कलौंजी से सफेद बालों को करें नैचुरली काला,जानें इस्तेमाल के 5 तरीके

How To Make Hair Black With Kalonji: सफेद बालों को काला करने के लिए आप कलौंजी का कई तरह से प्रयोग कर सकते हैं, जानें 5 तरीके
  • SHARE
  • FOLLOW
कलौंजी से सफेद बालों को करें नैचुरली काला,जानें इस्तेमाल के 5 तरीके


How To Make Hair Black With Kalonji: कलौंजी के बीज का सेवन तो सभी करते हैं। इन्हें सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं, सिर्फ शारीरिक स्वास्थ्य के लिए ही नहीं, बल्कि आपके बालों के लिए भी बहुत लाभकारी हैं। बालों की कई समस्याओं को दूर करने में भी कलौंजी का प्रयोग बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। यह बालों का झड़ना रोकने, बालों के बेहतर विकास, रूसी दूर करने, ड्राई और फ्रिजी हेयर जैसी समस्याओं को दूर करने के लिए एक रामबाण उपाय है। सिर्फ इतना ही नहीं यह समय से पहले बाल सफेद होने की समस्या को दूर करने, और नैचुरली काले बाल पाने में भी मदद करता है। बहुत से लोग अक्सर पूछते हैं, कि कलौंजी से सफेद बाल काले कैसे करें ( kalonji se baal kale kaise karen)? सफेद बालों को काला करने के लिए आप कलौंजी का कई तरह से प्रयोग कर सकते हैं। इस लेख में हम आपको कलौंजी से बाल करने के 5 तरीके (kalonji se baal kale karne ka tarika) बता रहे हैं।

बाल काले करने में कैसे फायदेमंद है कलौंजी- Kalonji Benefits For Black Hair

कलौंजी में लिनोलिक एसिड प्रचुर मात्रा में होता है। लिनोलेइक एसिड बाल काले वाली कोशिकाओं को नुकसान और कम होने से रोकने में मदद करता है। साथ ही बालों में ब्लैक-पिगमेंट कोशिकाओं को बढ़ावा देने में मदद करते हैं। जो बालों को नेचुरल काला रंग प्रदान करने में मदद करते हैं। अगर आप नियमित रूप से बालों में कलौंजी का प्रयोग करते हैं, तो इससे आप सफेद बालों की समस्या को आसानी से दूर कर सकते हैं, और नेचुरली काले बाल पा सकते हैं। बस आपको इसे बालों लगाने का सही तरीका पता होना चाहिए।

How To Use Kalonji For Black Hair In Hindi

इसे भी पढें: सो कर उठने के बाद सिरदर्द से छुटकारा दिलाएंगे ये 5 घरेलू उपाय

कलौंजी से सफेद बाल काले कैसे करें- How To Use Kalonji For Black Hair In Hindi

1. कलौंजी का तेल लगाएं

सफेद बाल काले करने के लिए आप रात को सोने से पहले बालों में कलौंजी का तेल लगा सकते हैं। अगर आप नियमित रूप से कलौंजी का तेल बालों में लगाने से जल्द बाल काले होते हैं। आपको सप्ताह में 2-3 बार कम से 3-4 घंटों के लिए कलौंजी का तेल बालों में जरूर लगाना चाहिए।

2. कलौंजी के तेल में प्याज का रस मिलाकर लगाएं

प्याज का रस भी बालो को नेचुरल काला बनाने में मदद करता है। आप कलौंजी के तेल में प्याज का रस मिलाकर सप्ताह में 2-3 बार लगा सकते हैं। कम से 3-4 घंटे के लिए जरूर लगाएं या रातभर के लिए बालों में लगाकर छोड़ दें।

3. कलौंजी के तेल में मेहंदी मिलाकर लगाएं

मेंहदी बालों को प्राकृतिक रंग प्रदान करती है। कलौंजी के तेल में मेंहदी की पत्तियां या पाउडर डालकर गर्म करें। इसे तब तक पकाएं जब कि मिश्रण काला ना हो जाए। मिश्रण को ठंडा कर लें और बालों में लगाएं। सप्ताह में 2-3 बार लगाने से बहुत फायदा मिलेगा। लेकिन 3-4 घंटों के लिए जरूर लगाएं।

4. कलौंजी के तेल में आंवला मिलाकर लगाएं

आंवला विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है, जिससे यह बालों की कई समस्याओं को दूर करता है। समय से पहले बाल सफेद होने की समस्या को दूर करने में भी यह बहुत लाभकारी है। आप कलौंजी के तेल में आंवला पाउडर या फल को पीसकर बालों में लगा सकते हैं। सप्ताह में 2-3 बार, 3-4 घंटो के लिए जरूर लगाएं।

इसे भी पढें: फिटकरी से दूर करें गर्दन का कालापन, जानें इस्तेमाल का तरीका

5. कलौंजी का तेल एलोवेरा मिलाकर लगाएं

आंवला की तरह एलोवेरा भी बालों का काला करने में बहुत लाभकारी है। कलौंजी के तेल में एलोवेरा जेल मिलाकर इसे बालों में लगा सकते हैं। सप्ताह में 2-3 बार लगाएं।

All Image Source: Freepik

Read Next

बालों में इस तरह लगाएं अदरक के ये 3 हेयर मास्क, बाल बनेंगे घने और लंबे

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version