
म्यूजिक कई मायनों में सेहत के लिए फायदेमंद होता है खासकर मानसिक स्वास्थ्य के लिए गाने सुनना फायदेमंद माना जाता है। म्यूजिक सुनने से मन शांत होता है और स्ट्रेस कम होता है। अगर आप स्ट्रेस या डिप्रेशन से गुजर रहे हैं तो दवा खाने या महंंगे इलाज की जगह एक बार आप म्यूजिक थैरेपी ट्राय करें, हालांकि डॉक्टर इसका बेहतर इलाज बता सकते हैं और ट्रीटमेंट के साथ-साथ आप म्यूजिक को भी अपने रूटीन में शामिल कर सकते हैं। इस लेख में हम स्ट्रेस कम करने के लिए म्यूजिक को सुनने का तरीका जानेंगे।
मेंटल हेल्थ के लिए म्यूजिक के फायदे (Health benefits of music for mental health)
मानसिक स्वास्थ्य के लिए म्यूजिक के कई फायदे होते हैं जैसे-
- म्यूजिक सुनने से मूड अच्छा रहता है।
- म्यूजिक सुनने से वातावरण पॉजिटिव रहता है।
- म्यूजिक सुनने से स्ट्रेस कम होता है।
- म्यूजिक सुनने से गुस्सा शांत होता है।
स्ट्रेस कम करने के लिए म्यूजिक कब सुनें? (When to listen music)
बेड टाइम
आपको बेड टाइम से पहले म्यूजिक सुनना चाहिए। स्ट्रेस का एक कारण अनिद्रा की समस्या भी होता है, अगर आप सोने से पहले म्यूजिक सुनेंगे तो स्ट्रेस कम होगा और आप आराम से सो सकेंगे तो आप सोने से पहले संगीत सुन सकते हैं। म्यूजिक सुनना है तो आप रात के समय हल्का म्यूजिक सुनें और फिर बेड पर जाकर सो जाएं। रात भर गाने सुनने की लत से हमेशा बचें।
खाते समय
जिस समय आप खाना खाते हैं उस समय भी आप गाने सुन सकते हैं। हल्के गाने से कॉर्टिसोल लेवल भी कम होता है और खाने को आप बेहतर तरीके से खा सकते हैं।
कुकिंग के दौरान
खाना पकाते समय भी आप म्यूजिक सुन सकते हैं। कुकिंग करके भी स्ट्रेस कम होता है पर आप कुकिंग के साथ म्यूजिक एड करके उसे और भी इट्रेस्टिंंग बना सकते हैं।
ट्रैवलिंग के दौरान
ये सबसे अच्छा समय होता है जब आप म्यूजिक का आनंद उठा सकते हैं। गाने सुनकर मन को रिलैक्स करने का ये अच्छा समय होता है, आप कहीं ट्रैवल कर रहे हैं तो म्यूजिक सुन सकते हैं पर रोड पर इसे सुनना अवॉइड करें साथ ही फास्ट म्यूजिक भी आपको अवॉइड करना चाहिए।
इसे भी पढ़ें- पेंटिग, डांसिंग, राइटिंग जैसे क्रिएटिव काम करने से मिलते हैं आपके मन-मस्तिष्क को कई फायदे, जानें इनके बारे में
स्ट्रेस कम करने के लिए म्यूजिक कैसे सुनें? (How to listen music to reduce stress)
- आप हल्का म्यूजिक सुनें, तेज आवाज आपके कानों के लिए हानिकारक हो सकती है। इसके अलावा ध्यान रखें कि अगर आप लो फील कर रहे हैं तो सैड सॉन्ग सुनने के बजाय आप फास्ट बीट सॉन्ग या लाइट म्यूजिक सुन सकते हैं। और साथ ही आपको ध्यान रखना है कि गाने की वॉल्यूम ज्यादा न हो ताकि आपके कानों पर नकारात्मक असर न पड़े।
- आप कोई भी गैर-जरूरी काम करते समय म्यूजिक सुन सकते हैं। जैसे अगर आप सफाई कर रहे हैं तो उस दौरान भी आप गाने सुन सकते हैं। अगर आपको पूरे दिन अलग से म्यूजिक सुनने के लिए समय नहीं मिलता है तो आप स्ट्रेस कम करने के लिए सफाई या अन्य काम के दौरान भी गाने सुन सकते हैं।
- आप सुबह के दौरान भी गाने सुन सकते हैं, सुबह का समय चीजों पर फोकस करने के लिए अच्छा होता है, अगर आपका दिन व्यस्त रहता है तो आप सुबह का समय गानों के लिए जरूर निकालें, आप चाहें तो म्यूजिक के साथ डांस भी एड कर सकते हैं तो ये एक तरीके से वर्कआउट का काम करेगा।
तो देखा आपने म्यूजिक को आप कैसे अपने रूटीन में एड करके स्ट्रेस और डिप्रेशन के लक्षणों से बच सकते हैं।