कब्ज होने पर इस तरह से करें करी पत्ते का सेवन, मिलेंगे अनोखे फायदे

Curry Leaves for Constipation in Hindi: कब्ज से छुटकारा पाने के लिए करी पत्ते का सेवन बहुत फायदेमंद होता है, जानें सही तरीका।
  • SHARE
  • FOLLOW
कब्ज होने पर इस तरह से करें करी पत्ते का सेवन, मिलेंगे अनोखे फायदे

Curry Leaves for Constipation in Hindi: करी पत्ते का इस्तेमाल तमाम तरह की डिशेज को तैयार करने के लिए किया जाता है। करी पत्ते का इस्तेमाल खाने को स्वादिष्ट बनाने के लिए तो किया ही जाता है, लेकिन इसका इस्तेमाल कई तरह की बीमारी और समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। करी पत्ते में मौजूद गुण और पोषक तत्व शरीर की कई समस्याओं से निजात दिलाने में फायदेमंद होते हैं। करी पत्ते का सेवन कर आप वजन कम कर सकते हैं और इसमें मौजूद गुण पेट और पाचन तंत्र को बेहतर बनाने में भी बहुत फायदेमंद होते हैं। करी पत्ते में विटामिन सी, फास्फोरस, आयरन और कैल्शियम आदि की पर्याप्त मात्रा होती है, जो शरीर को हेल्दी रखने और समस्याओं से छुटकारा दिलाने में बहुत उपयोगी होता है। आयुर्वेद में भी करी पत्ते का इस्तेमाल कई बीमारियों में औषधि के रूप में किया जाता है। कब्ज की समस्या में करी पत्ते का सेवन रामबाण माना जाता है। आइए विस्तार से जानते हैं कब्ज की समस्या में करी पत्ते के फायदे और सेवन का तरीका।

कब्ज में करी पत्ते के फायदे- Curry Leaves Benefits in Constipation in Hindi

करी पत्ते में कई ऐसे गुण पाए जाते हैं जो शरीर की कई गंभीर समस्याओं से छुटकारा दिलाने में बहुत फायदेमंद होते हैं। पेट और पाचन से जुड़ी परेशानियों को दूर करने के लिए करी पत्ते का नियमित रूप से सेवन बहुत फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद एंटी-बैक्टीरियल गुण आपके पेट में इन्फेक्शन की समस्या में बहुत उपयोगी होते हैं। इसके अलावा करी पत्ते में मौजूद कर्मिनेटिव गुण कब्ज से छुटकारा दिलाने में बहुत उपयोगी माने जाते हैं। पेट में सूजन, डायरिया और अपच जैसी परेशानियों में भी करी पत्ते का सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है। करी पत्ते में मौजूद एंटी-बैक्टीरियल, कर्मिनेटिव और एंटी-ऑक्सीडेंट गुण पेट से जुड़ी परेशानियों से छुटकारा दिलाने में बहुत उपयोगी होते हैं। 

Curry Leaves for Constipation in Hindi

इसे भी पढ़ें: प्रेगनेंसी में खाएं दूध में भिगोया खजूर, मिलेंगे 6 जबरदस्त फायदे

करी पत्ता पाचन तंत्र को मजबूती देने के साथ-साथ पेट में दर्द, मरोड़ और ऐंठन को दूर करने में भी बहुत उपयोगी माना जाता है। इसका नियमित रूप से सुबह के समय सेवन करने से आपको एसिडिटी और पेट में गैस की समस्या में भी बहुत फायदा मिलता है। करी पत्ते का सेवन करने से आपका वजन भी कंट्रोल में रहता है।

कब्ज की समस्या में कैसे करें करी पत्ते का सेवन?- How To Use Curry Leaves in Constipation in Hindi

कब्ज की समस्या में करी पत्ते का सेवन कई तरीके से किया जा सकता है। कब्ज की परेशानी खराब जीवनशैली, असंतुलित खानपान और पेट से जुड़ी परेशानियों के कारण हो सकती है। इस समस्या में मलत्याग करने में परेशानी के साथ पेट में दर्द और अपच की समस्या हो सकती है। कब्ज होने पर करी पत्ते का पानी बहुत उपयोगी माना जाता है। रोजाना सुबह के समय 8-10 करी पत्ते को साफ करके पानी में उबालें। अच्छी तरह से उबालने के बाद इसका सेवन करें। रोजाना कुछ दिनों तक ऐसा करने से आपको कब्ज की समस्या में बहुत फायदा मिलेगा।

इसे भी पढ़ें: कब्ज से छुटाकारा पाना है, तो डाइट में शामिल करें ये 5 चीजें

करी पत्ते का पानी पीने से आपको न सिर्फ कब्ज की समस्या में फायदा मिलता है, बल्कि इसका सेवन कई गंभीर परेशानियों से निजात दिलाने में बहुत फायदेमंद होता है। इसका सेवन करने से आपको कब्ज, अपच, एसिडिटी और पेट से जुड़ी कई अन्य समस्याओं में फायदा मिलेगा।

(Image Courtesy: Freepik.com)

Read Next

गर्मियों में अखरोट कैसे खाएं? जानें सही तरीका और इससे मिलने वाले लाभ

Disclaimer