अगर आप लंबे वक्त से एड़ी के दर्द से जूझ रहे हैं, तो इसका कारण प्लान्टर फ़ेशियाइटिस (plantar fasciitis) है। यह एक सामान्य पैर की चोट है, जो एड़ी के पास पैर के निचले हिस्से में दर्द पैदा करती है। इसके कारण आपके पैर में असहनीय दर्द हो सकता है, सूजन आ सकती है और लंबे समय तक भी ऐसा रह सकता है। इस दर्द को सही होने में काफी समय भी लग सकता है, जिसके कारण आपको चलने में परेशानी हो सकती है। ये दर्द कभी-कभी अपने आप ठीक हो जाता है, लेकिन कुछ आसान घरेलू उपचार हैं जो आपकी मदद कर सकते हैं।
दर्द के कारण क्या हैं?
कई बार ऐसा दर्द, खेल-कूद या भागा- दौड़ी में लग जाने के कारण पैदा होता है। ये दर्द किसी बाहरी खेल (outdoor game)को खेलते समय, जिम या चलते-चलते पैर मुड़ने के कारण होते हुए देखा गया है। शुरुआत में चोट लगने के बाद, आपने पैरों पर भार डालते वक्त आप दर्द महसूस करेंगे। इसके अन्य कारण भी हो सकते हैं, जो प्लान्टर फ़ेशियाइटिस को बढ़ा सकते हैं, जैसे-
टॉप स्टोरीज़
- उम्र, यह 30 से 60 की उम्र में आमतौर पर होता ही है।
- मोटापा, ज्यादा वजन आपके पैरों पर अधिक तनाव डाल सकता है, जिसके कारण दर्द होने लगता है।
- ज्यादा देर तक चलना या खड़े रहना भी इस दर्द का अन्य कारण बन सकता है।
(plantar fasciitis) दर्द का आसान इलाज
सरल घरेलू उपचार प्लान्टर फ़ेशियाइटिस के दर्द को ठीक कर सकते हैं, खासकर अगर आप इसे जल्दी पहचान लेते हैं। लेकिन अगर यह समय के साथ बढ़ गया हो, तो इसे ठीक होने में काफी समय लग सकता है। कई बार चलना या घूमना आपके लिए कारगर साबित हो सकता है, लेकिन कुछ लोगों में चलने की वजह से दर्द बढ़ भी सकता है। इलाज में देरी करना आपके लिेए नुकसानदायक साबित हो सकता है।
इसे भी पढ़ें: इन 5 कारणों से आपके लिए फायदेमंद है कपूर का तेल, जानें कैसे करें इस्तेमाल
आराम और खिंचाव (strech)
अगर चलने या खेल-कूद के कारण आपके पैर में चोट आई है, तो आपको निश्चित रूप से आराम करना चाहिए। इसके अलावा, रोज सुबह उठकर स्ट्रेचिंग करना आपके लिए कारगर साबित हो सकता है। पैरों की स्ट्रेचिंग आपको चलने, और आपके दर्द को जल्दी ठीक करने में मदद कर सकती है।
सही फुटवीयर पहनें
कई बार आप फ्लैट जूते पहन लेते हैं, जिनकी वजह से आपका दर्द और भी ज्यादा बढ़ने लगता है। कोशिश कीजिए कि आप सही जूते पहनें और ज्यादा या दूर चलने से बचें। अपने घर में भी आपको नंगे पैर नहीं रहना चाहिए, इससे आपके पैरों पर ज्यादा जोर पड़ता है और दर्द ठीक होने की संभावना कम हो जाती है।
पैरों पर बर्फ लगाएं
अपने पैरों पर 5 मिनट तक रोज बर्फ लगाएं। अगर आप ज्यादा चलते या खड़े रहते हैं, तो आपको 15 मिनट तक, 3 बार अपने पैर के तले पर बर्फ लगानी चाहिए। ये आपके लिए कारगर साबित हो सकता है।
इसे भी पढ़ें: अनानास जूस के साथ इन 2 चीजों को मिलाकर पीने से खांसी में मिलगी राहत
रात में गरम पट्टी पहनें
रात को सोने से पहले आप अपने पैर में गरम पट्टी पहन सकते हैं, ये आपके पैर की सूजन और दर्द को कम कर सकती है। इसका इस्तेमाल आप सोते समय कर सकते हैं, रातभर ये आपके पैर को गरम रखने और दर्द सही करने का काम करती है।
ज्यादा दर्द में डॉक्टर से सलाह लें
अगर इन उपचारों से आपको फायदा नहीं मिल रहा है, तो आपको निश्चित ही डॉक्टर के पास जाना चाहिए। आपका डॉक्टर यह सुनिश्चित कर सकता है, कि आप जिस दर्द को महसूस कर रहे हैं वो प्लान्टर फ़ेशियाइटिस से है या नहीं। अगर ऐसा नहीं है, तो आपको डॉक्टर से सही सलाह लेनी चाहिए।
Read More Articles On Home Remedies In HIndi