं। 

इसे भी पढ़ेंः डॉक्‍टर की सलाह के बिना पैरासीटामॉल लेने से हो सकती हैं ये 5 बीमारियां

ब्रेसिस में कैविटीज का कारण

अधिक स्टार्च युक्त खाद्य पदार्थ प्लाक की चिपचिपाहट को और अधिक बढ़ा देते हैं। यदि यह चिपचिपाहट कुछ दिनों तक दांत पर मौजूद रहती है, तो कड़ी होना शुरू हो जाती है और टार्टर में बदल जाती है। इस प्लाक में बैक्टीरिया शक्कर को अम्ल में तब्दील कर देता है और दांत को घुलाकर छेद या कैविटी पैदा करता है।

कई बार दांतों में इस तरह दर्द होता है कि आपको लगता है कि आपका दांत हिलने लगा है या उसमें टीसन मच रही है। दांतों में इस तरह की समस्या आपके दांतों के निचले टिशू का ढीला पड़ जाने के कारण होती है। मेडिकल में इस समस्या को पेरियोडोंटम कहते हैं। अच्छीट बात यह है कि इस समस्याा के कई घरेलू उपचार होते हैं जिन्हें अपनाकर आप इससे मुक्ति पा सकते हैं।

इसे भी पढ़ेंः बीमारियां दूर करने के लिए खास है घर में उगी घास

इस बीमारी में दांतों से जुड़े होने वाले फाइब्रोस टिश्यू , अंदर से हड्डी से कनेक्टय होते हैं जो काफी मुलायम होते हैं और ज्याजदा मुलायम हो जाते हैं जिससे दांतों में हिलने की समस्याह होने लगती है। अगर आप बहुत ज्याहदा रगड़ते हैं या गम क्लीनिंग करते हैं तो ये समस्यास उत्पहन्न  हो सकती है। मुंह की सफाई न रखने पर भी ये दिक्करत होती है।

इसके कई लक्षण हो सकते हैं, जैसे अगर आपको दांतों में भोजन करने के दौरान दर्द होता है और छूने पर ऐसा लगता है कि आपका दांत हिल रहा है तो समझ लीजिए कि आपको पेरियोडोंटम हो गया है। घबराएं नहीं बल्कि इन घरेलू उपचारों को अपनाएं। अगर इसके बाद भी आराम न मिलें या दर्द लगातार बढ़ता ही जाएं, तो तुरंत ही डॉक्टर से सम्पर्क करें।

ब्रेसिस लगे होने पर कैविटीज का होना

अगर आपके दांतों में ब्रेसिस लगे हैं और उनमें कैविटीज लग चुकी है, तो आप घरेलू नुस्खे को अपनाकर इसे साफ कर सकते हैं। औरेंगो ऑयल या आजवाइन की पत्ती का तेल इसके लिए काफी कारगर साबित है। आजवाइन की पत्तीं का तेल, दांतों से कैविटीज को साफ करने में मदद करता है। इसे दांतों पर लगाकर हल्केन हाथों से मसाज करें। इसके अलावा लिक्विड डाइट लें। अगर आपको दांतों में ये समस्याह है तो बेहतर होगा कि कुछ भी दांतों से चबाने वाला न खाएं। लिक्विड डाइट दांतों को कैविटीज से दूर रखने में मदद करती है। 

ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप 

Read More Healthy Living Related Articles In Hindi  

Read Next

क्या होता है जब आप गलती से निगल जाते हैं चुइंग गम?

Disclaimer