ठंड के मौसम में अक्सर लोग घरों में कंबल और रजाई लेकर बैठना पसंद करते हैं ताकि उन्हें गर्मी का अहसास मिलता रहे। लेकिन जैसे ही घर का कोई सदस्य कुछ काम के लिए घर से बाहर जाने को बोलता है हम हाथ-मुंह सिकोड़ने लगते हैं और कोशिश करते हैं कि अपनी रजाई से बाहर न निकलें। लेकिन आपने शायद गौर किया होगा कि कुछ लोगों के हाथ-पैर घंटों रजाई में बैठे रहने के बाद भी ठंडे रहते हैं। क्या आपके साथ भी ऐसा होता है? अगर हां, तो इस लेख में हम आपको बताने जा रहे हैं कि ऐसा क्यों होता है और आप इस स्थिति में क्या कर सकते हैं।
आखिर क्यों होता है ऐसा?
हमारे हाथ और पैर तब ठंड़े पड़ जाते हैं जब उन्हें पर्याप्त रूप से ऑक्सीजन नहीं मिला पाता या फिर रक्त की आपूर्ति नहीं हो पाती। ऐसा खराब ब्लड सर्कुलेशन के कारण होता है। कभी-कभार हमें एनीमिया, पैरों में लगातार दर्द, क्रॉनिक फैटिग सिंड्रोम, नसों की क्षति, डायबिटीज, हाइपोथायराइडिज्म जैसी स्वास्थ्य समस्याओं के कारण जरूरत से ज्यादा ठंड लगती है। अगर आपको हमेशा दूसरों से ज्यादा ठंड लगती है या फिर आपके हाथ-पैर गर्म माहौल में रहने के बावजूद ठंडे रहते हैं तो आपको डॉक्टर से बात करनी चाहिए।
टॉप स्टोरीज़
अगर आपके साथ हमेशा ऐसा नहीं होता है तो आप ये घरेलू नुस्खे आजमा सकते हैं
गर्म तेल से मालिश करें
मसाज करना आपके हाथ और पैरों को गर्म करने का सबसे आसान तरीका है। पैरों और हाथ को रगड़ने से रक्त प्रवाह सही होता है और ऑक्सीजन की आपूर्ति होती है।
इसे भी पढ़ेंः चिया के बीजों को पानी में मिलाकर पीने से मिलते हैं ये 3 गजब के फायदे, जानें और कैसे करें प्रयोग
एप्सोम नमक के पानी से नहाएं
अगर आपके घर में एप्सोम सॉल्ट (नमक) है तो आप एक बाल्टी गर्म पानी में नमक डालिए और अपने पैरों और हाथ को उसमें डालें। पानी की गर्माहट आपके पैरों को गर्म प्रभाव देगा और एप्सोम सॉल्ट आपके शरीर को मैग्निशियम प्रदान करेगा।
Buy Online: Organix Mantra Epsom Bath Salt For Muscle Relief, Relieves Aches & Pains, 1Kg & MRP.249.00 /- only.
आयरन युक्त फूड खाएं
आयरन की कमी एनीमिया के सबसे आम कारणों में से एक है, जिसके परिणामस्वरूप हाथ और पैर ठंडे हो सकते हैं। एनीमिया से लड़ने के लिए, अपने रोज़मर्रा के आहार में खजूर, सोयाबीन, पालक, सेब, सूखे खुबानी, जैतून और चुकंदर जैसे आयरन युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन करें।
इसे भी पढ़ेंः दिल के लिए बहुत फायदेमंद हैं चिया सीड्स, मगर खाएं तो जरूर बरतें ये सावधानियां
डॉक्टर को कब दिखाएं
जैसा की हमने कहा कि कभी-कभार हाथ-पैर छंडे पड़ना सामान्य है लेकिन अगर ऐसी स्थिति बार-बार रहती है तो आपके लिए डॉक्टर को दिखाना जरूरी हो जाता है। अगर ये लक्षण दिखाई दे तो डॉक्टर को तुरंत दिखाएं।
- थकान।
- वजन कम होना या वजन बढ़ना।
- बुखार।
- जोड़ों का दर्द।
- हथेलियों और पैरों पर घाव करें, जिन्हें ठीक होने में सामान्य से अधिक समय लगे।
- त्वचा पर चकत्ते पड़ना।
अगर छूने पर आपको अपने पैर ठंडे न लगे लेकिन अंदर ले आपको ठंडा महसूस हो तो आप तुरंत डॉक्टर को दिखाएं क्योंकि नसों की क्षति के कारण भी ऐसा होता है।
Read More Articles On Home Remedies In Hindi